लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दीपोत्सव-2025 की तैयारियों की समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि इस वर्ष का दीपोत्सव अब तक का सबसे भव्य और अतुलनीय हो। मंत्री ने बताया कि 18 अक्टूबर को अयोध्या में दीपोत्सव-2025 की मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, ताकि मुख्य आयोजन से पूर्व सभी व्यवस्थाओं की सघन जांच हो सके। उन्होंने निर्देश दिया कि शोभायात्रा में मिशन शक्ति एवं स्वच्छ भारत अभियान की झलक विशेष रूप से प्रस्तुत की जाए, ताकि जनसामान्य को…
Read MoreTag: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
शांति व सौहार्द का मार्ग प्रशस्त करना है तो सबको सनातन धर्म की ही शरण में आना पड़ेगाः योगी
मुख्यमंत्री ने श्री अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम में लैपटॉप व सिलाई मशीन का किया वितरण सीएम ने किया पौधरोपण व गोशाला में गायों को चारा, गुड़ व फल भी खिलाया वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शांति व सौहार्द का मार्ग प्रशस्त करना है तो सबको सनातन धर्म की ही शरण में आना पड़ेगा। सनातन धर्म ही लोकमंगल, लोककल्याण के साथ सभी की सुरक्षा व कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेगा। सनातन धर्म को बचाना है तो संस्कृत को माध्यम बनाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने सोमवार को श्री अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम में…
Read Moreउत्तर प्रदेश में चार आईपीएस का तबादला, रघुवीर लाल बने कानपुर पुलिस कमिश्नर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को चार आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। वर्ष 1997 बैच के आईपीएस रघुवीर लाल को कानपुर के पुलिस कमिश्नर पद पर नियुक्त किया गया है। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार वर्ष 1992 बैच के आईपीएस दिपेश जुनेजा को पुलिस महानिदेशक, अभियोजन बनाया गया हैं। विनोद कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक सीआईडी लखनऊ के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया हैं। लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा पद पर कार्यरत रघुवीर लाल को पुलिस आयुक्त, पुलिस…
Read More2017 से अब तक यूपी में नहीं हुआ एक भी सांप्रदायिक दंगा, एनसीआरबी रिपोर्ट पर यूपी के दो पूर्व डीजीपी ने योगी सरकार की तारीफ की
डकैतियों में ऐतिहासिक गिरावट, 25 करोड़ की आबादी वाला यूपी अब सुरक्षित लखनऊ। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की वर्ष 2023 की रिपोर्ट जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश के दो पूर्व पुलिस महानिदेशकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कानून-व्यवस्था नीति और अपराध नियंत्रण प्रणाली की सराहना की है। पूर्व डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान और विक्रम सिंह ने माना कि ‘योगी मॉडल’ ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ जो जीरो टॉलरेंस का ढांचा खड़ा किया है, वह देश में नजीर बन गया है। पूर्व डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान ने एनसीआरबी…
Read Moreअष्टमी के दिन हुआ 5 लाख से अधिक बेटियों का कन्या पूजन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से जुड़ी 1,500 से अधिक बालिकाएं
मिशन शक्ति 5.0 से जुड़ी नई सामाजिक क्रांति, प्रदेश में दिख रही नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की नई लहर कन्या पूजन समारोहों में शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य पर जोर, मिशन शक्ति की प्रतिबद्धता को मिली मजबूती लखनऊ। नवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान ने नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को एक नई ऊंचाई प्रदान की है। महिला एवं बाल विकास विभाग के आह्वान पर पूरे उत्तर प्रदेश में 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर को अष्टमी-नवमी तिथियों पर आयोजित…
Read Moreमिशन शक्ति 5.0: बालिकाओं ने सरकारी अस्पतालों का भ्रमण कर सीखी स्वास्थ्य सुरक्षा की बारीकियां
प्रदेशभर के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालय और केजीबीवी की बालिकाओं ने किया भ्रमण 1,21,103 बालिकाओं को प्रशिक्षित सरकारी चिकित्साकर्मियों से मिले स्वास्थ्य टिप्स स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों के ओपीडी, फार्मेसी, टीकाकरण कक्ष और पैथोलॉजी लैब्स जैसी स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली को करीब से देखा लखनऊ। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत प्रदेशभर के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) में बालिकाओं के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अनूठी पहल के…
Read Moreमहानवमी अनुष्ठान में मातृ शक्ति के पांव पखारेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर, गोरखनाथ मंदिर में होगा कन्या पूजन
विजयदशमी पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा, सीएम योगी की अगुवाई में निकलेगी शोभायात्रा गोरखपुर। शारदीय नवरात्र की महानवमी तिथि पर दिनांक 1 अक्टूबर दिन बुधवार को पूर्वाह्न 11.00 बजे गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कन्या पूजन का अनुष्ठान करेंगे। इस अवसर पर वह मातृशक्ति के पांव पखारकर नारी सम्मान की सनातन आस्था का संदेश देंगे। महानवमी के अगले दिन गुरुवार दिनांक 2 अक्टूबर को गोरक्षपीठ में विजयदशमी पर्व पर नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार दिनभर अनुष्ठान का क्रम जारी रहेगा और शाम को गोरक्षपीठाधीश्वर की अगुवाई में भव्य पारंपरिक…
Read Moreपश्चिमी उप्र में पहली अक्टूबर से होगी धान खरीद, साढ़े 23 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीकरण
3300 क्रय केंद्रों के माध्यम से 60 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य, योगी सरकार 48 घंटे में किसानों को कराएगी भुगतान लखनऊ। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत पहली अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और लखनऊ संभाग के हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर जनपद में धान खरीद प्रारम्भ होगी। पहली नवम्बर से पूर्वी उत्तर प्रदेश और लखनऊ संभाग के लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव में खरीद होगी। मंगलवार (30 सितम्बर) सुबह 11 बजे तक साढ़े 23 हजार से अधिक किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31…
Read Moreमिशन शक्ति-5.0 : पोलियो को हराकर हज़ारों महिलाओं की ताकत बनीं हिना नाज़
कासगंज जिला प्रोबेशन कार्यालय में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत हैं हिना अबतक 26 हजार से अधिक महिलाओं की कर चुकी हैं मदद लखनऊ। कठिनाइयाँ जब हौसलों से टकराती हैं, तो इतिहास बनता है। कुछ ऐसी ही कहानी है एटा जिले की मोहल्ला पोस्तीखाना, कस्बा सकीब हिना नाज की। हिना योगी सरकार के मिशन शक्ति अभियान के जरिए जरिए नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की प्रेरक मिसाल बनी हैं। बचपन से एक पैर से पोलियोग्रस्त होने के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। कासगंज जिला प्रोबेशन कार्यालय में सामाजिक…
Read Moreशारदीय नवरात्रि में गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां के चरणों में लगाई हाजिरी
लखनऊ। गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को बलरामपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मां पाटेश्वरी मंदिर में रात्रि विश्राम किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर की व्यवस्थाओं व नवरात्रि मेले की तैयारियों की जानकारी ली। इसके बाद गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार प्रातः तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन-अर्चन किए। मां की आरती उतारी। मुख्यमंत्री ने मां से सुखी, स्वस्थ व प्रसन्नचित्त उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री गोशाला गए, जहां उन्होंने गायों को गुड़ व चारा खिलाया। मुख्यमंत्री ने…
Read More