रामकथा पार्क के लिए रवाना हुईं आकर्षक झांकियां, जगह-जगह पुष्पवर्षा, आरती और लोकनृत्यों से गूंजा दीपोत्सव 2025 अयोध्या। भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में दीपोत्सव 2025 के तहत रविवार को रामायण काल की झांकियों का अद्भुत संगम देखने को मिला। जैसे ही पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने ढोल नगाड़े बजाकर साकेत महाविद्यालय परिसर से झांकियों को जय श्री राम का ध्वज लहराकर रवाना किया, पूरा वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। इन झांकियों के रामपथ पर पहुंचते ही लगा मानो त्रेता युग का वैभव और…
Read MoreCategory: बिहार
आज का राशिफल 19 अक्टूबर 2025 : कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि यानि छोटी दीवाली के दिन बन रहे कई अद्भुत योग, मेष राशि से मीन राशि तक बन रहे, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें क्या कहती है आपकी राशि
19 अक्टूबर 2025 राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वेदों में दी गई स्पष्ट गणनाओं के आधार पर भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जाता है। ज्योतिषशास्त्र में 12 राशियों के आधार पर भविष्य में होने वाले कामों और ग्रहों की चाल से राशियों पर पड़ने वाले प्रभावों को समझा जाता है। ज्योतिषशास्त्र के कई भाग हैं जिनमें वैदिक ज्योतिष को सबसे प्राचीन माना जाता है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि का दैनिक राशिफल। मेष राशि आज मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में…
Read Moreअयोध्या दीपोत्सव-2025 : आज एक बार फिर से रचेगा इतिहास, बनेंगे दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
लखनऊ। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव 2025 का 9वां संस्करण एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है। भगवान राम के आगमन की ख़ुशी में राम की पैड़ी सहित 56 घाटों पर एक साथ 26 लाख 11 हजार 101 दीपों का प्रज्ज्वलन अविस्मरणीय होगा। सरयू तट पर 2100 वेदाचार्यों द्वारा महाआरती और मंत्रोच्चार रामनगरी में नई ऊर्जा का संचार करेगी। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘वर्ष 2017 में जब पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से इस आयोजन का…
Read Moreमहागठबंधन में रार : बिहार विधानसभा चुनाव में नाराज झामुमो ने की छह सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा
रांची। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में तकरार के बीच अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने गठबंधन ने नाता तोड़ने का ऐलान किया है। झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो ने शनिवार को बिहार विधानसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ने और छह सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। बिहार चुनाव में झामुमो महागठबंधन से अलग हो गया है। झामुमो बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। 6 सीटों में चकाई, धमदाहा, कटोरिया, पिरपैंती, मनीहारी और जमुई शामिल हैं। इसमें कटोरिया और मनिहारी अनुसूचित जनजातीय…
Read Moreधनतेरस पर आज पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और ब्रह्म योग का विशेष संयोग, इस बार छह दिन चलेगा दीप पर्व
लखनऊ । इस वर्ष दीपावली का पर्व पांच नहीं बल्कि छह दिन तक चलेगा। दीपोत्सव की शुरुआत आज धनतेरस से होगी। इस बार पितृ कार्य की अमावस्या 21 अक्टूबर को पड़ने से पर्वों का क्रम एक दिन आगे बढ़ गया है। इसके चलते दीपावली का मुख्य पर्व 20 अक्टूबर, गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर और भाई दूज 23 अक्टूबर को मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य कृष्णानंद शास्त्री अयोध्या के अनुसार, इस वर्ष दीप महोत्सव में18 अक्टूबर को धनतेरस, 19 अक्टूबर को रूप चतुर्दशी, 20 अक्टूबर को दीपावली, 21 अक्टूबर को पितृ कार्य की…
Read Moreकांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 48 उम्मीदवारों की सूची जारी की
नई दिल्ली। कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए गुरुवार रात को 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा नई दिल्ली में जारी इस सूची में पहले चरण के 24 और दूसरे चरण के 24 उम्मीदवार शामिल हैं। पार्टी ने इन 48 उम्मीदवारों में पांच महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम कुटुंबा (अनुसूचित जाति) सीट से चुनाव लड़ेंगे। सूची में 10 अनुसूचित जाति और 1 अनुसूचित जनजाति सीट शामिल हैं। कांग्रेस महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और शेष सीटों…
Read Moreराजद-कांग्रेस पर योगी का प्रहार, बोले- यह फर्जी वोट डलवाएंगे,चेहरा नहीं दिखलाएंगे
बिहार विधानसभा चुनाव सीएम योगी आदित्यनाथ ने सहरसा में नामांकन रैली को किया संबोधित सहरसा से भाजपा उम्मीदवार आलोक रंजन झा, प्रदेश सरकार के मंत्री व सोनबरसा से एनडीए प्रत्याशी रत्नेश सादा, महिषी से गुंजेश्वर शाह तथा सिमरी बख्तियारपुर से संजय सिंह को जिताने की अपील की सहरसा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार से बिहार विधानसभा के चुनावी रण में उतरे। उन्होंने दूसरी जनसभा सहरसा में की। यहां नामांकन रैली में सहरसा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार आलोक रंजन झा, प्रदेश सरकार के मंत्री व सोनबरसा से एनडीए…
Read Moreबिहार विधानसभा चुनाव 2025 : भाजपा की राह पर राजग सहयोगी, 183 उम्मीदवारों में एक भी मुस्लिम नहीं
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने अब तक अपने 183 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। चौंकाने वाली बात यह है कि इन सभी उम्मीदवारों में एक भी मुस्लिम चेहरा शामिल नहीं है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राजग के सहयोगी दल अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की “हिंदू वोट बैंक” वाली रणनीति को ही अपनाने लगे हैं। भाजपा-जदयू समेत सभी सहयोगी दलों ने अल्पसंख्यकों को किया दरकिनार राजग के घटक दलों में भाजपा ने अपने 101 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी…
Read Moreनेतन्याहू ने कहा-हमास ने निशस्त्रीकरण से इनकार किया तो तबाही मच जाएगी
तेल अवीव। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आज कठोर रुख अपनाते हुए कहा कि अगर हमास ने निशस्त्रीकरण से इनकार किया तो तबाही मच जाएगी। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय पर आई है, जब इजराइल और हमास के बीच गाजा में युद्धविराम का पहला चरण प्रभावी हो चुका है। इजराइली बंधकों की रिहाई के बाद फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ा जा रहा है। इस बीच हमास ने चार बंधकों के शव इजराइल को सौंप दिए हैं। द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सीबीएस न्यूज को…
Read Moreमहागठबंधन में नहीं बनी बात : लालू बांटने लगे थे टिकट, तेजस्वी ने उदास मन से रोका
तेजस्वी यादव दिल्ली से पटना लौटे, कांग्रेसी खेमे में बढ़ी बेचैनी पटना। कांग्रेस और राजद के बीच सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है। इसी बीच राजद के अघोषित प्रत्याशियों को सुप्रीमो लालू प्रसाद ताबड़तोड़ सिंबल दे रहे थे। दिल्ली से उदास मन लौटे तेजस्वी यादव के लिए यह स्थिति कुछ और परेशान करने वाली थी। कारण यह कि महागठबंधन में अभी सीटों का औपचारिक बंटवारा हुआ नहीं है। सहयोगी दलों, विशेषकर कांग्रेस, की नाराजगी का हवाला देते हुए उन्होंने पिता लालू प्रसाद से थोड़े और धैर्य का आग्रह किया।…
Read More