पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में ईंधन बचत, ऊर्जा प्रबंधन और सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर अहम अपील और निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि चार पहिया वाहनों का उपयोग केवल जरूरत पड़ने पर ही किया जाए और इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाए। ईंधन और गैस आपूर्ति की समीक्षा बैठकपटना: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान राज्य में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता…
Read MoreCategory: राज्य
तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय का बड़ा एक्शन, स्कूल और पूजा स्थलों के पास स्थित 717 शराब दुकानें होंगी बंद
चेन्नई: तमिलनाडु में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने पद संभालते ही सख्त प्रशासनिक कदम उठाते हुए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने राज्यभर में 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है, जो पूजा स्थलों, शिक्षण संस्थानों और बस स्टैंडों के 500 मीटर के दायरे में संचालित हो रही थीं। इन दुकानों को अगले दो सप्ताह के भीतर बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्यभर में किया गया विस्तृत सर्वे तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन द्वारा संचालित लगभग 4,765 शराब दुकानों…
Read Moreभारी बारिश का कहर: सांगली के मंदिर में दीवार और छत गिरने से बड़ा हादसा, 6 श्रद्धालुओं की मौत, 12 से अधिक घायल
मुंबई: महाराष्ट्र में तेज बारिश और आंधी ने एक बार फिर तबाही मचा दी है। सांगली जिले में मंगलवार शाम हुए दर्दनाक हादसे में मंदिर परिसर की दीवार गिरने और टीन शेड ढहने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 12 से 14 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मंदिर परिसर में मौजूद थे सैकड़ों श्रद्धालु यह घटना सांगली जिले की जठ तहसील के मोठेवाड़ी गांव स्थित मार्गदेवी मंदिर में हुई। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार का दिन होने के कारण बड़ी संख्या में…
Read Moreसुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, यूपी-बिहार कनेक्शन के बीच तीन शार्पशूटर गिरफ्तार
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष सुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी और निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पश्चिम बंगाल पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने उत्तर प्रदेश से तीन कथित शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक हत्या की साजिश बेहद सुनियोजित तरीके से रची गई थी और इसके तार बिहार तथा उत्तर प्रदेश के आपराधिक नेटवर्क से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। UPI पेमेंट और CCTV फुटेज से खुली साजिश की परतें पुलिस जांच में हावड़ा के बैली…
Read Moreकेदारनाथ यात्रा से लौट रही प्रज्ञा ट्रेन से रहस्यमयी तरीके से हुई थीं गायब, 6 दिन बाद बिहार में मिलीं सुरक्षित; अब भी बरकरार कई सवाल
केदारनाथ यात्रा से पति के साथ लौट रही 29 वर्षीय प्रज्ञा सिंह के अचानक ट्रेन से लापता होने का मामला आखिरकार छह दिन बाद नया मोड़ ले आया। रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हुईं प्रज्ञा बिहार के बेगूसराय में सुरक्षित मिल गई हैं। उत्तराखंड पुलिस ने उन्हें अपने संरक्षण में ले लिया है और परिवार को इसकी जानकारी दे दी गई है। हालांकि महिला के सुरक्षित मिलने के बावजूद मामला अब भी कई सवाल खड़े कर रहा है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि चलती ट्रेन से अचानक गायब हुई प्रज्ञा…
Read Moreसऊदी अरब में निर्माण श्रमिकों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, सेवायोजन विभाग ने आवेदन किए आमंत्रित
गौतमबुद्धनगर: सऊदी अरब में विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने को लेकर सेवायोजन विभाग ने बड़ी पहल की है। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस प्रक्रिया के तहत निर्माण क्षेत्र और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। फैब्रिकेशन सुपरवाइजर से लेकर नर्स तक कई पद शामिल जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि सऊदी अरब में फैब्रिकेशन सुपरवाइजर, मैकेनिकल हेल्पर, पाइप फैब्रिकेटर, नर्स और सहायक नर्स सहित कई पदों पर…
Read Moreएक्शन में यूपी पुलिस : 48 घंटे के भीतर 35 एनकाउंटर, तीन इनामी ढेर
16 जिलों में अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ बरपा पुलिस का कहर, 36 आरोपी गोली लगने से घायल सबसे ज्यादा सात मुठभेड़ मुजफ्फरनगर में, दस लखनऊ। बीते 48 घंटों के अंदर उत्तर प्रदेश पुलिस का कहर अपराधियों पर जमकर बरपा है। एक दिन पहले ही डीजीपी राजीव कृष्ण ने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा था कि अपराधियों के खिलाफ सीएम की ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त अभियान जारी रहेगा ।सिर्फ दो दिनों के भीतर अलग- अलग जिलों में 35 पुलिस मुठभेड़ हुई हैं। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई में जहां तीन इनामी…
Read Moreहिमाचल में दर्दनाक हादसा: छोटे भाई को बचाने गहरे पानी में कूदा बड़ा भाई, खड्ड में डूबने से दोनों मासूमों की मौत
Himachal Pradesh के Sirmaur district से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जिले के संगड़ाह उपमंडल में दो सगे मासूम भाइयों की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छोटे भाई को बचाने के प्रयास में बड़ा भाई भी गहरे पानी में समा गया। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक यह घटना नौहराधार तहसील के देवामानल गांव की है। दोनों बच्चे गांव के पास बहने वाली खड्ड के किनारे खेल रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो…
Read Moreहिमाचल के कुल्लू में बड़ा हादसा: चलती कार पर गिरा चीड़ का विशाल पेड़, 4 महिला शिक्षकों की मौत; 3 घायल
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में खराब मौसम के बीच दर्दनाक हादसा सामने आया है। आनी क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के दौरान एक भारी-भरकम चीड़ का पेड़ चलती बोलेरो गाड़ी पर गिर गया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क से नीचे पलट गया। इस हादसे में 4 महिला शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी शिक्षिकाएं स्कूल की छुट्टी के बाद वापस आनी लौट रही थीं। घटना के बाद…
Read Moreओडिशा के जाजपुर में दहीबड़ा खाने से बिगड़ी 58 लोगों की तबीयत, 27 बच्चे भी बीमार; जांच के लिए भेजे गए खाने और पानी के नमूने
ओडिशा के जाजपुर जिले से खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। जिले के एक गांव में दहीबड़ा खाने के बाद 58 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा। बीमार पड़ने वालों में 27 बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। दहीबड़ा खाने के बाद शुरू हुई उल्टी और बुखार की शिकायत जानकारी के मुताबिक मामला जाजपुर जिले के दशरथपुर ब्लॉक स्थित पातापुर गांव का है। शुक्रवार को गांव…
Read More