महिला की पीड़ा सुनकर मुख्यमंत्री ने परिजन को हॉस्पिटल ले जाने की कराई व्यवस्था, समुचित इलाज का दिया निर्देश

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों से आत्मीयता से संवाद करते हुए कहा कि किसी को भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। इस दौरान एक महिला ने अपने परिजन के इलाज में आर्थिक दृष्टि से लाचार होने की बात कही तो मुख्यमंत्री भावुक हो गए। उन्होंने तत्काल अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला के परिजन को हॉस्पिटल ले जाने, भर्ती कराकर समुचित…

Read More

सीएम की अपीलः समाज को जातीय आधार पर बटने नहीं देना है, बल्कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत के अभियान के साथ जोड़ना है

बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत विचार गोष्ठी में शामिल हुए मुख्यमंत्री गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबडेकर ने अभाव व अपमान में रास्ता बनाया और सामाजिक बंधनों को तोड़ते हुए पूरे देश को सम्मान दिलाया। बाबा साहब के कारण ही बिना भेदभाव हर व्यक्ति को समान मताधिकार के उपयोग की स्वतंत्रता प्राप्त हुई। विकसित और आधुनिक लोकतंत्र के अनेक अग्रणी देश हैं, जिन्होंने अश्वेतों व महिलाओं को मत देने का अधिकार बहुत बाद में दिया, लेकिन भारत ने संविधान निर्माण…

Read More

अनधिकृत ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई जारी, कम प्रदर्शन करने वाले 20 जनपदों को नोटिस

18816 वाहनों का हुआ चालान, अनुकूल रिजल्ट देने वाले जनपदों की सराहना लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नागरिक सुरक्षा और सुगम यातायात के मद्देनजर परिवहन विभाग की तरफ से पहली से 30 अप्रैल तक अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान चल रहा है। अभियान के 16 वें दिन की परिवहन आयुक्त ने इसकी समीक्षा की। अभियान में अनधिकृत ई-रिक्शा व ऑटो के खिलाफ कार्रवाई कर आमजन को सुगम यातायात की सुविधा मुहैया कराने वाले जनपदों की समीक्षा की गई। इसमें सर्वश्रेष्ठ योगदान देने वाले जनपदों व न्यूनतम योगदान देने…

Read More

पूर्वी उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े रैन बसेरे का सीएम योगी करेंगे शिलान्यास

गोरखपुर एम्स में 44 करोड़ की लागत से बनेगा 500 की क्षमता का रैन बसेरा गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर में बनने जा रहे पूर्वी उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े रैन बसेरे का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। यहां पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के सौजन्य से 44 करोड़ रुपये की लागत से 500 लोगों की क्षमता का रैन बसेरा बनेगा। 18 अप्रैल को भूमि पूजन कर सीएम योगी इसके निर्माण का शुभारंभ करेंगे। गोरखपुर शहर पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों और सीमावर्ती बिहार तथा पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल…

Read More

पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी व उनकी कंपनी का निदेशक गिरफ्तार

गोरखपुर। पूर्व मंत्री स्व. हरिशंकर तिवारी के बेटे और सपा के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथी ही उनकी कंपनी गंगोत्री इंटरप्राइजेज का निदेशक अजीत पांडेय भी गिरफ्तार कर लिया गया है। ईडी ने सोमवार सुबह ही उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसके पहले प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने पूर्व विधायक के गोरखपुर, लखनऊ, नोएडा और मुंबई के ठिकानों सहित देश में करीब दस जगहों पर एक साथ रेड डाली थी। सोमवार की सुबह हुई इस कार्रवाई…

Read More

पूरे प्रदेश में बन गए भूमाफिया के कमिश्नरेट-अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सिर्फ गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ या कानपुर ही नहीं सच में देखा जाए तो भाजपा राज में पूरे उत्तर प्रदेश में भू-माफियाओं के कई कमिश्नरेट वन गये हैं। धर्मार्थ भूमि हो या तालाव इन पर भाजपा संरक्षित, प्रायोजित और पोषित स्थायी भू- माफिया सक्रिय हैं वहीं अवैध खनन या जंगलों की कटाई में अस्थायी भू-माफिया दिनदहाड़े गैरकानूनी काम कर रहे हैं। ‘भारतीय जमीन पार्टी के राज में जमीन पर अवैध कब्जों का रिकार्ड पर रिकार्ड बनाया जा…

Read More

नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह ने गोरक्षपीठ में टेका मत्था

ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर लिया आशीर्वाद गोरखपुर। निजी यात्रा पर गोरखपुर आए नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र वीर विक्रम शाह ने शुक्रवार को गोरक्षपीठ में मत्था टेका। विधि विधान से शिवावतार गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन पूजन किया। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के लिए नेपाल के पूर्व नरेश गुरुवार रात ही गोरखपुर आ गए थे। शुक्रवार को अपराह्न चार बजे वह अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और वैदिक…

Read More