नई दिल्ली के रणहोला इलाके से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। सड़क पर अचानक बेहोश होकर तड़प रहे एक शख्स की मदद करने के बजाय स्कूटी सवार दो युवकों ने उसकी जेब से मोबाइल और पर्स निकाल लिया और मौके से फरार हो गए। इलाज और समय पर सहायता न मिलने के कारण कुछ घंटों बाद उस व्यक्ति की मौत हो गई। शनिवार तड़के हुई इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। सुबह चार बजे सड़क पर…
Read MoreCategory: राज्य
यूपी: दो हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल
पर्यटन, एमएसएमई और टेक्सटाइल को भी मिलेगा बढ़ावा, खुलेंगे रोजगार के नए द्वार प्रदेश में 12.2 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड कैपिटल एक्सपेंडिचर से इन्फास्ट्रक्चर को मिलेगी मजबूतीनई दिल्ली। केंद्रीय बजट में उत्तर प्रदेश के विकास और बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिले हैं। इस बजट में राज्य के आर्थिक, औद्योगिक व सामाजिक परिदृश्य को सशक्त करने वाली कई दूरगामी घोषणाएं भी की गई हैं। यहां हर जिले में गर्ल्स हॉस्लत भी बनाए जाएंगे। आधुनिक कनेक्टिविटी, बड़े पैमाने पर इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश व रोजगारोन्मुखी योजनाओं…
Read Moreजल जीवन मिशन के तहत खोदी गयी सड़कों की बदहाली पर भाजपा विधायक ने घेरा मंत्री स्वतंत्र देव का काफिला, तीखी नोक-झोंक
मंत्री बोले, जहां शिकायत है वहां लेकर चलो, लापरवाही मिली तो अफसरों को कर दूंगा सस्पेंड सुरक्षाकर्मियों और कार्यकर्ताओं में भी झड़प महोबा। युवा उद्घोष कार्यक्रम से लौटते समय जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला शुक्रवार को चरखारी के भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत व उनके समर्थकों ने रोक लिया। विधायक ने जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की बदहाली पर विरोध जताया। इस दौरान जलशक्ति मंत्री की विधायक से तीखी नोक-झोंक हुई जबकि कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हुई। शहर के राम श्री महाविद्यालय में आयोजित…
Read Moreयूपी के मंत्रियों का बढ़ा कद : अब मंत्री दे सकते हैं 50 करोड़ तक की मंजूरी
मुख्यमंत्री का निर्देश, विभागों की वार्षिक कार्ययोजना 15 अप्रैल तक स्वीकृत हो जाए परियोजना की लागत में 15% से ज्यादा बढ़ोतरी होने पर विभाग कारण सहित पुनः अनुमोदन लेना होगा अनिवार्य: मुख्यमंत्री लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में परियोजनाओं की वित्तीय स्वीकृति प्रक्रिया को तेज, सरल और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि विभागीय मंत्री स्तर से मिलने वाली स्वीकृति की सीमा, जो अभी 10 करोड़ रुपये तक है, उसे बढ़ाकर 50 करोड़ रुपये किया जाए। 50 से 150 करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं की मंजूरी…
Read Moreगृहमंत्री अमित शाह को पत्र, पंजाब के निवासियों के हथियार लाइसेंस चंडीगढ़ में भी मान्य हों
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक अर्ध-सरकारी पत्र लिखकर चंडीगढ़ को पंजाब के निवासियों के लिए हथियार लाइसेंस के अधिकार क्षेत्र में शामिल करने की मांग की है। उन्होंने आर्म्स एक्ट के तहत कुछ संशोधनों की आवश्यकता पर जोर दिया। वर्तमान नियमों के अनुसार पंजाब के निवासियों को चंडीगढ़ में लाइसेंसी हथियार रखने के लिए अलग से अनुमति के लिए आवेदन करना पड़ता है, जिसके कारण उन्हें अनावश्यक देरी और असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने लिखा कि जब…
Read Moreयूजीसी के नये नियमों पर ‘सुप्रीम’ रोक,शीर्ष अदालत ने कहा, दखल नहीं दिया तो समाज होगा विभाजित
केंद्र और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को नोटिस, मांगा जवाब, नए रेगुलेशन की भाषा अस्पष्ट किया जा सकता है दुरुपयोग कहा, क्या हम बनते जा रहे हैं एक प्रतिगामी समाज, अगली सुनवाई 19 मार्च को नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए रेगुलेशन 2026 पर गुरुवार को अगले आदेश तक रोक लगा दी है। अब 2012 के पुराने नियम ही फिलहाल लागू रहेंगे। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि अगर हमने इस मामले में दखल नहीं दिया तो समाज में विभाजन होगा ।…
Read Moreमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जापान के यामानाशी प्रान्त के उप राज्यपाल ने की शिष्टाचार भेंट
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बुधवार को जापान के यामानाशी प्रान्त के उप-राज्यपाल जुनिची इशिडोरा के नेतृत्व में आए आठ सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत-जापान के बीच मजबूत होती रणनीतिक साझेदारी और उत्तर प्रदेश तथा यामानाशी प्रान्त के बीच उभरते सहयोग को और आगे बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राजधानी लखनऊ आगमन पर जापानी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि भारत और जापान के संबंध केवल कूटनीतिक नहीं, बल्कि…
Read Moreसीएम योगी ने पिछली सरकारों पर किया प्रहार, कहा – बीमार मानसिकता के लोगों ने पूर्वी यूपी को बीमार बना दिया था
25 करोड़ की आबादी को परिवार मानकर बढ़ाया विकास अभियानः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सिद्धार्थनगर महोत्सव का शुभारंभ 1052 करोड़ रुपये की 229 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास उपद्रव से उत्सव की तरफ बढ़ चुका उत्तर प्रदेशः मुख्यमंत्री आयोजन में शामिल होने के लिए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय का आभार प्रकट किया सीएम ने सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच दिवसीय सिद्धार्थनगर महोत्सव का बुधवार को शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने 1052 करोड़ रुपये की 229 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। सीएम ने कहा कि हमने 25…
Read Moreभारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से नवाजा गया
तीनों सेनाओं के 70 कर्मियों को मिले वीरता पुरस्कार, 301 कर्मियों को सैन्य अलंकरण की मंजूरी नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से नवाजा गया है। सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 77 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 70 सशस्त्र बल कर्मियों के लिए वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है, जिनमें छह मरणोपरांत पुरस्कार शामिल हैं। इनमें एक अशोक चक्र, तीन कीर्ति चक्र, 13 शौर्य चक्र (एक मरणोपरांत), एक बार टू सेना…
Read Moreमुख्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संग वृंदावन में सुनी ‘मन की बात कहा युवा ऊर्जा के प्रतीक हैं नितिन नबीन
मुख्यमंत्री ने ब्रज की धरा पर नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत विकास की गति को बढ़ाने के लिए प्राणप्रण से जुटकर योगदान देगा हर कार्यकर्ताः सीएम योगी मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन संग प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ सुनी। वृंदावन के अक्षयपात्र में आयोजित कार्यक्रम में दोनों नेता सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने पहली बार यूपी के दौरे पर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष का ब्रज की धरा पर स्वागत-अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने राधे-राधे, वृंदावन बिहारी लाल, राधा रानी, यमुना मैया,…
Read More