उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार, बोले – सपा का लोकतंत्र और संविधान से कोई लेना-देना नहीं कहाः समाजवादी पार्टी आज सत्ता के लिए उस कांग्रेस के साथ कर रही है गठबंधन जिसने जयप्रकाश नारायण जी को भेजा था जेल जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण सपा का राजनीतिक पाखंड, अखिलेश की राजनीति परिवारवाद और स्वार्थवाद पर आधारित लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सपा हमेशा से लोकतंत्र के विरोध…
Read MoreTag: अखिलेश यादव
अखिलेश यादव का जवाबी हमला : भाजपा एक राजनैतिक दल नहीं बल्कि गिरोह
बोले, कानपुर के जघन्यअपराधों में आईपीएस भी शामिल लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को सत्तारूढ़ दल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक दल की तरह नहीं बल्कि एक गिरोह की तरह काम कर रही है। इस दौरान योगी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर के जन्मदिन को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव भड़क गए। उन्होंने कहा, उनके बारे में सवाल पूछकर भाव न बढ़ाएं। उनका जन्मदिन है तो क्या करें 100 रुपये…
Read Moreभाजपा के कारनामों और वोट चोरी की चर्चा हर जुबां पर अखिलेश
कहा- भ्रष्टाचार, लूट और बेइमानी से कराह रहा प्रदेश, 2027 में जनता करेगी हिसाब लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आज प्रदेश में भ्रष्टाचार, लूट और वोट चोरी की चर्चा हर आमजन की जुव पर है। भाजपा राज में जल-जीवन मिशन से लेकर विभिन्न विभागों तक वड़े- बड़े घोटाले हुए हैं। विजली संकट से लोग त्रस्त है और कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है, जबकि नौजवानों और वेरोजगारों के भविष्य का कोई रोडमैप…
Read Moreकारनामें करते हैं अखिलेश, सजा भुगतते हैं पीडीए समाज के नेता- ओम प्रकाश राजभर
गायत्री प्रजापति व रमाकांत यादव के जेल में रहने पर ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर किया तीखा प्रहार ओपी राजभर ने कहा- अखिलेश यादव की राजनीति हमेशा से पिछड़ों और दलितों के शोषण पर आधारित रही है लखनऊ। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के रवैये पर कड़ा प्रहार किया है।उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की राजनीति हमेशा से पिछड़ों और दलितों के शोषण पर आधारित रही है। एक ओर वे “पीडीए-पीडीए” का राग अलापते हैं, वहीं दूसरी ओर उनके…
Read Moreअखिलेश ने किया हनुमानजी और ज्योतिष विद्या का अपमान, तुरंत माफी मागें : ब्रजेश पाठक
अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया पलटवार कहा- आज पूरा विश्व भारतीय ज्योतिषीय गणनाओं और वैदिक खगोलशास्त्र की तारीफ़ करता है, नासा तक हमारी परंपराओं को वैज्ञानिक मानता है अखिलेश यादव ने भारत की प्राचीन ज्योतिष विद्या, वेदों और ऋषियों के ज्ञान का उपहास उड़ाया : डिप्टी सीएम लखनऊ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के ताज़ा बयानों पर करारा पलटवार किया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव ने एक बार फिर हिन्दू आस्था और…
Read Moreनिष्कासित विधायक का अखिलेश यादव पर तीखा हमला: सपा में पिछड़े दूसरे दर्जे के नागरिक, मुस्लिम पहले
पत्र जारी कर विधायक पूजा पाल ने कहा, मेरी हत्या हुई तो अखिलेश यादव होंगे जिम्मेदार लखनऊ। विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा किए जाने के बाद सपा से निष्कासित हुईं विधायक पूजा पाल ने अपनी पुरानी पार्टी और उसके अध्यक्ष पर करारा हमला बोला है। विधायक ने एक्स पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नाम पत्र पोस्ट कर पार्टी में मुस्लिमों को पहले दर्जे के नागरिक जैसी तवज्जो देने और पिछड़ों, अति पिछड़ों व दलितों के साथ दूसरे दर्जे के नागरिक जैसा…
Read Moreसपा राज में किसानों को मिली थी लाठियां और गोलियां, योगी सरकार में मिल रहा सम्मान: कृषि मंत्री
अखिलेश यादव पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का करारा प्रहार टीपू सुल्तान अखिलेश यादव अगर कभी खेत में गए होते तो प्रदेश के अन्नदाता किसानों का दर्द समझ पाते: कृषि मंत्री लखनऊ। अखिलेश यादव के पर योगी सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जाके पाँव न फटे बिवाई, सो क्या जाने पीर पराई…टीपू सुल्तान अखिलेश यादव अगर कभी खेत में गए होते तो प्रदेश के अन्नदाता किसानों का दर्द समझ पाते। खोली सपा राज की सच्चाईसूर्य प्रताप शाही ने कहा…
Read Moreफूट डालो, हुकूमत करो’ सपा और कांग्रेस की नीति, दंगामुक्त प्रदेश इन्हें नहीं हो रहा बर्दाश्त : ब्रजेश पाठक
फतेहपुर घटना पर अखिलेश के बयान को लेकर डिप्टी सीएम का पलटवार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में हुई घटना को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने तीखा पलटवार किया है। पाठक ने अखिलेश पर भ्रामक और समाज को बांटने वाले बयान देने का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस की ‘फूट डालो, हुकूमत करो’ की नीति ने दशकों तक देश और प्रदेश को धर्म, जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर विभाजित किया है। उन्होंने…
Read Moreदिल्ली में ‘इंडिया’ गठबंधन का मार्च बेकाबू, अखिलेश कूदे बैरिकेड, विपक्षी नेता हिरासत में
दिल्ली। सोमवार को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं का संसद से चुनाव आयोग तक मार्च पुलिस से टकराव में बदल गया। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और 2024 लोकसभा चुनावों में कथित मतदाता धोखाधड़ी के विरोध में निकाले गए इस मार्च को पुलिस ने परिवहन भवन पर रोक दिया, क्योंकि इसके लिए अनुमति नहीं ली गई थी। पुलिस बैरिकेड्स रोकने पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव बैरिकेड के ऊपर से कूद गए और बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका…
Read Moreभाजपा सरकार में संविधान व लोकतंत्र खतरे में : अखिलेश यादव
कहा- भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल लखनऊ । सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं को सुरक्षित रखना, सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करना तथा उद्योग- व्यापार को बढ़ावा देकर देश को आर्थिक रूप से ताकतवर बनाना आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है। लेकिन भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल सावित हो रही है। डा. राम मनोहर लोहिया सभागार में प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते…
Read More