लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों से जारी आंधी, बारिश और तेज हवाओं के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हालात की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन, राहत आयुक्त कार्यालय और संबंधित विभागों के साथ बैठक कर राहत एवं बचाव कार्यों को तेज करने पर जोर दिया। रविवार को कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि की घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री…
Read MoreTag: up news hindi
यूपी के इस शहर की बदलेगी तकदीर! बंद पड़ी जेपी की 243 एकड़ जमीन पर अडानी ग्रुप करेगा अरबों का मेगा निवेश, बनेगा लॉजिस्टिक्स हब
कानपुर: उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास की नई कहानी लिखी जा रही है और इस बार केंद्र में राजधानी लखनऊ या नोएडा नहीं, बल्कि कानपुर है। अडानी ग्रुप की बड़ी रणनीतिक डील के बाद अब कानपुर में एक विशाल लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग हब विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है, जिससे पूरे उत्तर भारत की सप्लाई चेन व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। 243 एकड़ जमीन पर अडानी की नजर, बड़ा अधिग्रहण पूरा होने की ओर सूत्रों के अनुसार, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड, संकटग्रस्त…
Read Moreसीएम योगी का जीरो टॉलरेंस एक्शन, वक्फ संपत्तियों और छात्रवृत्ति अनियमितता मामले में मेरठ के अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी निलंबित
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई की है। शासन ने मेरठ के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रुहेल आजम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर वक्फ संपत्तियों से जुड़ी अनियमितताओं, छात्रवृत्ति योजनाओं में गड़बड़ी और सरकारी धन के गबन जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। जांच में सहयोग नहीं करने और दस्तावेज छिपाने के आरोपमामला वर्ष 2012 से 2017 के बीच की अवधि से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें…
Read Moreकालपी में दर्दनाक सड़क हादसा: अयोध्या से लौट रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, 6 की मौत; 4 की हालत गंभीर
जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने छह लोगों की जान ले ली। कालपी क्षेत्र के जोल्हुपुर मोड़ के पास हुए इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। जानकारी के मुताबिक ललितपुर जिले के महरौनी निवासी शशिकांत तिवारी अपने परिवार के साथ अयोध्या से दर्शन कर वापस लौट…
Read Moreयोगी सरकार की युवाओं को बड़ी सौगात की तैयारी, अब बिना ब्याज मिलेगा 10 लाख तक लोन; आवेदन की न्यूनतम उम्र 18 साल करने का प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान योजना का दायरा बढ़ाने की तैयारी में है। योजना की सफलता को देखते हुए सरकार अब युवाओं को मिलने वाली बिना ब्याज की ऋण राशि बढ़ाने और आवेदन की आयु सीमा में राहत देने पर काम कर रही है। सरकारी स्तर पर तैयार प्रस्ताव के मुताबिक, योजना के तहत मिलने वाला ब्याज मुक्त लोन पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये तक किया जा सकता है। इसके साथ ही आवेदन की…
Read Moreगाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्यू में भीषण आग, 9वीं से 13वीं मंजिल तक फैली लपटें; 3 घंटे बाद पाया गया काबू
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि उसका घना धुएं का गुबार दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक दिखाई दिया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और 9वीं मंजिल से फैलते हुए 13वीं मंजिल तक पहुंच गई। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अब तक 8 फ्लैट आग की चपेट में…
Read Moreनोएडा हिंसा पर बड़ा बयान: ‘सुनियोजित साजिश, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच’, श्रम मंत्री अनिल राजभर का दावा
नोएडा में हाल ही में हुई हिंसा को लेकर उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस घटना को एक सुनियोजित साजिश करार देते हुए कहा कि प्रदेश की शांति व्यवस्था और विकास को बाधित करने के लिए यह घटनाक्रम रचा गया प्रतीत होता है। मंत्री ने संकेत दिए कि मामले में बाहरी तत्वों की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता और एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही हैं। हिंसा के पीछे साजिश की आशंका, एजेंसियां अलर्ट मोड मेंश्रम मंत्री…
Read Moreकहीं आप भी तो नहीं खाने वाले हैं जहर! होली से पहले गोरखपुर में 14 बोरी संदिग्ध खोवा जब्त, बोलेरो में भरा था माल
होली के त्योहार से पहले मिलावट पर नकेल कसने के लिए प्रशासन सख्त मोड में नजर आ रहा है। गोरखपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 बोरी संदिग्ध खोवा जब्त किया है। बताया जा रहा है कि यह खेप बोलेरो गाड़ी में भरकर लाई जा रही थी। अलर्ट मोड में खाद्य विभाग होली को देखते हुए विभाग लगातार छापेमारी अभियान चला रहा है। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेन मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में तीन टीमें सक्रिय…
Read MoreUP News: होली से पहले योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 28 फरवरी को ही मिलेगी सैलरी और पेंशन
होली से पहले उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा राहत पैकेज दिया है। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर फरवरी माह का वेतन और पेंशन 28 फरवरी को ही जारी करने का निर्णय लिया है, ताकि त्योहार से पहले किसी को आर्थिक दिक्कत का सामना न करना पड़े। 28 फरवरी को जारी होगा वेतन और पेंशन शासनादेश के अनुसार, सभी सरकारी कर्मचारियों को फरवरी का वेतन 28 फरवरी को जारी किया जाएगा। इसी दिन पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनधारकों के खाते में भी भुगतान…
Read Moreमजदूरी की न्यूनतम सीमा तय : अब कृषि श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 252 रुपये प्रतिदिन
यूपी सरकार ने दरों में किया संशोधन, प्रति घंटे मजदूरी की न्यूनतम सीमा भी तय लखनऊ। प्रदेश सरकार ने कृषि मजदूरों के न्यूनतम मजदूरी की दरों में व्यापक संशोधन किया है। अब राज्य के सभी जिलों में कृषि कार्यों से जुड़े वयस्क श्रमिकों को 252 प्रतिदिन या 6552 प्रति माह न्यूनतम मजदूरी प्राप्त होगी। इससे लाखों कृषि मजदूरों, पशुपालन, मधुमक्खी पालन, कुक्कुट पालन जैसे कृषि आधारित उद्योगों से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन विभाग डॉ. एम. के. शनमुगा सुन्दरम् ने बताया कि यह दरें राज्य…
Read More