वाशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच हालिया शांति समझौते के बाद एक बार फिर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। अमेरिकी सेना ने ईरान के मिसाइल, ड्रोन ठिकानों और तटीय रडार चौकियों पर बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक करने का दावा किया है। कार्रवाई के बाद अमेरिकी सैन्य कमान ने हमले का वीडियो भी जारी किया, जिससे क्षेत्र में नए तनाव की आशंका गहरा गई है। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई हाल ही में एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले के जवाब में की गई। सेना ने दावा किया…
Read MoreTag: international news
क्यूबा में 6.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप! फ्लोरिडा तक महसूस हुए झटके, दहशत में घरों और दफ्तरों से बाहर निकले लोग
हवाना: पश्चिमी क्यूबा के पास सोमवार को आए 6.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। भूकंप का केंद्र समुद्र में मात्र 10 किलोमीटर की गहराई पर होने के कारण झटके काफी तीव्र महसूस किए गए। राजधानी हवाना समेत कई इलाकों में इमारतें हिलने लगीं, जबकि इसके कंपन अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य तक महसूस किए गए। हालांकि शुरुआती रिपोर्टों में किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र हवाना के पश्चिम में समुद्री क्षेत्र में…
Read Moreईरान युद्ध पर ट्रंप को बड़ा झटका? अमेरिकी संसद ने सैन्य कार्रवाई सीमित करने वाले प्रस्ताव को दी मंजूरी, आगे क्या होगा
वाशिंगटन: अमेरिका की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ईरान के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाई को सीमित करने और युद्ध संबंधी अधिकारों पर नियंत्रण बढ़ाने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विदेश नीति के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक चुनौती माना जा रहा है। हालांकि इससे युद्ध तत्काल नहीं रुकेगा, लेकिन ईरान को लेकर अमेरिकी रणनीति पर नई बहस शुरू हो गई है। प्रतिनिधि सभा में हुए मतदान के दौरान प्रस्ताव के पक्ष में 215 और विरोध में…
Read Moreलेबनान हमलों पर ट्रंप-नेतन्याहू के बीच तीखी बातचीत! रिपोर्ट में दावा- अमेरिकी राष्ट्रपति ने लगाई कड़ी फटकार
वॉशिंगटन: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच हुई कथित टेलीफोन बातचीत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि लेबनान में इजरायली सैन्य कार्रवाई को लेकर ट्रंप ने नेतन्याहू के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त रुख अपनाया और क्षेत्रीय हालात को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। लेबनान में सैन्य कार्रवाई पर जताई नाराजगी रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप का मानना था कि मौजूदा हालात में सैन्य गतिविधियों…
Read Moreमध्य पूर्व में तनाव कम होने के संकेत? ट्रंप का दावा- इजरायल और हिजबुल्लाह ने गोलीबारी रोकने पर जताई सहमति, नेतन्याहू ने दी नई चेतावनी
वॉशिंगटन: मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उनकी इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और हिजबुल्लाह के प्रतिनिधियों से अलग-अलग बातचीत हुई है, जिसके बाद दोनों पक्ष सैन्य कार्रवाई और गोलीबारी रोकने पर सहमत हुए हैं। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय सामने आया है जब क्षेत्र में बढ़ते तनाव को लेकर पूरी दुनिया की नजरें मध्य पूर्व की घटनाओं पर टिकी हुई हैं। ट्रंप बोले- बेरूत की ओर नहीं बढ़ेगी इजरायली सेना सोशल मीडिया पर जारी अपने…
Read Moreअमेरिकी रक्षा मंत्री ने भारत की सैन्य ताकत को सराहा, कहा- इंडो-पैसिफिक में शक्ति संतुलन का मजबूत स्तंभ बन रहा भारत
सिंगापुर: भारत की बढ़ती सैन्य क्षमता और रक्षा क्षेत्र में तेजी से हो रहे आधुनिकीकरण को लेकर अमेरिका ने एक बार फिर खुलकर समर्थन जताया है। सिंगापुर में आयोजित शांगरी-ला डायलॉग के दौरान अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भारत को क्षेत्रीय स्थिरता और सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण साझेदार बताया। उन्होंने कहा कि भारत इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शक्ति संतुलन बनाए रखने के साझा लक्ष्य को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है। भारत को बताया क्षेत्रीय स्थिरता का प्रमुख आधार शांगरी-ला डायलॉग के दूसरे दिन अपने संबोधन में…
Read Moreफिलीपीन में बड़ा हादसा: आंधी-तूफान के बीच गिरी 9 मंजिला इमारत, मलबे में दबे कई मजदूर
मनीला: फिलीपीन में रविवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। राजधानी मनीला के उत्तर में स्थित एंजिल्स सिटी में निर्माणाधीन 9 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे के समय इमारत में बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें कई मलबे के नीचे दब गए हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तेज आंधी-तूफान के दौरान यह निर्माणाधीन इमारत भरभराकर गिर गई। हादसे में कुछ मजदूर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे, जबकि…
Read Moreईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- ‘सीजफायर टूटा तो दिखेगा जबरदस्त धमाका’
वॉशिंगटन: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि दोनों देशों के बीच घोषित युद्धविराम अभी भी लागू है, हालांकि हाल के दिनों में होर्मुज जलडमरूमध्य के पास सैन्य झड़पें देखने को मिली हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर युद्धविराम टूटा तो उसका असर बेहद बड़े स्तर पर दिखाई देगा। उन्होंने कहा, “अगर संघर्ष बढ़ा तो लोगों को खुद समझ आ जाएगा। ईरान की तरफ उठती…
Read Moreहोर्मुज संकट पर फ्रांस का बड़ा सैन्य कदम, लाल सागर की ओर रवाना हुआ एयरक्राफ्ट कैरियर ग्रुप; ईरान युद्ध के बीच बढ़ी वैश्विक चिंता
ईरान युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव के बीच फ्रांस ने बड़ा रणनीतिक कदम उठाया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुए मैक्रों ने घोषणा की है कि फ्रांसीसी एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप को स्वेज नहर के दक्षिण और लाल सागर की दिशा में रवाना किया गया है। माना जा रहा है कि यह कदम समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने और अंतरराष्ट्रीय व्यापार मार्गों को सुरक्षित रखने की तैयारी का हिस्सा है। फ्रांस का परमाणु ऊर्जा से संचालित युद्धपोत ‘चार्ल्स डी गॉल’ और उसके साथ मौजूद युद्धपोतों को होर्मुज जलडमरूमध्य के करीब…
Read Moreपाकिस्तानी सेना ने ओरकजई हमले में शामिल 30 आतंकी मार गिराया, 7 अक्टूबर का हमले का लिया बदला
रावलपिंडी। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में कहा कि सात अक्टूबर को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के ओरकजई जिले में हुए हमले से जुड़े 30 आतंकवादियों को मार गिराया गया। इस हमले में दो अधिकारियों सहित 11 सैन्यकर्मी मारे गए थे। मीडिया शाखा ने कहा कि सुरक्षा बल इस जघन्य घटना में शामिल आतंकवादियों की तलाश में चप्पा-चप्पा छान रहे हैं। द न्यूज अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, इस आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर…
Read More