देशभर में मानसून का जोरदार असर! मुंबई में थमीं उड़ानें, दिल्ली-झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली: देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और कई राज्यों में बारिश का दौर तेज हो गया है। मुंबई से लेकर दिल्ली, झारखंड और केरल तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं भारी बारिश जनजीवन को प्रभावित कर रही है तो कहीं लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कई राज्यों के लिए अलग-अलग स्तर के अलर्ट जारी किए हैं। मुंबई में भारी बारिश से विमान सेवाएं प्रभावित महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में लगातार हो रही तेज…

Read More

उड़ान योजना में एंट्री की तैयारी में अकासा एयर! छोटे शहरों तक बढ़ाएगी पहुंच, फ्लीट विस्तार पर भी बड़ा दांव

नई दिल्ली: देश की तेजी से उभरती एयरलाइन कंपनियों में शामिल अकासा एयर अब सरकार की क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना ‘उड़ान’ के तहत सेवाएं शुरू करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे ने संकेत दिए हैं कि सभी संभावित रूटों का अध्ययन करने के बाद इस संबंध में अंतिम फैसला लिया जाएगा। अगले महीने अपनी वाणिज्यिक उड़ान सेवाओं के चार वर्ष पूरे करने जा रही अकासा एयर फिलहाल विस्तार की आक्रामक रणनीति पर काम कर रही है। कंपनी का फोकस नए…

Read More

‘भारत हमारा खास दोस्त है’, जेडी वेंस के बयान पर नेतन्याहू का जवाब; बोले- अमेरिका ही नहीं, हमारे और भी मजबूत समर्थक हैं

यरुशलम: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत को अपने देश के सबसे मजबूत समर्थकों में शामिल बताते हुए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की उस टिप्पणी पर असहमति जताई है, जिसमें अमेरिका को इजरायल का “इकलौता शक्तिशाली सहयोगी” बताया गया था। नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका भले ही इजरायल का करीबी मित्र हो, लेकिन भारत समेत कई अन्य देशों का भी उन्हें मजबूत समर्थन प्राप्त है। फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में नेतन्याहू ने कहा कि वह जेडी वेंस का सम्मान करते हैं और उनके साथ अच्छे संबंध हैं,…

Read More

‘हिंदुओं का वशीकरण हो गया’, उद्धव ठाकरे का बड़ा हिंदुत्व दांव; राम मंदिर विवाद पर शुरू किया ‘राम रक्षा आंदोलन’

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे को लेकर बड़ा राजनीतिक अभियान शुरू करते हुए ‘राम रक्षा आंदोलन’ की शुरुआत की है। इस दौरान उन्होंने हिंदुत्व के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी को सीधे निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोगों ने हिंदुओं को भ्रमित किया है और उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। रविवार को मध्य मुंबई के दादर स्थित हनुमान मंदिर में उद्धव ठाकरे ने हनुमान चालीसा, हनुमान स्तोत्र और राम रक्षा स्तोत्र…

Read More

बरुईपुर कांड पर सियासी संग्राम! TMC का दावा- ममता बनर्जी को घर से निकलने से रोका गया, भाजपा ने बताया ‘नाटक’

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर में 11 वर्षीय बच्ची की कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले ने राज्य की राजनीति में नया तूफान खड़ा कर दिया है। एक ओर घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है, वहीं दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया है कि पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बरुईपुर जाने से रोकने के लिए उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। बताया…

Read More

झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 9 जुलाई तक आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों पर खतरा

रांची: झारखंड में आने वाले चार दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 6 जुलाई से 9 जुलाई तक पूरे राज्य के 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार इस अवधि में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार…

Read More

झारखंड के कोयला माफियाओं पर बड़ा एक्शन! अमित शाह का सख्त संदेश, CISF को ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने का आदेश

नई दिल्ली: झारखंड में अवैध कोयला खनन और कोयला चोरी के खिलाफ केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को धनबाद और आसपास के कोयला क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने साफ कहा कि कोयला चोरी और अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और ऐसे तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। रविवार को आयोजित एक…

Read More

प्रेम प्रसंग का खूनी अंत! शादी का दबाव बनाने पहुंचा युवक, युवती के भाई को मारी गोली; छत से गिरकर खुद की मौत

पटना: राजधानी पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक कथित प्रेम प्रसंग ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया। शादी को लेकर हुए विवाद के बीच एक युवक कथित प्रेमिका के घर पहुंच गया और वहां हंगामा खड़ा हो गया। आरोप है कि युवक ने युवती के भाई को गोली मार दी। इसके बाद मची अफरा-तफरी और धक्का-मुक्की के दौरान युवक तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस…

Read More

दिल्ली-NCR पर फिर बारिश का अलर्ट, आज तेज बरसात और आंधी की चेतावनी; छतरपुर में सबसे ज्यादा 48.5 मिमी बारिश

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून अब और अधिक सक्रिय होता दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार के लिए तेज बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार सुबह से दोपहर के बीच अधिकांश क्षेत्रों में मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में भारी वर्षा की भी संभावना है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने शाम और रात के समय भी हल्की से मध्यम…

Read More

‘दर्शन करने नहीं जाएंगे?’ बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के पहले यूपी दौरे पर अखिलेश का तंज, सियासी बयानबाजी तेज

लखनऊ: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर चल रहे विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पहले उत्तर प्रदेश दौरे ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। अध्यक्ष पद संभालने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे नितिन नवीन के दौरे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए तंज कसा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब वह अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार यहां आए हैं, तो क्या वह “दर्शन” करने नहीं जाएंगे? अखिलेश यादव की यह टिप्पणी ऐसे समय…

Read More