10 सैटेलाइट कर रहे हमारी सुरक्षा की लगातार निगरानी

इम्फाल । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष डॉ वी. नारायणन ने कहा कि देश के नागरिकों की सुरक्षा और संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 10 उपग्रह लगातार 24 घंटे निगरानी कर रहे है | नारायणन ने रविवार मणिपुर की राजधानी इम्फाल स्थित केंद्रीय कृषि विवि के दीक्षांत समारोह में कहा कि भारत एक ‘ऊर्जावान अंतरिक्ष शक्ति’ वनता जा रहा है और वर्ष 2040 तक देश का पहला अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित किया जाएगा।

इसरो प्रमुख ने कहा, “आज 34 देशों के 433 उपग्रह भारत से अंतरिक्ष में छोड़े गए है और उन्हें उनके कक्ष में स्थापित किया गया है। मुझे यह वताते हुए प्रसन्नता हो रही है’ आज 10 उपग्रह देश के नागरिकों की सुरक्षा और संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सामरिक उद्देश्य से लगातार 24 घंटे कार्य कर रहे है। उनकी यह टिप्पणी भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष की पृष्ठभूमि में आई है। देश ने सात मई को तड़के ‘ऑपरेशन सिदूर’ शुरू किया था, जिसका उद्देश्य पहलगाम आतंकी हमले के जवाव में पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में स्थित आतंकी ठिकानों को नष्ट करना था।

यह भी पढ़ें : भारतीय सेना का पाक को कड़ा संदेश, याचना नहीं अब रण होगा

Related posts