लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विधान परिषद की 11 सीटों पर हुए चुनाव में समाजवादी पार्टी ने पांच सीटें जीतकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। इस जीत से सपा को न सिर्फ राजनीतिक बढ़त मिली है, बल्कि विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष का पद मिलने का रास्ता भी खुलता दिखाई दे रहा है। पांच सीटों के इजाफे के साथ सदन में सपा के सदस्यों की कुल संख्या 12 हो जाएगी, जबकि नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए कम से कम 10 सदस्यों…
Read MoreTag: यूपी एमएलसी चुनाव
लंबी रणनीति और सटीक तैयारी से अखिलेश यादव ने बदला खेल, MLC चुनाव में सपा को ऐसे मिली बढ़त
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव नतीजों ने समाजवादी पार्टी को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नई ऊर्जा दी है। पार्टी ने समय रहते उम्मीदवारों की घोषणा, जिलों में संगठन की सक्रियता और मतदाता बनाने पर जोर देकर चुनाव की तैयारी की। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार तैयारियों की समीक्षा करते रहे। दूसरी ओर, भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्रियों, विधायकों और सांसदों ने चुनावी मोर्चा संभाला था। इसके बावजूद सपा की सीटों में बढ़ोतरी ने पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव…
Read MoreUP MLC नतीजों ने BJP की बढ़ाई टेंशन, 2027 से पहले गोरखपुर से आगरा तक भितरघात ने बिगाड़ा खेल
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले विधान परिषद की 11 सीटों के नतीजों ने भाजपा की चुनौतियां बढ़ा दी हैं। पार्टी भले ही पिछली बार की तरह छह सीटें जीतने में सफल रही, लेकिन समाजवादी पार्टी की सीटों में बढ़ोतरी ने भाजपा के लिए नए सवाल खड़े कर दिए हैं। चुनाव परिणामों में लखनऊ की स्नातक सीट गंवाने के साथ ही कई सीटों पर हार ने पार्टी की रणनीति पर सवाल उठाए हैं। गोरखपुर से आगरा, प्रयागराज और लखनऊ तक भितरघात की चर्चा ने भी भाजपा की चिंता…
Read Moreसबकी किस्मत बताने वाले ज्योतिषाचार्य की पत्नी MLC चुनाव हारीं, अब 50 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की लखनऊ स्नातक सीट पर जाने-माने भविष्यवक्ता और ज्योतिषाचार्य इंदु प्रकाश मिश्रा की पत्नी स्मिता मिश्रा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहीं स्मिता मिश्रा को 300 वोट भी नहीं मिल सके। इस सीट पर समाजवादी पार्टी की कांति सिंह ने जीत दर्ज की, जबकि भाजपा के अवनीश पटेल चुनाव हार गए। हार के बाद स्मिता मिश्रा ने चुनाव में धांधली और बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए हैं। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि उनका नवयुवक…
Read More‘एमएलसी चुनाव में भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली का फोन नहीं उठा रहे’, नतीजों के बाद अखिलेश यादव का तंज
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के नतीजों को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने वाराणसी में मिली हार का जिक्र करते हुए तंज कसा कि लखनऊ वाले दिल्ली के नेताओं का फोन नहीं उठा रहे हैं। अखिलेश ने दावा किया कि एमएलसी चुनाव में भाजपा पूरी तरह से ‘ऑल आउट’ हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने आकाश अग्रवाल के साथ कथित दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाते हुए वैश्य समाज को पीडीए से जोड़ने की कोशिश की। केशव मौर्य…
Read Moreयूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना आज, 11 सीटों पर सुबह 8 बजे से गिनती; शाम तक आएंगे नतीजे
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। इनमें पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल हैं। प्रदेश के सात मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती कराई जाएगी। पूरी प्रक्रिया पर सीसीटीवी कैमरों और वीडियोग्राफी के जरिए नजर रखी जाएगी। मतगणना पूरी होने के बाद शाम तक परिणाम आने की उम्मीद है। लखनऊ में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतों की गिनती रमाबाई रैली स्थल पर अलग-अलग हॉल में होगी। वहीं, अन्य…
Read More‘भाजपा किसी की सगी नहीं’, शिक्षक MLC चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर आकाश अग्रवाल के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव
लखनऊ: शिक्षक एमएलसी चुनाव में कथित गड़बड़ी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए थे। चुनाव में कथित अनियमितताओं की शिकायत लेकर कमिश्नरी पहुंचे आकाश अग्रवाल भावुक हो गए और रो पड़े। अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके समर्थन में बयान जारी करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने अग्रवाल समाज को लेकर कही यह बात अखिलेश यादव ने 24 अक्टूबर को सोशल मीडिया मंच एक्स…
Read Moreविधान परिषद चुनाव में सपा व कांग्रेस आमने-सामने अखिलेश के बाद अजय राय ने भी घोषित किए पांच प्रत्याशी
लखनऊ। यूपी एमएलसी चुनाव में सपा और कांग्रेस आमने-सामने मैदान आ गए हैं। समाजवादी पार्टी के बाद शुक्रवार को कांग्रेस ने भी स्नातक और शिक्षक स्नातक विधान परिषद सीट के लिए पांच प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करते हुए यह भी कहा कि यूपी की सभी 11 सीटों पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी उतारेगी। इससे पहले गुरुवार को सपा ने भी पांच सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया था । राजनीतिक विश्लेषक इसे इंडी गठबंधन में झटके के रूप…
Read More