अखिलेश यादव का जवाबी हमला : भाजपा एक राजनैतिक दल नहीं बल्कि गिरोह

Akhilesh Yadav, op rajbhar, BJP, Kanpur, Ghazipur, UP politics, Akhilesh Yadav alleges BJP, working like a gang, अखिलेश यादव, राजभर, बीजेपी, कानपुर, गाजीपुर, योगी आदित्यनाथ

बोले, कानपुर के जघन्यअपराधों में आईपीएस भी शामिल

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को सत्तारूढ़ दल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक दल की तरह नहीं बल्कि एक गिरोह की तरह काम कर रही है।

इस दौरान योगी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर के जन्मदिन को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव भड़क गए। उन्होंने कहा, उनके बारे में सवाल पूछकर भाव न बढ़ाएं। उनका जन्मदिन है तो क्या करें 100 रुपये भिजवा दें, हम तो इतना ही देते हैं। सपा मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में यादव ने कहा, कानपुर में हत्या, ब्लैकमेलिंग, फर्जी मुठभेड़, जमीन के सौदे और पैसों के लेन-देन जैसे गंभीर मामले सामने आए हैं और अगर इनकी सही तरीके से जांच हो जाए, तो पूरी सरकार बेनकाब हो जाएगी।

यह भी पढ़ें : फियरलेस बिजनेस का नया केंद्र बना यूपी, 17 हजार से अधिक स्टार्टअप: योगी

उन्होंने दावा किया यहां तक कि भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी भी इसमें शामिल हैं और मुख्यमंत्री आवास और कार्यालय में समझौते हो रहे हैं। यह एक नया चलन राज्य चलाने का एक नया तरीका है। अगर सिर्फ कानपुर के मामलों की भी सही तरीके से जांच हो जाए, तो यह सरकार की पूरी पोल खोल देगा।

उन्होंने कहा, इससे साबित हो जाएगा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक गिरोह है। अखिलेश ने कानपुर के अधिवक्ता अखिलेश दुबे के मामले का जिक्र किया, जिन पर व्यापारियों के खिलाफ कथित तौर पर बलात्कार के फ़र्जी मामले दर्ज करके पैसे ऐंठने का रैकेट चलाने का आरोप है। यादव ने भाजपा सरकार पर राज्य को संविधान और कानून के बजाय दबाव में चलाने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें : इस व्यक्ति के आगे विज्ञान ने भी टेके घुटने, 411 दिन बिना खाये रहा जिंदा

शहीदों के परिजनों का सामना नहीं कर पाएंगे भाजपाई
लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा के लोग पहलगाम हमले के शिकार हुए लोगों के परिजनों का सामना नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि विदेश नीति से जुड़े मामले बेहद संवेदनशील होते हैं।

अखिलेश यादव सोमवार को सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे जिसमें उनसे सवाल पूछा गया कि पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक के बीच मैच हुआ जबकि हमले का जिम्मेदार पाकिस्तान है। वहीं, दोनों देशों के तनाव के बीच भाजपा के नेता पाक क्रिकेटरों के साथ कहकहे लगा रहे थे। क्या ये मुकाबला होना चाहिए था?

इस पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि ये सवाल भाजपा के लोगों से ही पूछा जाना चाहिए। विदेश नीति के मामले बड़े संवेदनशील होते हैं। ये सवाल मुझसे नहीं हमले में जो शहीद हुए हैं उनके परिजनों से पूछना चाहिए। भाजपा के लोग शहीदों के परिजनों का सामना नहीं कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : वक्फ कानून बरकरार, कुछ प्रावधानों पर लगाई गई रोक

Related posts