‘पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है सपा’, 75 जिलों के घोषणापत्र पर ब्रजेश पाठक का हमला; बोले- गुंडे-माफिया तय करते हैं प्लान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी की ओर से सभी 75 जिलों के लिए अलग-अलग घोषणापत्र तैयार करने की योजना को लेकर सियासत तेज हो गई है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा की इस पहल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी के घोषणापत्र को गुंडे और माफिया तय करते हैं। वहीं, सपा का कहना है कि हर जिले की स्थानीय समस्याओं और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अलग घोषणापत्र तैयार किया जाएगा। 75 जिलों के लिए अलग घोषणापत्र की तैयारी समाजवादी…

Read More

PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर यूपी में महीने भर चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, 4.19 करोड़ परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के दौरान ‘विकसित भारत-2047’ को सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प के रूप में सामने रखने के साथ केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से हुए बदलावों को भी अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा। शासन से जिलों तक बनेगा तीन स्तर का समन्वय अभियान की जिम्मेदारी उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को दी गई है। वह शासन से लेकर जनपद स्तर…

Read More

PM Modi को भारत रत्न देने की तैयारी कर रही BJP? जेपी नड्डा ने अटकलों पर दिया बड़ा जवाब

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत रत्न दिए जाने को लेकर चल रही चर्चाओं पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर अभी तक पार्टी में कोई चर्चा नहीं हुई है। हालांकि, उन्होंने भारत रत्न को लेकर पूछे गए सवाल पर सुझाव को अच्छा बताया। यह बयान ऐसे समय आया है, जब भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करने जा रही है।…

Read More

2029 से पहले NDA के सभी 21 राज्यों में लागू होगा UCC, अमित शाह का बड़ा ऐलान; बोले- तय समयसीमा से पहले पूरा होगा काम

मुंबई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि वर्ष 2029 से पहले भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में UCC पहले ही लागू हो चुका है और उन्हें भरोसा है कि बाकी राज्यों में भी तय समयसीमा से पहले इसे लागू कर दिया जाएगा। अमित शाह ने रविवार को मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। समान नागरिक संहिता के तहत विवाह,…

Read More

यूपी में 2027 का रण जीतने की तैयारी! BJP कोर ग्रुप की बैठक में चुनावी रणनीति से लेकर युवाओं-महिलाओं तक पर हुआ मंथन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार शाम पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बीजेपी कोर ग्रुप की अहम बैठक हुई। दो घंटे से ज्यादा चली इस बैठक में चुनावी तैयारियों के साथ संगठन और सरकार से जुड़े आगामी अभियानों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे और आने वाले महीनों में संगठन की दिशा को लेकर मंथन हुआ। बैठक में बीएल संतोष से लेकर दोनों डिप्टी सीएम तक…

Read More

उत्तराखंड कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल कॉलेज इंटर्न का स्टाइपेंड 17 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुआ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 10 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक में मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस इंटर्न के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी का बड़ा फैसला लिया गया है। अब इंटर्न को 17 हजार रुपये की जगह 25 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। पांच मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न को मिलेगा बढ़ा हुआ स्टाइपेंड धामी सरकार ने राज्य के पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस इंटर्न के स्टाइपेंड को बढ़ाने का निर्णय लिया है। कैबिनेट के इस फैसले के बाद…

Read More