‘जंग कब खत्म होगी, यह हम तय करेंगे’, ट्रंप के बयान पर ईरान का तीखा जवाब, अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव एक बार फिर तेज हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान पर ईरान ने कड़ा ऐतराज जताया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि ईरान के खिलाफ युद्ध जल्द खत्म हो जाएगा और यह केवल एक ‘छोटी अवधि का अभियान’ है। इस बयान पर ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए साफ कहा है कि युद्ध कब और कैसे खत्म होगा, इसका फैसला अमेरिका नहीं बल्कि ईरान करेगा। आईआरजीसी ने एक बयान जारी…

Read More

PM मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की फोन पर बात, बोले- ‘शत्रुता की शीघ्र समाप्ति जरूरी’

मध्य पूर्व इस वक्त भीषण संघर्ष की चपेट में है। इजरायल और अमेरिका की ओर से ईरान पर लगातार हमले किए जा रहे हैं, जिनमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई शीर्ष नेताओं की मौत की खबर है। बड़ी संख्या में आम नागरिकों के हताहत होने की भी जानकारी सामने आई है। दूसरी ओर ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल, यूएई, बहरीन, कतर और कुवैत सहित कई देशों को निशाना बनाया है। इसी तनावपूर्ण माहौल के बीच भारत ने कूटनीतिक स्तर पर सक्रिय पहल की है।…

Read More