Hormuz Crisis: होर्मुज में बढ़ा अमेरिका-ईरान टकराव, नाकाबंदी, हवाई हमलों और चेतावनियों के बीच गहराया संकट

दुबई: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर तेज हो गया है। जहाजों की आवाजाही को लेकर बढ़े विवाद के बीच अमेरिका ने ईरान के खिलाफ दोबारा नौसैनिक नाकाबंदी लागू करने के साथ अपने हवाई अभियान को भी तेज कर दिया है। वहीं ईरान ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए मध्य पूर्व से ऊर्जा निर्यात प्रभावित होने की आशंका जताई है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। अमेरिका ने कई सैन्य ठिकानों पर किए…

Read More

होर्मुज पर ईरान का सख्त संदेश, ‘युद्ध से रास्ता नहीं खुलेगा’; अमेरिका को समझौते की शर्तें मानने की नसीहत

तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरानी सेना ने कड़ा रुख अपनाया है। सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद अकरमिनिया ने स्पष्ट कहा है कि होर्मुज पर किसी तरह का समझौता नहीं होगा और अमेरिका युद्ध के जरिए इस समुद्री मार्ग को नहीं खोल सकता। उन्होंने कहा कि समाधान केवल बातचीत और युद्ध समाप्ति समझौते की शर्तों के पालन से ही संभव है। यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से होर्मुज पर अमेरिका का नियंत्रण…

Read More

होर्मुज में तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, एक भारतीय की मौत; 8 घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

होर्मुज जलडमरूमध्य: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से एक बड़ी घटना सामने आई है। संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि ईरान ने उसके दो तेल टैंकरों पर क्रूज मिसाइलों से हमला किया। इस हमले में एक भारतीय क्रू सदस्य की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। यूएई के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ओमान के समुद्री क्षेत्र की दक्षिणी लेन से गुजर रहे ‘मोम्बासा’ और ‘बाहिया’ नामक…

Read More

ईरान पर हमले जारी रहेंगे, 52 हजार प्रदर्शनकारियों की मौत का किया दावा; डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बयान से बढ़ा तनाव

वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर कई बड़े दावे किए हैं। ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी हमले जारी रहेंगे और उसकी सैन्य क्षमताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि ईरान में अब तक 52 हजार प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है। हालांकि, इस आंकड़े की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष तेज होने…

Read More

ट्रंप के ‘20% शुल्क’ प्रस्ताव पर ईरान का तीखा पलटवार, बोला- ‘इतना ज्यादा क्यों?’ होर्मुज को लेकर बढ़ा नया टकराव

तेहरान: ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार गहराता जा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इस अहम समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों पर 20 फीसदी शुल्क लगाने की घोषणा के बाद ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने ट्रंप के प्रस्ताव पर तंज कसते हुए कहा कि यदि सुरक्षा के बदले भुगतान की बात होती है, तो 20 फीसदी शुल्क बहुत ज्यादा है। अरागची ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा…

Read More

ईरान पर अमेरिकी हमलों से उछला कच्चा तेल, 79 डॉलर के करीब पहुंचा ब्रेंट क्रूड, पेट्रोल-डीजल पर क्या पड़ेगा असर?

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब वैश्विक ऊर्जा बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अंतरिम शांति समझौते को समाप्त घोषित किए जाने के बाद अमेरिकी सेना ने ईरान के कई ठिकानों पर हवाई हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार इस कार्रवाई का उद्देश्य स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अंतरराष्ट्रीय जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और ईरान की गतिविधियों को रोकना है। बढ़ते तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया…

Read More

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा पर बड़ा कदम! फ्रांस ने भेजे युद्धपोत और माइनहंटर, जहाजों की सुरक्षित आवाजाही पर रहेगा फोकस

पेरिस: वैश्विक समुद्री व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा को लेकर फ्रांस ने बड़ा कदम उठाया है। क्षेत्र में बढ़ते तनाव और समुद्री मार्गों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बीच फ्रांस ने अपने विशेष माइन काउंटरमेजर संसाधनों की तैनाती का ऐलान किया है। इस कदम का उद्देश्य जहाजों की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना बताया गया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने जानकारी दी कि देश ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में दो माइनहंटर, दो फ्रिगेट और एक समुद्री गश्ती विमान तैनात किए हैं।…

Read More

ईरान पर अमेरिका का बड़ा एक्शन! एयरस्ट्राइक का वीडियो जारी, IRGC की चेतावनी से बढ़ा तनाव

वाशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच हालिया शांति समझौते के बाद एक बार फिर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। अमेरिकी सेना ने ईरान के मिसाइल, ड्रोन ठिकानों और तटीय रडार चौकियों पर बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक करने का दावा किया है। कार्रवाई के बाद अमेरिकी सैन्य कमान ने हमले का वीडियो भी जारी किया, जिससे क्षेत्र में नए तनाव की आशंका गहरा गई है। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई हाल ही में एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले के जवाब में की गई। सेना ने दावा किया…

Read More

US-ईरान समझौते का भारत को बड़ा फायदा! होर्मुज से निकले 11 भारतीय जहाज, तेल-गैस सप्लाई पटरी पर लौटने के संकेत

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने को लेकर हुए समझौते के बाद भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस और उर्वरक लेकर भारत की ओर आ रहे 11 व्यापारिक जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सफलतापूर्वक पार कर चुके हैं। इसके साथ ही भारत से फारस की खाड़ी की दिशा में दो अन्य जहाज भी रवाना हो गए हैं। इस घटनाक्रम को क्षेत्र में समुद्री व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के सामान्य होने की दिशा…

Read More

G7 में ट्रंप के सामने बोले पीएम मोदी: ‘नाविकों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी’, समुद्री हमलों पर जताई गहरी चिंता

एवियन: फ्रांस में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक समुद्री सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत दुनिया के कई शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी देशों की साझा जिम्मेदारी है और नाविकों को भयमुक्त वातावरण में काम करने का अवसर मिलना चाहिए। जी7 शिखर सम्मेलन के “नई साझेदारियों का निर्माण और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता का पुनर्निर्माण” विषयक सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने समुद्री व्यापार और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला…

Read More