लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने नीले रंग के इस्तेमाल को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा कि सिर्फ नीला रंग अपनाने से विपक्षी दलों की जातिवादी और संकीर्ण सोच नहीं बदलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अन्य वंचित वर्गों के प्रति इन दलों की सोच में बदलाव नहीं आया है। नीले रंग को लेकर सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस नीले रंग को अपनाने…
Read MoreDay: September 11, 2026
Mercedes-AMG CLE 646 का खुलासा, 646hp पावर वाले V8 इंजन के साथ दौड़ेगी यह लिमिटेड एडिशन कार; 3.9 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
नई दिल्ली: लग्जरी कार निर्माता Mercedes-AMG ने अपनी लिमिटेड एडिशन कार CLE 646 Spezialanfertigung को पेश कर दिया है। यह कार दमदार 4.0 लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन, शानदार डिजाइन और तेज रफ्तार के साथ आती है। कंपनी इस मॉडल की केवल 30 यूनिट्स ही तैयार करेगी, जो पहले ही बिक चुकी हैं। AMG CLE 53 पर आधारित है यह खास मॉडल Mercedes-AMG CLE 646 को AMG CLE 53 के आधार पर तैयार किया गया है, लेकिन इसमें पावरट्रेन, सस्पेंशन, बॉडी और इंटीरियर में बड़े बदलाव किए गए हैं। यह मॉडल…
Read Moreउत्तराखंड कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल कॉलेज इंटर्न का स्टाइपेंड 17 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुआ
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 10 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक में मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस इंटर्न के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी का बड़ा फैसला लिया गया है। अब इंटर्न को 17 हजार रुपये की जगह 25 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। पांच मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न को मिलेगा बढ़ा हुआ स्टाइपेंड धामी सरकार ने राज्य के पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस इंटर्न के स्टाइपेंड को बढ़ाने का निर्णय लिया है। कैबिनेट के इस फैसले के बाद…
Read Moreपंजाब में 33 लाख मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्डों का होगा वितरण, घर-घर पहुंचाने की तैयारी तेज; अधिकारियों को मिले निर्देश
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्डों के वितरण की प्रक्रिया तेज कर दी है। राज्य में जल्द ही करीब 33 लाख कार्ड जिलों में उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि सभी पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाया जा सके। सरकार ने कार्ड वितरण के लिए विशेष अभियान चलाने की तैयारी की है, जिसके तहत कई क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर कार्ड लाभार्थियों के घर तक पहुंचाए जाएंगे। 31 लाख कार्ड जिलों में पहुंच चुके हैं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया…
Read MoreMivi One 5G की एंट्री 24 सितंबर को, 128GB स्टोरेज और Snapdragon चिपसेट के साथ पहला स्मार्टफोन लॉन्च करेगा ब्रांड
नई दिल्ली: ऑडियो प्रोडक्ट्स के लिए पहचानी जाने वाली घरेलू टेक कंपनी Mivi अब स्मार्टफोन बाजार में कदम रखने जा रही है। कंपनी अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के डिजाइन, कलर ऑप्शन और स्टोरेज से जुड़ी कई अहम जानकारियां साझा कर दी हैं। तीन रंगों में आएगा Mivi One 5G कंपनी के अनुसार, Mivi One 5G को भारत में तीन अलग-अलग रंगों में पेश किया जाएगा। इनमें बरगंडी, ब्लू और ग्रीन कलर शामिल हैं। कंपनी ने…
Read More5 Day Banking की मांग पर देशभर में बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, हड़ताल से चेक क्लीयरेंस और कैश लेनदेन प्रभावित
मुरादाबाद: सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर में बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। हड़ताल का असर मुरादाबाद और रामपुर समेत कई जगहों पर बैंकिंग सेवाओं पर देखने को मिला। शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहने से नकदी जमा-निकासी, चेक जमा करने और अन्य जरूरी बैंकिंग कार्यों के लिए पहुंचे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंकों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन मुरादाबाद में पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य कार्यालय के बाहर बैंक…
Read Moreनेशनल हेराल्ड केस में फिलहाल नहीं होगी सुनवाई, सोनिया-राहुल के खिलाफ ईडी की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तय की नई तारीख
नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने मामले की सुनवाई स्थगित करते हुए अगली तारीख 9 अक्टूबर तय कर दी है। दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई टाली दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस मनोज जैन की एकल पीठ ने ईडी की उस याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी, जिसमें राउज एवेन्यू…
Read Moreहरिद्वार का ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद-योग का वैश्विक केंद्र, सीएम धामी ने दिए 2 साल में मास्टर प्लान पूरा करने के निर्देश
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में हरिद्वार स्थित मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान, ऋषिकुल के समग्र विकास से जुड़े प्रस्तावित मास्टर प्लान की समीक्षा की। बैठक में संस्थान के भावी स्वरूप और प्रस्तावित गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा का प्रमुख केंद्र बनाया जाए। आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा पर रहेगा विशेष फोकस मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकुल के विकास में आयुर्वेद, मेडिकल टूरिज्म, योग, ज्योतिष और वैदिक गणित…
Read More7 साल बाद भारत पहुंचेंगे शी चिनफिंग, दौरे से पहले बदले चीन के तेवर; कहा- मतभेद सुलझाकर अच्छे पड़ोसी बनें
नई दिल्ली: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय वार्ता से पहले चीन की ओर से भारत को लेकर नरम रुख सामने आया है। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि दोनों देशों को अपने मतभेदों का उचित समाधान निकालते हुए रिश्तों को रणनीतिक और दीर्घकालिक नजरिए से आगे बढ़ाना चाहिए। राष्ट्रपति शी चिनफिंग शनिवार को भारत पहुंचेंगे और यह लगभग सात वर्षों में उनकी पहली भारत यात्रा होगी। चीन ने रिश्तों पर दिया बड़ा संदेश चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने शुक्रवार को…
Read Moreसोशल मीडिया पोस्ट विवाद में कारोबारी की हत्या पर बड़ा एक्शन, SHO समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SP पर मंत्री संजय निषाद का गुस्सा भी आया सामने
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा में कारोबारी विनोद कुमार साहनी की हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन पर बड़ा एक्शन लिया गया है। इस मामले में कथित लापरवाही के आरोप में परसपुर के थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, जिले के दौरे पर पहुंचे मंत्री संजय निषाद भी पुलिस अधीक्षक अभिषेक पर नाराज होते दिखाई दिए, जिसका वीडियो भी सामने आया है। मंत्री ने मौके पर SP को लगाई फटकार व्यापारी विनोद साहनी की हत्या के बाद मंत्री संजय निषाद गोंडा…
Read More