नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज साउथ इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना के एक अधिकारी के 20 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। नांगल देवत रेड लाइट के पास फिसलन भरी सड़क पर कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई और पलट गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नांगल देवत रेड लाइट के पास हुआ हादसा दिल्ली पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई की सुबह थाना वसंत कुंज साउथ…
Read MoreDay: July 25, 2026
24 घंटे में दूसरा VIDEO लेकर आए पीएम मोदी, Gen Z को कहा ‘थैंक यू’; युवाओं और पेपर लीक पर दिया बड़ा संदेश
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे के भीतर दूसरा वीडियो जारी करते हुए युवाओं, खासकर Gen Z का आभार जताया है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए इस वीडियो में उन्होंने लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और सुझावों के लिए धन्यवाद कहा। साथ ही युवाओं के भविष्य और पेपर लीक जैसे मामलों पर सरकार के सख्त रुख को दोहराते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। Gen Z का जताया आभार, कहा- हमारा जुड़ाव और मजबूत होगा प्रधानमंत्री…
Read Moreसंसद मार्च हिंसा में बड़ा खुलासा! दिल्ली पुलिस के रडार पर 400 हिस्ट्रीशीटर, डिजिटल सबूतों के आधार पर जल्द हो सकती है कार्रवाई
नई दिल्ली: 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा की जांच में दिल्ली पुलिस को बड़ा सुराग मिला है। पुलिस के अनुसार, अब तक करीब 2,500 लोगों का सत्यापन किया जा चुका है, जिसमें लगभग 400 ऐसे लोगों की पहचान हुई है जिनका पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इन लोगों की हिंसा में क्या भूमिका थी और क्या वे सुनियोजित तरीके से प्रदर्शन में शामिल हुए थे। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारियां की जा…
Read Moreफतेहपुर में आज सीएम योगी का बड़ा दौरा, 550 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात; डेढ़ घंटे के कार्यक्रम पर सबकी नजर
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर फतेहपुर पहुंचेंगे। मदारीपुर कला मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री करीब डेढ़ घंटे तक मौजूद रहेंगे। इस दौरान वह लगभग 550 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही जनसभा को संबोधित कर विकास कार्यों का संदेश देने के साथ जनता से भी संवाद करेंगे। विकास परियोजनाओं के साथ जनसभा को करेंगे संबोधित मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान विकास प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे। प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा…
Read Moreब्लैक सी में कमर्शियल जहाज पर बड़ा हमला, भारतीय नाविक की मौत; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति
नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच ब्लैक सी में एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई। विदेश मंत्रालय ने घटना की पुष्टि करते हुए मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मंत्रालय ने बताया कि हमले के समय जहाज पर कुल 10 क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें तीन भारतीय नागरिक शामिल थे। बाकी दो भारतीय सुरक्षित हैं और भारतीय मिशन लगातार उनके संपर्क में है। 18 जुलाई को हुआ था हमला विदेश मंत्रालय के अनुसार, मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला…
Read More’26 दिन भूखा रहा, अब क्या कैरेक्टर सर्टिफिकेट भी दूं?’ सीक्रेट डील के आरोपों पर फूटा सोनम वांगचुक का गुस्सा, अस्पताल से जारी किया VIDEO
नई दिल्ली: 26 दिन के अनशन के बाद भूख हड़ताल समाप्त करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने उन आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिनमें उन पर केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के बाद कथित सीक्रेट डील करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। अस्पताल से जारी एक वीडियो संदेश में वांगचुक ने सवाल उठाया कि क्या अब उन्हें यह भी साबित करना होगा कि उनका अनशन कितना पवित्र था। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें किसी तरह का समझौता ही करना होता तो 26 दिनों तक भूखे रहने की जरूरत…
Read More