लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेशभर से पहुंचे सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री का संवेदनशील और प्रेरणादायक अंदाज भी देखने को मिला। कार्यक्रम में मौजूद बच्चों और उनके माता-पिता से बातचीत करते हुए सीएम योगी ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और अभिभावकों से अपील की कि वे हर हाल में बच्चों को स्कूल जरूर भेजें। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षित बच्चा ही मजबूत और समृद्ध भारत की नींव बन सकता है।…
Read MoreTag: जनता दर्शन
‘हर नागरिक की सेवा और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, मुख्यमंत्री योगी ने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच किया जनता दर्शन
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासकीय दायित्वों की व्यस्तताओं के बावजूद सोमवार को ‘जनता दर्शन’ आयोजित कर आम नागरिकों की समस्याएं सीधे सुनीं। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर लोगों से मुलाकात की और उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों की सेवा और सुरक्षा सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अपराधियों के खिलाफ लगातार और सख्त कार्रवाई के निर्देश भी…
Read Moreजनता दर्शन : जन-जन की सेवा, सुरक्षा और सम्मान ही सरकार का ध्येय: मुख्यमंत्री
प्रदेश के कई जनपदों से आये आमजन की समस्या से सोमवार सुबह रूबरू हुए मुख्यमंत्री पुलिस, आर्थिक सहायता, जमीनी विवाद समेत अन्य प्रकरण लेकर पहुंचे पीड़ित बुलंदशहर से आये सीआरपीएफ जवान ने बताई पीड़ा, सीएम योगी ने समाधान का दिया निर्देश लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर सोमवार की भांति इस बार भी ‘जनता दर्शन’ किया। प्रदेश के कई जनपदों से आये पीड़ितों की समस्या मुख्यमंत्री ने स्वयं सुनी, फिर अफसरों को निर्देश दिया कि निश्चित समयावधि में समाधान कराएं और पीड़ित से फीडबैक भी लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
Read Moreकब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक : मुख्यमंत्री
जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं सबकी खुशहाली सरकार का संकल्प,नहीं होने देंगे किसी के साथ अन्याय : मुख्यमंत्री पैसे की कमी से नही रुकेगा किसी का भी इलाज : सीएम योगी गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि गरीबों की जमीन पर यदि किसी ने कब्जा किया है तो तत्काल जमीन को कब्जामुक्त कराने के साथ दबंगों को कानूनी सबक सिखाया जाए। किसी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले बख्शे न जाएं। उनके…
Read Moreस्कूल में प्रवेश को लेकर सीएम से मिलीं नन्ही मायरा, मुख्यमंत्री ने एडमिशन कराने का दिया निर्देश
अपनी मां संग सीएम के पास पहुंची कानपुर की बच्ची लखनऊ। कानपुर की मायरा सोमवार को अपनी मां नेहा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘जनता दर्शन’ में पहुंचीं। उन्होंने मुख्यमंत्री से बच्चे के एडमिशन की गुहार लगाई। मासूम मायरा को देख मुस्कुराते हुए सीएम ने पहले हालचाल जाना, फिर पूछा कि क्या बनना चाहती हो। इस पर मायरा ने जवाब दिया- डॉक्टर। यह सुन सीएम ने पहले उसे चॉकलेट दी, फिर अधिकारियों को एडमिशन कराने का निर्देश। गौरतलब है कि मुरादाबाद की वाची ने एडमिशन और गोरखपुर की पंखुड़ी…
Read Moreमहिला की पीड़ा सुनकर मुख्यमंत्री ने परिजन को हॉस्पिटल ले जाने की कराई व्यवस्था, समुचित इलाज का दिया निर्देश
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों से आत्मीयता से संवाद करते हुए कहा कि किसी को भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। इस दौरान एक महिला ने अपने परिजन के इलाज में आर्थिक दृष्टि से लाचार होने की बात कही तो मुख्यमंत्री भावुक हो गए। उन्होंने तत्काल अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला के परिजन को हॉस्पिटल ले जाने, भर्ती कराकर समुचित…
Read More