लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समीकरण को चुनौती देने के लिए भाजपा ने नया चुनावी खाका तैयार किया है। पार्टी की कोशिश चुनाव को जातीय समीकरणों तक सीमित होने से रोकने और कानून-व्यवस्था, विकास, सुशासन तथा सरकारी योजनाओं के लाभ को प्रमुख मुद्दा बनाने की है। इस रणनीति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को सबसे…
Read MoreTag: योगी सरकार
यूपी में पक्के घर के बाद अब रोजगार और बुनियादी सुविधाओं पर जोर, 48 लाख से ज्यादा आवासों का लाभ
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ग्रामीण परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के बाद अब उन्हें पेयजल, बिजली, रसोई गैस और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने की तैयारी है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों को दूसरी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ आवास निर्माण की गुणवत्ता और पात्र लोगों के चयन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। 48 लाख से अधिक परिवारों को आवास का लाभ मंगलवार को लखनऊ के एक होटल में आयोजित ग्रामीण विकास मंत्रालय की क्षेत्रीय कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि…
Read Moreअयोध्या दीपोत्सव से कुम्हार परिवारों की चमकी किस्मत, किसी को एक लाख तो किसी को मिले दो लाख दीयों के ऑर्डर
अयोध्या: दीपोत्सव 2026 अयोध्या के कुम्हार परिवारों के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर लेकर आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दीपोत्सव को भव्य स्वरूप दिए जाने से मिट्टी के दीयों की मांग बढ़ी है। इसका लाभ स्थानीय कारीगरों को मिल रहा है। बड़े ऑर्डर मिलने से परिवारों की आमदनी बढ़ने के अवसर बने हैं, वहीं युवा भी पारंपरिक मिट्टी कला से जुड़कर अपने गांव में ही भविष्य संवार रहे हैं। बड़े ऑर्डर से स्थानीय स्तर पर मिल रहा रोजगार जयसिंहपुर गांव के बृज किशोर प्रजापति बताते…
Read Moreनौकरी, मानदेय और कैशलेस इलाज… यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा लाभार्थी प्लान, इन समूहों पर फोकस
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार अलग-अलग सामाजिक और कर्मचारी समूहों को आर्थिक राहत और सुविधाएं देने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। नौकरी, मानदेय में बढ़ोतरी और कैशलेस इलाज जैसी घोषणाओं के जरिए नए लाभार्थी समूह तैयार किए जा रहे हैं। सरकार की ओर से रोजगार, विकास और कानून-व्यवस्था को प्रमुख मुद्दों के तौर पर आगे रखने की तैयारी है। प्रदेश में भाजपा के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव को छोड़कर पिछले चुनावों में वोट आधार बढ़ाने की कोशिश लगातार जारी रही है।…
Read Moreयूपी होमगार्ड में 7600 पदों पर भर्ती की तैयारी, योगी सरकार ने दी मंजूरी; लिपिक से प्लाटून कमांडर तक के पद शामिल
लखनऊ: उत्तर प्रदेश होमगार्ड संगठन में 41,424 स्वयंसेवकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 7,600 अन्य पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू हो गई है। योगी सरकार ने होमगार्ड संगठन में इन पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित भर्ती में लिपिक संवर्ग, ब्लॉक ऑर्गनाइजर और प्लाटून कमांडर के पद शामिल हैं। 41,424 स्वयंसेवकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी उत्तर प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 41,424 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए 12 जिलों में शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा…
Read Moreसपा सरकार पर बरसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बोले- अराजकता और दंगों को जनता आज भी नहीं भूली
आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी की पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा है। आजमगढ़ में उन्होंने आरोप लगाया कि सपा शासन के दौरान प्रदेश में अराजकता, गुंडागर्दी और दंगों का माहौल था, जिसे प्रदेश की जनता आज भी नहीं भूली है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कानून का राज स्थापित हुआ है और प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। सपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने…
Read Moreपोषण व्यवस्था में पारदर्शिता के लिए GPS ट्रैकिंग और QR कोड, योगी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
वाराणसी: 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में सरकार ने करीब 70 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों को नया स्वरूप देने का काम किया है। इन केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के संसाधन हों, राज्य सरकार का बजट हो या राज्य के अपने संसाधनों से होने वाला निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों का सुदृढ़ीकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। बुधवार को वाराणसी के…
Read MoreSP-DM और CM को आरक्षण की जरूरत नहीं? राजभर बोले- आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण, गरीबों तक पहुंचे लाभ
लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आर्थिक आधार पर आरक्षण की वकालत की है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति डीएम, एसपी, आईजी, डीआईजी, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राज्यपाल या राष्ट्रपति जैसे पदों पर पहुंच चुका है, उसे आरक्षण की क्या जरूरत है। राजभर ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने गरीबों और वंचितों को आगे बढ़ाने के लिए आरक्षण की व्यवस्था की थी। उनके मुताबिक आरक्षण का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचना चाहिए। आरक्षण का लाभ जरूरतमंदों तक…
Read Moreएक लाख सरकारी नौकरियों के ऐलान पर मायावती का योगी सरकार पर निशाना, बोलीं- पेपरलीक और भ्रष्टाचार से मुक्त हो भर्ती
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अगले छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के ऐलान पर बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे चुनाव से पहले उठाया गया कदम बताया और सरकार को नसीहत दी कि नियुक्तियां पेपरलीक और भ्रष्टाचार जैसे अभिशाप से मुक्त रहते हुए तय समय में पूरी होनी चाहिए। मायावती ने कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो यह घोषणा चुनावी छलावा साबित हो सकती है। एक लाख नौकरियों के ऐलान को बताया चुनावी कदम मायावती ने गुरुवार को…
Read Moreप्राइवेट स्कूलों के 3 लाख टीचरों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, परिवार समेत मिलेगा कैशलेस इलाज; सरकारी स्कूलों के बच्चों को 1200-1200 रुपये
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार सरकारी विद्यालयों के बाद अब निजी स्कूलों के शिक्षकों को भी बड़ी राहत देने की तैयारी में है। प्रदेश के करीब तीन लाख निजी स्कूल शिक्षकों और उनके आश्रितों को शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए प्रदेश के करीब 35 हजार निजी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों का डाटा जुटाया जा रहा है। दूसरी ओर सरकारी परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 10 लाख विद्यार्थियों को ड्रेस, जूते और मोजे खरीदने के लिए जल्द ही…
Read More