‘युवाओं में देश को आगे बढ़ाने का जज्बा’, सेवा संकल्प यात्रा के यात्रियों से PM मोदी का संवाद, बोले- राष्ट्र निर्माण में युवाओं की बड़ी भूमिका

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक ‘सेवा संकल्प यात्रा’ पर निकले यात्रियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों के सेवा भाव की सराहना की और उनके प्रयास को प्रेरणादायक बताया। पीएम मोदी ने वडनगर और काशी से अपने व्यक्तिगत जुड़ाव का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वडनगर और काशी दोनों का इतिहास एक हजार साल से अधिक पुराना है और उनके जीवन में दोनों शहरों का विशेष महत्व है। वडनगर जन्मभूमि, काशी दूसरी कर्मभूमि यात्रियों से…

Read More

पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ आज भी प्रेरणास्रोत

लखनऊ: पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने ‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ के उनके विचारों को याद किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर पं. दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। उन्होंने उन्हें प्रखर राष्ट्रचिंतक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।…

Read More

8,000mAh बैटरी के साथ Vivo का धांसू 5G फोन लॉन्च, Snapdragon प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले से लैस, कीमत भी जानें

नई दिल्ली: Vivo ने चीन में अपनी Y-सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo Y600i लॉन्च कर दिया है। फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.87 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा फोन में Snapdragon प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल कैमरा और IP68/IP69 रेटिंग जैसी खूबियां भी मिलती हैं। Vivo Y600i के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स Vivo Y600i में 6.87 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1592 x 720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की अधिकतम ब्राइटनेस 1,300 निट्स है और इसमें…

Read More

‘OpenAI के AI एजेंट ने सरकारी पोर्टल में लगाई सेंध!’ ऑस्ट्रेलियाई PM अल्बानीज का दावा, जानें क्या हुआ और कितना डेटा हुआ एक्सेस

न्यूयॉर्क: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने दावा किया है कि OpenAI के एक AI एजेंट ने देश के सरकारी स्वास्थ्य डेटा पोर्टल ‘मेडिकेयर’ में अनधिकृत तरीके से प्रवेश किया। बताया गया है कि एजेंट सार्वजनिक चिकित्सा खर्च से जुड़ी जानकारी जुटाने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पार कर सिस्टम तक पहुंचा। यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इसे ऐसे शुरुआती मामलों में गिना जा रहा है, जिसमें किसी AI एजेंट के सरकारी वेबसाइट या पोर्टल…

Read More

‘आग भी, दिलों की जान भी…’ रणबीर के बाद आलिया भट्ट का Love & War से पहला लुक आउट, रेट्रो अंदाज में छा गईं एक्ट्रेस

नई दिल्ली: संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर दर्शकों का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। रणबीर कपूर के दमदार फर्स्ट लुक पोस्टर के बाद अब मेकर्स ने आलिया भट्ट का पहला पोस्टर भी जारी कर दिया है। पोस्टर में आलिया का ग्लैमरस और रेट्रो अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। कैसा है आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक मेकर्स की ओर से जारी पोस्टर में आलिया भट्ट कैबरे-स्टाइल लुक में नजर आ रही हैं। वह एक…

Read More

झारखंड में BJP का बड़ा दांव! MP-छत्तीसगढ़ मॉडल पर बदली रणनीति, आदिवासी चेहरों के साथ चुनावी तैयारी तेज

रांची: झारखंड में लगातार दो बार सरकार बनाने से चूकी भारतीय जनता पार्टी ने अब चुनावी रणनीति के साथ संगठन में भी बड़े बदलाव किए हैं। केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली से रांची तक पार्टी की जिम्मेदारियों में नए चेहरों को जगह दी है। खास बात यह है कि नई जिम्मेदारी पाने वाले प्रमुख नेताओं का संबंध मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से है। पार्टी की नई रणनीति इन दोनों राज्यों के संगठनात्मक अनुभव और वहां की सामाजिक संरचना को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है। संगठन में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़…

Read More

अगले बरस तू जल्दी आ… गणपति बप्पा की विदाई का आया वक्त, जानें विसर्जन का शुभ मुहूर्त, सही विधि और किन गलतियों से बचें

मुंबई: ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों के साथ आज 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के मौके पर गणपति बप्पा को विदाई दी जाएगी। गणेश उत्सव के दौरान जिस श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान गणेश की स्थापना और पूजा की जाती है, उसी भाव के साथ विसर्जन भी किया जाता है। घर या घाट पर गणेश विसर्जन करते समय परंपरागत विधि और नियमों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अनंत चतुर्दशी के दिन सुबह से लेकर देर रात तक गणेश विसर्जन का…

Read More

‘जदल’ के खौफ से दहला बॉक्स ऑफिस! नानी की ‘द पैराडाइज’ ने पहले दिन छापे करोड़ों, कमाई ने बनाया नया रिकॉर्ड

हैदराबाद: साउथ सुपरस्टार नानी की बहुप्रतीक्षित पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है। 80 के दशक के सिकंदराबाद की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में नानी ‘जदल’ के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में मोहन बाबू, कयादू लोहार, राघव जुयाल और सोनाली कुलकर्णी भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी ‘सवारी’ नाम के शोषित समाज के…

Read More

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, बोले- योजनाओं पर पैसा खर्च करना ही मकसद नहीं, अंतिम व्यक्ति की जिंदगी बदलना जरूरी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से वडनगर तक आयोजित ‘सेवा संकल्प यात्रा’ में शामिल प्रतिभागियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और सेवा के अनुभव से मिलने वाले संतोष पर बात की। पीएम मोदी ने कहा कि सरकारी योजनाएं बनाना और उन पर धन खर्च करना ही सरकार का काम नहीं है, बल्कि असली संतोष तब मिलता है जब योजना का लाभ देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और उसके जीवन में बदलाव आए। प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी…

Read More

Weather Alert: मानसून की विदाई से पहले कई राज्यों में बारिश का तांडव, UP-बिहार से पहाड़ों तक तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली: मानसून अपने आखिरी पड़ाव में पहुंच चुका है, लेकिन देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर अभी थमा नहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 25 सितंबर को करीब 15 राज्यों में बारिश और आंधी की स्थिति बन सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में 40 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान अचानक बाढ़ का खतरा…

Read More