लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को लेकर बड़ी घोषणा के संकेत मिलने लगे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रदेश की महिलाओं के लिए सरकार एक अच्छा पैकेज लेकर आ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर महिला को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वह अपने पैरों पर खड़ी हो सके, परिवार का सहारा बने और बच्चों को बेहतर शिक्षा दिला सके। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद प्रदेश में महिलाओं के लिए किसी नई योजना या…
Read MoreTag: Women Empowerment
दृष्टिबाधित बेटियों के हुनर ने जीता लोगों का दिल, चित्रकूट मेले में खुद संभाला कारोबार; बन रहीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
चित्रकूट: दीपावली के मौके पर चित्रकूट में आयोजित पांच दिवसीय मेले में दृष्टिबाधित बेटियां अपने हौसले और हुनर से लोगों का ध्यान खींच रही हैं। सामाजिक संस्था दृष्टि की ओर से प्रशिक्षित ये बालिकाएं अपने हाथों से तैयार किए गए उत्पादों को न सिर्फ बेच रही हैं, बल्कि स्टाल का संचालन भी खुद कर रही हैं। उनका यह प्रयास आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक मजबूत कदम है। मेले में दीपावली तक उनके बनाए सामान की बिक्री जारी रहेगी। स्टाल पर मोमबत्ती से लेकर मसालों तक की बिक्री दृष्टि संस्था…
Read Moreओडिशा के इतिहास में नया अध्याय: IPS अनन्या अवस्थी बनीं राज्यपाल की पहली महिला पुलिस ADC, मिली बड़ी जिम्मेदारी
भुवनेश्वर: ओडिशा के प्रशासनिक और पुलिस इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। आईपीएस अधिकारी अनन्या अवस्थी को राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति का पुलिस एड-डी-कैंप (ADC) नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही वह ओडिशा की पहली महिला पुलिस अधिकारी बन गई हैं, जिन्हें राज्यपाल के पुलिस ADC जैसे प्रतिष्ठित और जिम्मेदारीपूर्ण पद की कमान सौंपी गई है। यह नियुक्ति न केवल उनके पेशेवर करियर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि राज्य में महिला नेतृत्व और महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी एक अहम कदम…
Read MoreValentine’s Day नहीं, अब ट्रेंड में Anti-Valentine’s Day: आखिर महिलाओं को क्यों भा रहा है ये सेलिब्रेशन?
नई दिल्ली। हर साल 14 फरवरी को जहां दुनिया भर में प्यार और रिश्तों का जश्न मनाया जाता है, वहीं अब एक अलग तरह का ट्रेंड तेजी से उभर रहा है—एंटी-वैलेंटाइन डे। यह सेलिब्रेशन खासतौर पर उन लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है जो सिंगल हैं, हाल ही में ब्रेकअप से गुजरे हैं या फिर रोमांस के इस पारंपरिक माहौल से दूरी बनाना चाहते हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह ट्रेंड महिलाओं के बीच तेजी से अपनी जगह बना रहा है। सवाल है—आखिर ऐसा क्यों? क्या है एंटी-वैलेंटाइन…
Read Moreमहानवमी अनुष्ठान में मातृ शक्ति के पांव पखारेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर, गोरखनाथ मंदिर में होगा कन्या पूजन
विजयदशमी पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा, सीएम योगी की अगुवाई में निकलेगी शोभायात्रा गोरखपुर। शारदीय नवरात्र की महानवमी तिथि पर दिनांक 1 अक्टूबर दिन बुधवार को पूर्वाह्न 11.00 बजे गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कन्या पूजन का अनुष्ठान करेंगे। इस अवसर पर वह मातृशक्ति के पांव पखारकर नारी सम्मान की सनातन आस्था का संदेश देंगे। महानवमी के अगले दिन गुरुवार दिनांक 2 अक्टूबर को गोरक्षपीठ में विजयदशमी पर्व पर नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार दिनभर अनुष्ठान का क्रम जारी रहेगा और शाम को गोरक्षपीठाधीश्वर की अगुवाई में भव्य पारंपरिक…
Read Moreबेईमान राजनीतिक दलों ने यूपी को बनाया था बीमारू राज्य- मुख्यमंत्री
बोले सीएम योगी- पहले जहां योजनाएं नहीं पहुंच पाती थीं, आज वहां तक नौकरी पहुंच रही है सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 2,425 मुख्य सेविकाओं एवं 13 फार्मासिस्टों को वितरित किए नियुक्ति पत्र लखनऊ,। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य नहीं था, बल्कि बेईमान राजनीतिक दलों ने इसे बीमारू राज्य बना दिया था। भ्रष्टाचार और बंदरबांट की राजनीति ने इस समृद्ध प्रदेश को पहचान के संकट में धकेल दिया था। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले नियुक्तियों में बंदरबांट होती…
Read More