काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर अचानक चली गोली, मचा हड़कंप; 3 लोग घायल, सिपाही से पूछताछ शुरू

वाराणसी: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के बाहर शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गेट नंबर-4 पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक सिपाही की कार्बाइन से अचानक गोली चल गई। राहत की बात यह रही कि गोली सीधे किसी व्यक्ति को नहीं लगी, लेकिन सड़क से उछली गिट्टियां आसपास मौजूद लोगों को लगने से तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, घटना मंदिर के गेट नंबर-4 के पास हुई, जहां एक पीएसी सिपाही सुरक्षा व्यवस्था में तैनात था। अचानक कार्बाइन से फायर हो गया और गोली सड़क…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा, मां गंगा को किया नमन; मंदिर परिसर में करीब 55 मिनट रहे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वाराणसी पहुंचकर काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां गंगा को नमन किया। मंदिर दर्शन के दौरान प्रधानमंत्री ने वैदिक परंपराओं के अनुसार विशेष पूजन किया और मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर भी श्रद्धा अर्पित की। पूजा-अर्चना के बाद प्रधानमंत्री गंगा द्वार तक पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में स्थापित वैदिक घड़ी का अवलोकन किया। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे। मणिकर्णिका घाट पर लगे…

Read More