बिहार: बक्सर से भागलपुर के बीच 336 किलोमीटर लंबा 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने की बड़ी परियोजना को मंजूरी मिल गई है। इसके निर्माण के बाद दोनों शहरों के बीच सड़क यात्रा का समय मौजूदा करीब 10 से 12 घंटे से घटकर 4 से 5 घंटे रह जाने की उम्मीद है। इस परियोजना से बिहार में सड़क संपर्क मजबूत होने के साथ व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है। 13 जिलों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे प्रस्तावित एक्सप्रेसवे बिहार के 13 जिलों को आपस में जोड़ेगा। इनमें…
Read MoreCategory: बिहार
बांकीपुर उपचुनाव से पहले नीतीश कुमार की वोटरों से भावुक अपील, NDA उम्मीदवार के समर्थन में जारी किया VIDEO संदेश
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मतदान से पहले जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो संदेश जारी कर मतदाताओं से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास की रफ्तार बनाए रखने के लिए हर वोट महत्वपूर्ण है। विकसित बिहार के लिए वोट देने की अपील अपने वीडियो संदेश में नीतीश कुमार ने कहा कि पिछले दो दशकों में जनता…
Read MoreAK-47 से हवाई फायरिंग का VIDEO वायरल, सीवान में बड़ा एक्शन; एसआईटी का जवान अभिषेक पटेल निलंबित
सीवान: नीट पेपर लीक के विरोध में बिहार बंद के दौरान सीवान में हुए उग्र प्रदर्शन के बीच AK-47 से हवाई फायरिंग करने वाले एसआईटी के जवान अभिषेक पटेल को निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने मामले का संज्ञान लिया और तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए जवान को सस्पेंड कर दिया। विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। प्रदर्शन के दौरान बिगड़े थे हालात जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह बड़ी संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी सीवान…
Read MorePM सूर्य घर योजना में लापरवाही पर सख्त हुई बिहार सरकार, बैंक गारंटी नहीं देने वाली कंपनियों पर होगी कार्रवाई
पटना: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाली कंपनियों पर बिहार सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्धारित समय सीमा के भीतर बैंक गारंटी जमा नहीं करने वाली एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत संचालित “यूटिलिटी लेड एग्रीगेशन (यूला) मॉडल” की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही राज्य की दोनों बिजली वितरण कंपनियों के अंतर्गत चल रही परियोजनाओं की स्थिति…
Read Moreमुजफ्फरपुर के 4.17 लाख पेंशनधारियों को बड़ी सौगात, खातों में भेजे गए ₹64.58 करोड़
मुजफ्फरपुर: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में जून माह की बढ़ी हुई पेंशन राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की गई। मुजफ्फरपुर जिले के 4,17,002 पेंशनधारियों के खातों में कुल 64 करोड़ 58 लाख 31 हजार 400 रुपये भेजे गए। कार्यक्रम के दौरान समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी कुमार गौरव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। लाभार्थियों ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा। 4.17 लाख से अधिक…
Read MoreBihar Weather Update: बिहार में मानसून सुस्त, उमस से बढ़ी परेशानी; 5 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
पटना: बिहार में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है। सामान्य से कम बारिश होने के कारण राजधानी पटना समेत कई जिलों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक सामान्य से 55 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि, पांच जिलों में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। सामान्य से 55 प्रतिशत कम हुई बारिश मौसम विभाग के मुताबिक, 6 जुलाई तक बिहार में सामान्य वर्षा का मानक 230.1 मिमी है, जबकि…
Read Moreप्रेम प्रसंग का खूनी अंत! शादी का दबाव बनाने पहुंचा युवक, युवती के भाई को मारी गोली; छत से गिरकर खुद की मौत
पटना: राजधानी पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक कथित प्रेम प्रसंग ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया। शादी को लेकर हुए विवाद के बीच एक युवक कथित प्रेमिका के घर पहुंच गया और वहां हंगामा खड़ा हो गया। आरोप है कि युवक ने युवती के भाई को गोली मार दी। इसके बाद मची अफरा-तफरी और धक्का-मुक्की के दौरान युवक तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस…
Read Moreबिहार MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप! निशांत कुमार और पवन सिंह पहली बार पहुंचे विधान परिषद, सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित
पटना : बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर हुए द्विवार्षिक चुनाव और उपचुनाव में सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन आयोग ने सभी 10 प्रत्याशियों को विजयी घोषित कर दिया। इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 10 में से 9 सीटों पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखा, जबकि एक सीट राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के खाते में गई। इस चुनाव की सबसे ज्यादा चर्चा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार और भोजपुरी…
Read Moreबिहार में आज से शुरू हुआ ‘खेत बचाओ’ अभियान, एक महीने तक किसानों को मिलेगा विशेष मार्गदर्शन और योजनाओं का लाभ
पटना: बिहार में किसानों को टिकाऊ और कम लागत वाली खेती के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार, 1 जून से राज्यव्यापी ‘खेत बचाओ’ अभियान की शुरुआत हो गई है। यह अभियान पूरे एक महीने तक, यानी 30 जून तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत किसानों को कम खाद के उपयोग, हरी खाद अपनाने और वैज्ञानिक खेती के तरीकों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही पात्र किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड और पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जोड़ने पर भी विशेष जोर रहेगा। अभियान का शुभारंभ कृषि…
Read Moreदेवर की लव मैरिज का खूनी अंजाम, सास को मारने आया था लड़की का पिता; गलतफहमी में बहू को गोलियों से भूना
पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां देवर की लव मैरिज का खामियाजा भाभी को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। साहेबगंज थाना क्षेत्र के गोड़ा गांव में आधी रात घर में घुसकर एक महिला की गोलियों से हत्या कर दी गई। बाद में पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी महिला की सास की हत्या करने आया था, लेकिन अंधेरे और बिस्तर बदल जाने की वजह से उसने गलत पहचान में बहू को निशाना बना दिया। मृतका की पहचान गोड़ा गांव निवासी…
Read More