सामाजिक सरोकारों पर आधारित हिंदी फीचर फिल्म ‘कसाईबाड़ा’ की शूटिंग पूरी

Kasaibada Hindi movie,Kasaibada film shooting completed,M Faisal Riaz director,Pawan Singh producer Kasaibada,Rockstar Seventh Creations upcoming movie

लखनऊ। सामाजिक विषय पर आधारित हिंदी फीचर फिल्म ‘कसाईबाड़ा’ की शूटिंग 23 जुलाई 2026 को सफलतापूर्वक पूरी हो गई। रॉक स्टार सेवेंथ क्रिएशंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न लोकेशनों पर की गई।

फिल्म का निर्देशन एम. फैसल रियाज़ ने किया है, जबकि फिल्म की कहानी, संवाद और गीत वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म के निर्माता पवन सिंह ने लिखे हैं। फिल्म की निर्माण प्रक्रिया की एक खास बात यह रही कि शूटिंग के साथ-साथ फिल्म का ऑनलाइन एडिटिंग कार्य भी सेट पर ही किया गया।

यह भी पढ़ें : यश की ‘टॉक्सिक’ रिलीज होते ही छाया स्पॉइलर का डर, अभिनेता ने दर्शकों से की खास अपील- ‘दूसरों का मजा खराब न करें’

निर्देशक एम. फैसल रियाज़ ने कहा कि ‘कसाईबाड़ा’ अपने विषय और प्रस्तुति के स्तर पर एक अलग तरह की फिल्म है। उन्होंने कहा, “हमने कोशिश की है कि फिल्म के सामाजिक विषय को उपदेशात्मक तरीके से नहीं, बल्कि एक प्रभावशाली सिनेमाई कहानी के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाया जाए। फिल्म का फिल्मांकन और संगीत इसकी खास पहचान होंगे।”

निर्माता एवं लेखक पवन सिंह ने कहा कि फिल्म का विषय समाज के कुछ महत्वपूर्ण और संवेदनशील पहलुओं को सामने लाता है। उनके अनुसार, फिल्म का उद्देश्य केवल मनोरंजन करना नहीं, बल्कि दर्शकों को कहानी के माध्यम से सोचने के लिए भी प्रेरित करना है। फिल्म के संवाद और गीत भी कहानी के सामाजिक परिवेश और भावनात्मक पक्ष को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : 100 से ज्यादा फिल्मों में छोड़ी अमिट छाप, दिग्गज अभिनेता जीवी नारायण राव का निधन; चिरंजीवी और रजनीकांत से था खास रिश्ता

Related posts