ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई. दिल्ली से महोबा जा रही इस बस में आग लगने से पहले यात्रियों ने धुआं और बदबू महसूस की थी. यात्रियों का आरोप है कि उन्होंने ड्राइवर को इसकी जानकारी देकर बस रोकने के लिए कहा, लेकिन बस नहीं रोकी गई. बाद में जब धुआं और आग तेजी से फैलने लगी, तब बस रोकी गई. हादसे के बाद ड्राइवर और कंडक्टर के मौके से फरार होने का भी दावा किया गया है.…
Read MoreCategory: लखनऊ
लखनऊ में एप्पल मैनेजर हत्याकांड: 10 साल की सजा सुनते ही गिड़गिड़ाया बर्खास्त सिपाही, बोला- घर पर बुजुर्ग मां-पिता हैं
लखनऊ: एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या करने वाले बर्खास्त सिपाही प्रशांत कुमार चौधरी को अदालत ने 10 साल के कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। सजा से पहले प्रशांत ने अदालत से रहम की गुहार लगाई। उसने अपने बुजुर्ग मां-पिता, भाई, उम्र और जेल में बिताए आठ साल का हवाला देते हुए सजा में राहत देने की मांग की। वहीं, विवेक तिवारी पक्ष के अधिवक्ता प्रांशु अग्रवाल ने इसका विरोध करते हुए आरोपी को अधिकतम दंड देने की मांग की।…
Read MoreUP Mission 2027: मेरठ में नितिन नवीन और CM योगी की अहम बैठक, बूथ से जिला स्तर तक संगठन की तैयारियों की होगी समीक्षा
मेरठ: मिशन-2027 की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 21 और 22 सितंबर को मेरठ और सहारनपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों, शक्ति केंद्रों और जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। दोनों नेताओं की मौजूदगी में संगठनात्मक बैठकों के दौरान बूथ से लेकर शक्ति केंद्र, मंडल और जिला स्तर तक की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। सुभारती विश्वविद्यालय में छात्रों में दिखा उत्साह मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
Read More‘नौकरी पाने वाला नहीं, रोजगार देने वाला बने युवा’, CM योगी ने कहा- सरकार ने खोले अवसरों के नए दरवाजे
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश की जनता के नाम लिखी पाती में युवाओं से रोजगार तलाशने के साथ रोजगार देने वाला उद्यमी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोले हैं। मुख्यमंत्री ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का जिक्र करते हुए कहा कि यह आयोजन प्रदेश के उत्पादों, कारीगरों, शिल्पकारों, उद्यमियों और युवाओं को वैश्विक बाजार से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच है। 25 से 29 सितंबर तक होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो मुख्यमंत्री…
Read Moreयूपी होमगार्ड में 7600 पदों पर भर्ती की तैयारी, योगी सरकार ने दी मंजूरी; लिपिक से प्लाटून कमांडर तक के पद शामिल
लखनऊ: उत्तर प्रदेश होमगार्ड संगठन में 41,424 स्वयंसेवकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 7,600 अन्य पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू हो गई है। योगी सरकार ने होमगार्ड संगठन में इन पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित भर्ती में लिपिक संवर्ग, ब्लॉक ऑर्गनाइजर और प्लाटून कमांडर के पद शामिल हैं। 41,424 स्वयंसेवकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी उत्तर प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 41,424 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए 12 जिलों में शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा…
Read Moreसीओ जियाउल हक हत्याकांड में राजा भैया को बड़ी राहत, CBI कोर्ट ने दोबारा जांच की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार की
लखनऊ: प्रतापगढ़ के कुंडा में वर्ष 2013 में हुए चर्चित सीओ जियाउल हक हत्याकांड में पूर्व मंत्री और विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को अदालत से राहत मिली है। लखनऊ की विशेष सीबीआई अदालत ने मामले की दोबारा जांच के बाद दाखिल की गई सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार कर ली है। अदालत ने राजा भैया के खिलाफ आगे कार्रवाई की मांग भी खारिज कर दी है। परवीन आजाद की आपत्ति के बाद हुई थी दोबारा जांच सीओ जियाउल हक की पत्नी परवीन आजाद ने सीबीआई की पहले…
Read Moreविवेक तिवारी हत्याकांड में 8 साल बाद फैसला: सिपाही प्रशांत चौधरी दोषी, संदीप कुमार बरी; पत्नी कल्पना बोलीं- फैसले के खिलाफ जाएंगी हाईकोर्ट
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित विवेक तिवारी हत्याकांड में करीब आठ साल बाद अदालत ने गुरुवार को अपना फैसला सुना दिया। जिला जज की अदालत ने एप्पल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की मौत के मामले में तत्कालीन सिपाही प्रशांत चौधरी को गैर-इरादतन हत्या का दोषी करार दिया। वहीं, दूसरे आरोपी सिपाही संदीप कुमार को पर्याप्त साक्ष्य न मिलने के कारण बरी कर दिया गया। अदालत ने प्रशांत चौधरी को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 304(2) के तहत दोषी माना है। अब उसकी सजा पर सुनवाई 21…
Read MoreUP International Trade Show की तैयारी तेज, ग्रेटर नोएडा में जुटेंगे उद्योग-व्यापार; जिलों को ज्यादा से ज्यादा भागीदारी के निर्देश
लखनऊ: ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को पूरे प्रदेश के औद्योगिक और व्यापारिक नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी तेज हो गई है। सरकार ने सभी जिलों से उद्योग-व्यापार जगत के साथ खरीदारों और आम लोगों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिलों से उद्योग और व्यापार संगठनों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर मुख्य सचिव एसपी गोयल ने बुधवार को सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर ट्रेड शो की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने जिलों से…
Read MorePM मोदी के जन्मदिन पर लखनऊ में खास कार्यक्रम, सीएम योगी बांटेंगे टूलकिट और चेक; ‘गंगासागर नमो नमः’ का भी होगा लोकार्पण
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और विश्वकर्मा जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को राजधानी लखनऊ में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान विश्वकर्मा स्वरोजगार से जुड़े लाभार्थियों को टूलकिट और विभिन्न योजनाओं के तहत चेक वितरित किए जाएंगे। साथ ही मार्जिन मनी ऋण पोर्टल का शुभारंभ भी होगा। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रदर्शनी और पोर्टल का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला-2026 पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। इसी कार्यक्रम में मार्जिन मनी ऋण पोर्टल भी लॉन्च किया…
Read Moreयूपी में विकास को नई रफ्तार देने की तैयारी, AI और डेटा से मजबूत होगा स्वास्थ्य-शिक्षा का ढांचा; सरकार का बड़ा फोकस
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डेटा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की तैयारी में है। सरकार का जोर तकनीक और नवाचार के जरिए सरकारी योजनाओं के परिणामों को अधिक प्रभावी बनाने पर है। सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए इन क्षेत्रों में नई तकनीक के इस्तेमाल और बेहतर रणनीति तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा को बताया विकास का आधार बुधवार को होटल क्लार्क्स अवध में शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के…
Read More