लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 29 से 31 अक्टूबर के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इस दौरान बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का खतरा भी रहेगा। मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट आने और ठंड बढ़ने की संभावना है। करवाचौथ से मौसम में बदलाव के संकेत बंगाल…
Read MoreTag: यूपी में बारिश
UP Weather: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, लखनऊ समेत 40 जिलों में बारिश के आसार; 28 सितंबर तक जारी रहेगा दौर
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मंगलवार को धूप निकलने के बाद अब एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में आज यानी 23 सितंबर से बारिश का नया दौर शुरू होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, करीब 40 से अधिक जिलों में अगले 48 घंटे के दौरान अच्छी बारिश के संकेत हैं। लखनऊ में भी होगी हल्की से मध्यम बारिश…
Read MoreUP Weather: यूपी में आज हल्की बारिश के आसार, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत; मानसून की विदाई की तैयारी शुरू
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बुधवार को हल्की बारिश या बौछार पड़ने के आसार हैं। मंगलवार को प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में अचानक बदले मौसम के बाद कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में छिटपुट बारिश की संभावना बनी हुई है। इसी बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून की यूपी से विदाई का समय भी करीब आ गया है। दक्षिणी यूपी में अचानक बरसे बादल मंगलवार को मध्य प्रदेश की ओर से आए बादल अचानक उत्तर प्रदेश के दक्षिणी…
Read MoreUP Weather 12 September: यूपी में आज भी बारिश का दौर जारी, 25 जिलों में बाढ़; जानें लखनऊ समेत पूरे प्रदेश का हाल
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है। शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है। हालांकि, मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश में किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ,…
Read MoreUP Weather Today: लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, आज से सक्रिय होगा मानसून; पूर्वी यूपी में तेज बारिश का अलर्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। गुरुवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज होने की संभावना है, जिसके चलते कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। राजधानी लखनऊ में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। गुरुवार को बादलों की आवाजाही के साथ धूप निकल सकती है, जबकि शुक्रवार को मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। बंगाल की…
Read MoreUP Weather Update: बारिश के इंतजार में यूपी, उमस ने बढ़ाई परेशानी; अगले 48 घंटे गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के संकेत
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की दस्तक के बावजूद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। कई जिलों में हुई छिटपुट बारिश का असर ज्यादा देर तक नहीं टिक सका, जिसके चलते वातावरण में नमी बढ़ गई है और लोगों को दिनभर चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन व्यापक और लगातार बारिश की संभावना फिलहाल कम दिखाई दे रही है। प्रदेश…
Read MoreUP Weather Update: मानसून ने बदला यूपी का मिजाज, 45 जिलों में आज बारिश का अलर्ट; अगले कई दिन मिलेगी गर्मी से राहत
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलनी शुरू हो गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार को हुई बारिश के बाद शुक्रवार को भी मौसम विभाग ने 45 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले चार से पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम सुहाना बना रह सकता है। मानसून…
Read Moreयूपी में मानसून का असर तेज, लखनऊ में रिमझिम बारिश से बदला मौसम; सभी 75 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है। लंबे इंतजार के बाद राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार सुबह से बारिश का दौर शुरू हो गया, जिससे लोगों को उमस और भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश की संभावना जताते हुए कई इलाकों के लिए तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का भी अलर्ट जारी किया है। सुबह हुई रिमझिम बारिश के बाद लखनऊ का मौसम सुहावना हो गया है। आसमान में बादल…
Read Moreदिल्ली-NCR में तय समय से पहले पहुंचा मानसून, मुंबई पानी-पानी; यूपी समेत 12 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट
नई दिल्ली: देशभर में मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है और कई राज्यों में जोरदार बारिश का दौर जारी है। दिल्ली-एनसीआर में भी गुरुवार सुबह मानसून ने दस्तक दे दी, जिससे राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुमान से करीब दो दिन पहले मानसून के पहुंचने से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 12 राज्यों में गुरुवार को बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश,…
Read MoreUP Weather Update: यूपी में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश तो कई जगह आंधी का अलर्ट, निकलने से पहले पढ़ लें पूरा अपडेट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गुरुवार को मौसम का मिजाज अलग-अलग क्षेत्रों में अलग रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जबकि कुछ जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए तेज हवाओं और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में आंधी और बारिश का असर देखने को मिला है। ऐसे में आज भी मौसम पूरी तरह स्थिर रहने की संभावना…
Read More