देहरादून। उत्तराखंड के चार धाम मंदिरों में इस वर्ष से मोबाइल फोन और कैमरों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह निर्णय दर्शन व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और पवित्र धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने हेतु लिया गया है। वहीं, राज्य सरकार ने हाल ही में 24 घंटे के लिए चार धाम यात्रा को अस्थायी रूप से निलंबित भी किया था। यह फैसला स्थानीय अधिकारियों के बीच गहन चर्चा के बाद सामने आया, जिसमें जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत अन्य विभागीय अधिकारी शामिल थे। गढ़वाल आयुक्त…
Read MoreCategory: राज्य
राजा भैया के प्रकरण में उनकी पत्नी भानवी सिंह को सुप्रीम झटका
नई दिल्ली। कुंडा के राजा रघुराज प्रताप सिंह के प्रकरण में उनकी पत्नी को सुप्रीम कोर्ट में सुप्रीम झटका लगा है। न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने भानवी सिंह की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया और कहा कि मामला अभी उच्च न्यायालय (High Court) में लंबित है। न्यायमूर्ति नागरत्ना ने कहा:”इस मामले का त्वरित निपटान उच्च न्यायालय के समक्ष है। उस दिन, याचिकाकर्ता इस मामले के शीघ्र निपटान के लिए दबाव डालने के लिए स्वतंत्र है। यह कहने की आवश्यकता नहीं है कि याचिकाकर्ता की…
Read Moreइलेक्टोरल बॉन्ड के बाद भी बीजेपी को रिकॉर्ड चंदा, 2024-25 में करीब 6,000 करोड़ रुपये मिले
नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट द्वारा फ़रवरी 2024 में इलेक्टोरल बॉन्ड योजना को रद्द किए जाने के बावजूद वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को चंदे के रूप में करीब 6,000 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इस कुल राशि में से लगभग 3,689 करोड़ रुपये इलेक्टोरल ट्रस्ट के ज़रिये आए, जो कुल चंदे का करीब 62 फ़ीसदी है। भारत में कंपनी एक्ट के तहत रजिस्टर कोई भी कंपनी इलेक्टोरल ट्रस्ट बना सकती है। इन ट्रस्टों को भारत के नागरिक, देश में पंजीकृत कंपनियाँ, फ़र्म, हिंदू…
Read Moreहटाए गए नोएडा प्राधिकरण के सीईओ, होगी जांच
एसआईटी गठित, पांच दिन में सीएम को सौंपेगी रिपोर्ट कार समेत गड्ढे में डूबने से हुई थी मौत नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर- 150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कार समेत डूबने से हुई मौत मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर घटना की उच्चस्तरीय जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। साथ ही नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम हटा दिए गए हैं। एसआईटी पांच दिन में अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेगी। एसआईटी का नेतृत्व एडीजी…
Read Moreअखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन : राज्यों में सदन की कार्यवाही का घटता समय चिंताजनक: बिरला
लोकसभा अध्यक्ष ने विधायिका की भूमिका को किया रेखांकित सदन जितना अधिक चलेगा उतनी होगी सार्थक और परिणामोन्मुख चर्चा अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का शुभारंभ लखनऊ। राजधानी लखनऊ के विधानसभा परिसर में सोमवार को 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का शुभारंभ हुआ । सशक्त विधायिका – समृद्ध राष्ट्र संदेश के साथ आयोजित इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर की विधायिकाओं के पीठासीन अधिकारी एक मंच पर एकत्रित हुए हैं।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने में विधायिकाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि…
Read Moreभाजपा अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन का नामांकन, औपचारिक घोषणा आज
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में सोमवार को उम्मीदवार के रूप में सिर्फ कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने नामांकन किया। अब उनके निर्वाचन की सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी है, जो मंगलवार को की जाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया आज अपराह्न 2 से शाम 4 बजे तक पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय में चली और उसके बाद उसकी जांच की गयी। अध्यक्ष पद के लिए कुल 37 सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जो सभी…
Read Moreयूपी बनेगा देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर और मेडिकल टेक्नोलॉजी हब: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया यूपी हेल्थटेक कॉन्क्लेव 1.0 का उद्घाटन सीएम बोले, 25 करोड़ नहीं, 35 करोड़ लोगों की सेहत की जिम्मेदारी उठाता है उत्तर प्रदेश लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ में यूपी हेल्थटेक कॉन्क्लेव 1.0 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सिर्फ 25 करोड़ की आबादी वाला राज्य ही नहीं, बल्कि देश व पड़ोसी राज्यों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं की पूर्ति का सबसे बड़ा केंद्र भी है। प्रदेश को मेडिकल टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर इनोवेशन और फार्मा मैन्युफैक्चरिंग का राष्ट्रीय तथा वैश्विक…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी ने असम में दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
कालियाबोर में 6,950 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की रखी आधारशिला कालियाबोर (असम)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो दिवसीय असम दौरे के दौरान रविवार को उन्होंने नागांव जिले के कालियाबोर में 6,950 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की आधारशिला रखी और दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग-715 के कालियाबोर-नुमालीगढ़ खंड के चार लेन विस्तार से संबंधित है। यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए तैयार…
Read Moreमौनी अमावस्या पर चित्रकूट देव गंगा मंदाकिनी में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए श्रद्धालुओं ने लगाई कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा चित्रकूट। विश्व प्रसिद्ध पौराणिक तीर्थ के रूप में विख्यात भगवान श्री राम की तपोभूमि चित्रकूट में मौनी अमावस्या के अवसर पर देश भर से लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कड़ाके की ठंड के बावजूद, धर्मनगरी में लाखों श्रद्धालुओं ने देव गंगा मंदाकिनी में आस्था की डुबकी लगाने के बाद भगवान श्री कामतानाथ सरकार के दर्शन पूजन कर सुख, समृद्धि की कामना की। अनादि तीर्थ के रूप में विख्यात तपोभूमि चित्रकूट में मौनी अमावस्या पर्व का विशेष महत्व…
Read Moreहरिद्वार : मौनी अमावस्या पर गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
हरिद्वार। मौनी अमावस्या के मौके पर धर्मनगरी हरिद्वार में हरकी पैड़ी समेत गंगा के विभिन्न घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगायी। स्नान पर्व को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।रविवार को कड़ाके की सर्दी के बावजूद गंगा स्नान के लिए भोर सुबह से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गयी। इस दौरान सभी गंगा घाट हर-हर गंगे के जयकारों से गूंजायमान होते रहे। मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान के साथ ही तीर्थनगरी के आश्रम-अखाड़ों में कई धार्मिक…
Read More