रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान, उनकी पत्नी डॉ. ताजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। यह फैसला मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया है।मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. एसएन सलाम ने जानकारी देते हुए बताया कि आजम खान, डॉ. ताजीन फातिमा और अब्दुल्ला आजम खान ने स्वयं को ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी से अलग कर लिया है। अब ट्रस्ट का…
Read MoreCategory: Uncategorized
सरकार ने सट्टेबाजी-जुआ से जुड़े 242 अवैध वेबसाइट लिंक किए प्रतिबंधित
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुआ खेलने के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सरकार ने शुक्रवार को इससे संबंधित 242 गैर-कानूनी वेबसाइट लिंक को प्रतिबंधित कर दिया है।आधिकारिक सूत्रों ने दी जानकारी में बताया कि सरकार ने सट्टेबाजी और जुआ खेलने से संबंधित 242 अवैध वेबसाइट के लिंक को ब्लॉक कर दिया है। केंद्र का ये आदेश पिछले साल अगस्त में पैसे के इस्तेमाल वाले गेमिंग ऐप पर लगाए गए सरकारी प्रतिबंध के बाद आया है। जानकारी के मुताबिक ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम पारित होने के बाद से…
Read Moreनए वर्ष में दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, पहुंचे सीएम योगी, पीएम से मुलाकात ने बढ़ाया सियासी पारा
लखनऊ। योगी कैबिनेट के विस्तार पर जल्द अंतिम मुहर लगेगी । सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से एक घंटे मुलाक़ात की। इसी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से भी भेंट हुई।दिल्ली में डिप्टी सीएम बजेश पाठक का भी मौजूद होना बड़े सियासी संकेत दे रहा है । भाजपा के भीतर मिशन 2027 के मद्देनजर सरकार, चुनाव व संगठन में कई बदलावों की तैयारियां बड़े पैमाने परशुरू हो गई हैं। ख़ास बात ये है कि सीएम का दिल्ली दौरा पूर्व…
Read Moreबिहार में मालगाड़ी के आठ डब्बे पटरी से उतरे, परिचालन प्रभावित
जमुई: बिहार के जमुई जिले में शनिवार देर रात हावड़ा-किऊल रेलखंड पर स्थित सिमुलतला स्टेशन के पास एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके कारण अन्य ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक, सिमुलतला स्टेशन के पास मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसकी वजह से रात्रि से अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया है। कई एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किए गए हैं। रात में गुजरने वाली करीब दो दर्जन एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों…
Read Moreवन डिस्ट्रिक वन कॉपरेटिव बैंक की दिशा में हमें कदम बढ़ाना चाहिए : योगी आदित्यनाथ
पिछली सरकारों के माफियाराज के कारण कॉपरेटिव क्षेत्र बर्बाद हो गया था लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित युवा सहकार सम्मेलन एवं यूपी को-ऑपरेटिव एक्सपो-2025 का दीप जलाकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश प्रभु, प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह व प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के अंदर भंडारण, ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भी कॉपरेटिव क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन हमको देखने को मिला है।…
Read Moreकाशी तमिल संगमम: काशी से 300 छात्रों का दल तमिलनाडु रवाना
संगमम 4.0 के द्वितीय चरण की शुरुआत, बीएचयू कुलपति ने हरी झंडी दिखाई वाराणसी। काशी और तमिलनाडु के मध्य सांस्कृतिक, भाषायी एवं शैक्षणिक सेतु को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में काशी तमिल संगमम 4.0 के द्वितीय चरण की शुरूआत बुधवार को हो गई। तमिलनाडु में आयोजित संगमम में भाग लेन के लिए वाराणसी से 300 छात्रों का एक विशेष दल वहां के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने छात्रों के इस दल को…
Read MoreAyodhya Ram Mandir Dhwaja Rohan: राममंदिर में प्रधानमंत्री मोदी ने फहराई धर्मध्वजा
अयोध्या, 25 नवंबर (आईएएनएस)। अभिजीत मुहूर्त के शुभ समय में श्रीराम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज की स्थापना की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिखर पर भगवा ध्वज फहराया। इस दौरान उनके साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत और ट्रस्ट के गोविंदगिरी भी मौजूद रहे। ट्रस्ट की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार राम मंदिर के शिखर पर फहराया जाने वाला ध्वज 10 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा, समकोण त्रिभुजाकार है। इसके साथ कोविदारा वृक्ष की छवि के साथ इस पर ‘ओम’ अंकित है। मंदिर के चारों ओर…
Read Moreइजराइल ने किया हमास-अल जजीरा गठजोड़ का खुलासा, कहा-आतंकवाद का प्रचार पत्रकारिता नहीं
तेल अवीव। इजराइल ने कतर से संचालित अंतरराष्ट्रीय टीवी चैनल अल जजीरा और आतंकवादी समूह हमास के गठजोड़ का खुलासा करते हुए आरोप लगाया है कि चैनल खासतौर पर गाजा पट्टी में युद्ध के दौरान हमास के दुष्प्रचार का माध्यम बना और उसके आतंकियों को मनोवैज्ञानिक संबल देता रहा। अल जजीरा के लिए काम करने वालों में हमास के आतंकी और रॉकेट लॉन्चर बनाने वाले तक शामिल रहे। इसे किसी भी तरह से ईमानदार और तटस्थ पत्रकारिता नहीं कहा जा सकता। इजराइल के मीर अमेट खुफिया और आतंकवाद सूचना केंद्र…
Read Moreअयोध्या में जीवंत हुआ त्रेता युग, सीएम योगी ने किया प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक
योगी ने संतों के साथ खींचा प्रभु राम का रथ, पुष्पवर्षा और वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा रामकथा पार्क अयोध्या। दीपों की अनगिनत पंक्तियों से सजी अयोध्या रविवार की शाम ऐसी दमक उठी, मानो स्वयं त्रेता युग धरती पर उतर आया हो। रामकथा पार्क में प्रभु श्रीराम और माता सीता के अवतरण और राज्याभिषेक का भव्य दृश्य लाखों श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय बन गया। जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभु श्रीराम के रथ को खींचना शुरु किया पूरा पार्क जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। सीएम योगी के…
Read Moreअयोध्या में पर्यटन मंत्री ने रामायण काल की जीवंत झांकियों को जय श्री राम का ध्वज लहराकर किया रवाना
रामकथा पार्क के लिए रवाना हुईं आकर्षक झांकियां, जगह-जगह पुष्पवर्षा, आरती और लोकनृत्यों से गूंजा दीपोत्सव 2025 अयोध्या। भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में दीपोत्सव 2025 के तहत रविवार को रामायण काल की झांकियों का अद्भुत संगम देखने को मिला। जैसे ही पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने ढोल नगाड़े बजाकर साकेत महाविद्यालय परिसर से झांकियों को जय श्री राम का ध्वज लहराकर रवाना किया, पूरा वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। इन झांकियों के रामपथ पर पहुंचते ही लगा मानो त्रेता युग का वैभव और…
Read More