कार्यों में लापरवाही पर सीएम सख्त, निकाय के तीन अफसरों के खिलाफ एक्शन

"14 ias transferred, ias transfer in up, Lucknow News in Hindi, Latest Lucknow News in Hindi, Lucknow Hindi Samacha

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर तीन अलग-अलग जिलों में नगर विकास से जुड़े तीन अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। प्रमुख सचिव नगर विकास, अमृत अभिजात ने विजयेन्द्र कुमार आनन्द, तत्कालीन अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, विजयनगर सम्पूर्णानन्द उप नगर आयुक्त, नगर निगम, वाराणसी के विरुद्ध गंभीर अनियमितताओं के आरोपों में जांच के आदेश दिए हैं। जांच पूरी होने तक विजयेन्द्र आनन्द को उनके दायित्व से कार्यमुक्त कर दिया गया है। विजयेन्द्र आनन्द पर 2018-19 के दौरान वाराणसी स्थित नगर निगम के अंतर्गत लगभग 30 लाख के…

Read More

मंत्री नंदी अफसरशाही से त्रस्त मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, आरोप से विभाग में मची खलबली

लखनऊ। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अफसरशाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अधिकारियों पर निर्देश नहीं मानने व अपने लोगों को अनुचित लाभ देने की बात कही है। नंदी ने लिखा, अफसर नौतियों को ताक पर रखकर अपने स्तर से फैसले ले रहे हैं और पत्रावलियों कोफाइलें मंगाकर डंप कर देते हैं। सीएम को लिखे पत्र में मंत्री ने कहा कि काम में अड़ंगा डालने के लिए अफसरशाही अपने स्तर पर फाइलें मंगाकर डंप कर रही है। साथ ही कई पत्रावलियों में…

Read More

यूपी के हर जिले में खुलेंगी पंचगव्य-औषधि, गो-पेंट और जैविक खाद की यूनिटें

यूपी सरकार बनाने जा रही 75 आत्मनिर्भर गोशालाएं लखनऊ। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और गोवंश आधारित नवाचारों को बढ़ावा देने की दिशा में योगी सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के सभी 75 जनपदों में पंचगव्य-औषधि, गो-पेंट और जैविक खाद प्रसंस्करण यूनिटें स्थापित की जाएंगी। इसके लिए प्रत्येक जिले से एक-एक गोशाला का चयन किया गया है, जिन्हें आत्मनिर्भर गोशालाओं के रूप में विकसित किया जाएगा। योगी सरकार के ‘एक जनपद-एक नवाचार मॉडल’ के तहत इन यूनिटों के जरिए न सिर्फ जैविक उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा,…

Read More

लोकतान्त्रिक मूल्यों को पैरों तले कुचल रही भाजपा : अखिलेश यादव

इटावा के कथा वाचक के अपमान पर भड़के सपा प्रमुख सपा ने पीड़ित कथावाचकों को मंच पर शॉल ओढ़ाकर व 21,000 रुपये देकर किया सम्मानित लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को भाजपा सरकार पर अव तक का सबसे तीखा हमला वोला । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अव कानून नहीं, जातीय दंभ से चलती है। इसमें न्याय नहीं, सिर्फ वर्चस्व है। संवैधानिक मर्यादाएं और लोकतांत्रिक मूल्य इस शासन के पैरों तले कुचले जा रहे हैं। उन्होंने कहा ‘पीडीए समाज…

Read More

डीएम-सीएमओ विवाद: काम न आयी महाना और विधायकों की पैरोकारी, कानपुर सीएमओ सस्पेंड

डीएम-सीएमओ विवाद

डॉ. उदयनाथ को सौंपी गई सीएमओ की जिम्मेदारी कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी के बीच चल रहे विवाद का पटापेक्ष आखिरकार शासन ने गुरुवार को कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सहित तीन विधायकों की पैरवी भी सीएमओ को नहीं बचा सकी और शासन ने उन्हे निलम्बित करते हुए महानिदेशालय से संबद्ध कर दिया है। शासन ने कानपुर में डा. उदयनाथ को मुख्य चिकित्साधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है। कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बीते तीन फरवरी को रामादेवी स्थित सीएमओ दफ्तर…

Read More

दो पक्षों के डीजे बजाने के विवाद में ग्रामीणों ने थानेदार को जमकर पीटा, किया अधमरा

आजमगढ़। जिले के बरदह थाने के इलाके में एक ऐसी घटना हुई, जिसने सबको हैरान कर दिया। 6 जून को बर्रा गांव में दो पक्षों के बीच झगड़े की खबर मिलने पर पहुंचे थानेदार राजीव कुमार सिंह की भीड़ ने बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर 13 दिन बाद वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ढेर सारे लोग लाठी-डंडों से थानेदार को जमीन पर गिराकर मार रहे हैं और साथ में मां-बहन की गालियां भी दे रहे हैं।…

Read More

सस्ते प्लॉट दिलाने के नाम पर 100 सैन्य कर्मियों से करोड़ों ठगे, गिरफ्तार

इंफ्रा विजन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से खोली थी कंपनी मोहनलालगंज, आशियाना और पीजीआई में दर्ज हैं 30 मुकदमे लखनऊ। सैन्य कर्मियों को सस्ते प्लॉट दिलाने की स्कीम निकालकर 100 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपित प्रमोद उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया गया। मोहनलालगंज पुलिस और एसटीएफ की टीम ने 25 हजार के इनामी को पकड़ने में सफलता पाई। प्रमोद के खिलाफ आशियाना, पीजीआई और मोहनलालगंज में 30 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक प्रमोद उपाध्याय मोहनलालगंज ज्योतिनगर मोड़ के पास से…

Read More

यूपी के राष्ट्रीय उद्यान, वन्य जीव विहारों और बफर जोन में कराई गई वन्य जीवों की गणना

लखनऊ। वन एवं वन्य जीव विभाग द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी राष्ट्रीय उद्यान, वन्य जीव विहारों और इनके बफर क्षेत्र में वार्षिक वन्य जीव गणना समपन्न हो गई है। वार्षिक वन्य जीव गणना का परिणाम इस माह के ही अंत तक जारी किया जाएगा। ये वन्य जीव गणना 26 मई से शुरू होकर 14 जून को सम्पन्न हुई है। इस वर्ष वन्य जीव गणना में विशेष रूप से बारहसिंघा, काला हिरन, चिंकारा, गैण्डा, घड़ियाल के साथ भालू और तेंदुए की भी गणना की जा रही…

Read More

योगी सरकार प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती का सौंपेगी नियुक्ति पत्र

 योगी सरकार ने रविवार को 60,244 सिपाही पुलिस भर्ती के नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण की तैयारी की पूरी लखनऊ। योगी सरकार रविवार को यूपी पुलिस विभाग की सबसे बड़ी आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती 60,244 का नियुक्ति पत्र वितरित करेगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। योगी सरकार द्वारा आयोजित आरक्षी पुलिस नियुक्ति पत्र को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा वितरित किया जाएगा। बता दें कि योगी सरकार द्वारा प्रदेश के इतिहास में पहली बार पुलिस विभाग में इतने बड़े पैमाने पर आरक्षी सिपाही भर्ती परीक्षा को…

Read More

शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, अब होगी मूल विद्यालय में वापसी

तीन जनवरी के शासनादेश को मिली मंजूरी, विभाग कर सकेगा स्थानांतरण व समायोजन लखनऊ। प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों को बड़ी राहत दी है। अब शिक्षामित्रों की उनके मूल विद्यालय में वापसी का रास्ता साफ हो गया है। इससे करीब 1.43 लाख शिक्षामित्रों को राहत मिलेगी। सरकार के इस कदम से जो शिक्षामित्र अपनी ग्राम सभा में चयनित हुए थे लेकिन समायोजन के बाद उनको जिले में दूसरे ब्लॉकों में 80 से 100 किमी दूरी पर भेज दिया गया था। वह अब अपनी ग्राम पंचायत के विद्यालय में लौट सकेंगे और…

Read More