नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की लद्दाख में आयोजित पदयात्रा में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बड़े नेता नजर नहीं आए। अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया पर लद्दाख के समर्थन की बात कही थी, लेकिन वे खुद पदयात्रा में शामिल होने के लिए वहां नहीं पहुंचे। वांगचुक ने पहले लोगों से इस पदयात्रा में शामिल होने की अपील की थी। लद्दाख हिंसा की पहली बरसी पर पदयात्रा 24 सितंबर 2025 को लद्दाख में राज्य का दर्जा और संविधान की छठी अनुसूची…
Read MoreTag: अभिजीत दीपके
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, MPSC अभ्यर्थियों के आंदोलन में उतरेंगे मैदान में; 24 सितंबर तक सरकार को अल्टीमेटम
मुंबई: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने महाराष्ट्र में एक बार फिर आंदोलन की तैयारी का ऐलान किया है। पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक दीपके और सीजेपी के अन्य नेता महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की ऑनलाइन परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों के साथ प्रदर्शन में शामिल होंगे। पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र की भाजपा नीत सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। रविवार को जारी विज्ञप्ति में सीजेपी ने कहा कि अभिजीत दीपके और पार्टी के…
Read Moreजरांगे पाटिल को छुआ तो पूरा महाराष्ट्र पहुंचेगा! अभिजीत दीपके की सरकार को सीधी चेतावनी, वांगचुक का दिया उदाहरण
जालना: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर तेज हो गया है। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल से मुलाकात कर उन्हें समर्थन दिया। जरांगे पाटिल 29 अगस्त से जालना के अंतरवाली सराटी में अपनी 15 मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे हैं। मुलाकात के दौरान दीपके ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर जरांगे पाटिल को जबरन प्रदर्शन स्थल से हटाने की कोशिश हुई तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। दीपके ने…
Read MoreAAP के साथ किया काम, छिपाया नहीं; अभिजीत दीपके ने खुद बताया पार्टी से अपना कनेक्शन
नई दिल्ली: जून और जुलाई में राजधानी दिल्ली में पेपर लीक के खिलाफ हुए आंदोलन के बाद से अभिजीत दीपके के आम आदमी पार्टी से संबंधों को लेकर लगातार चर्चा होती रही। अब दीपके ने खुद स्वीकार किया है कि वह आम आदमी पार्टी के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी में संचार के क्षेत्र में काम किया और इस अनुभव पर उन्हें गर्व है। बाद में वह पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए थे। अभिजीत दीपके और आम आदमी पार्टी के रिश्ते पर खुलकर बोले…
Read Moreकुछ ही घंटों में BCI ने पलटा फैसला, NALSAR के छात्रों पर लगा एनरोलमेंट बैन हटाया; CJP का तंज- बेइज्जती करा ली
नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने भारी विरोध के बाद नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के 2026 बैच के छात्रों को बड़ी राहत दी है। BCI ने राज्य बार काउंसिलों को दिए उस निर्देश को वापस ले लिया है, जिसमें अगले आदेश तक इस बैच के छात्रों के वकील के तौर पर एनरोलमेंट पर रोक लगाने को कहा गया था। बार काउंसिल ने माना कि अधिकांश छात्र इस पूरे विवाद में निर्दोष हैं और उनका चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत को दीक्षांत समारोह में बुलाए जाने के विरोध…
Read Moreजंतर-मंतर आंदोलन के बीच अभिजीत दीपके की बिगड़ी तबीयत! बुखार और दर्द से हुए बेहाल, समर्थकों से बोले- ‘माफ करना’
नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके की तबीयत बिगड़ गई है। स्वास्थ्य खराब होने के कारण गुरुवार को उन्हें कुछ समय के लिए प्रदर्शन स्थल से दूर रहना पड़ा। उन्होंने समर्थकों से माफी मांगते हुए बताया कि उन्हें आराम की जरूरत है और शाम तक वापस लौटने की कोशिश करेंगे। अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें बुखार है और पिछले कुछ दिनों से पूरे…
Read More‘पुलिस पर पत्थर किसने फेंके?’ जंतर-मंतर हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, BJP पर लगाए गंभीर आरोप
नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पथराव के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा बयान सामने आया है। दीपके ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि प्रदर्शन को बदनाम करने के लिए बाहर से लोगों को भेजा जा रहा है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन आगे भी पूरी तरह शांतिपूर्ण और अहिंसक तरीके से जारी रहेगा। हिंसा को लेकर BJP पर लगाया आरोप अभिजीत दीपके ने कहा कि भाजपा की ओर…
Read Moreजंतर-मंतर पर फिर जुटे CJP कार्यकर्ता, संसद मार्ग पर हाई अलर्ट; पुलिस की सख्ती के बीच प्रदर्शन जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन मंगलवार को एक बार फिर शुरू हो गया। सोमवार को हुए बवाल के बाद पुलिस ने प्रदर्शन स्थल खाली करा दिया था, लेकिन देर रात से प्रदर्शनकारी दोबारा जंतर-मंतर पर जुटने लगे। हालात को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने संसद भवन की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। पुलिस का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति है, लेकिन कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।…
Read MorePM मोदी से मुलाकात का दावा कर घिरे संजय राउत! वायरल फोटो पर अभिजीत दीपके का बड़ा खुलासा, AI तस्वीर निकली वजह
पुणे : कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कथित मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में उस वक्त हलचल मच गई, जब शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए दोनों नेताओं के बीच अमेरिका में बैठक होने का दावा किया। हालांकि, कुछ ही घंटों बाद इस पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया, जब अभिजीत दीपके ने वायरल तस्वीर को एआई जनरेटेड बताते हुए दावे को खारिज कर दिया। संजय राउत ने किया था मुलाकात का दावा…
Read More‘जय भीम’ के नारे के साथ भारत रवाना हुए अभिजीत दीपके, दिल्ली पहुंचकर प्रदर्शन की तैयारी; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वह अपना भविष्य संविधान के भरोसे छोड़कर भारत आ रहे हैं। दीपके का दावा है कि वह राजधानी दिल्ली में अपने समर्थकों के साथ बड़ा प्रदर्शन आयोजित करेंगे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाएंगे। भारत रवाना होने से पहले अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भारत के लिए निकल गया हूं। मैं अपना भविष्य संविधान…
Read More