लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने 13 मई के लिए राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को जहां कुछ राहत मिल सकती है, वहीं मौसम का यह बदला हुआ रूप कई इलाकों में परेशानी भी खड़ी कर सकता है। पश्चिमी यूपी में सबसे ज्यादा असर की संभावना मौसम विभाग के अनुसार सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर और बिजनौर जैसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में मौसम…
Read MoreDay: May 12, 2026
तमिलनाडु में विश्वासमत से पहले सियासी भूचाल, AIADMK में बड़ी बगावत के संकेत, व्हिप जारी कर पार्टी ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
चेन्नई: तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय की सरकार के विश्वासमत से पहले सियासी माहौल अचानक गरमा गया है। विधानसभा में शक्ति परीक्षण से पहले ही मुख्य विपक्षी दल AIADMK में बड़ी बगावत सामने आ गई है। पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विधायकों के एक समूह ने मोर्चा खोलते हुए विजय की अगुवाई वाली सरकार को समर्थन देने की बात कही है, जिससे राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदलते नजर आ रहे हैं। AIADMK का व्हिप जारी, दलबदल कानून की चेतावनी इस घटनाक्रम के बीच AIADMK की ओर से तत्काल प्रभाव से व्हिप…
Read MorePM मोदी की अपील पर बड़ा प्रशासनिक एक्शन, मंत्रियों के काफिले में 50% कटौती का आदेश, वर्क फ्रॉम होम और ईंधन बचत पर CM योगी का सख्त फोकस
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा बचत और मितव्ययिता से जुड़े आह्वान के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में मंत्रियों के काफिले में 50 प्रतिशत तक कटौती के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ईंधन खपत कम करने और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया है। काफिले में 50 प्रतिशत कटौती का निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य सचिव, डीजीपी और सभी प्रमुख विभागों के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए…
Read Moreअसम के मुख्यमंत्री बनने पर पीएम मोदी ने हिमंत बिस्वा सरमा को दी बधाई, ‘अद्भुत प्रशासक’ बताकर की जमकर सराहना
नई दिल्ली: असम में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने उन्हें “अद्भुत प्रशासक” बताते हुए राज्य के विकास में उनके योगदान की खुलकर तारीफ की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि असम के लिए यह ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने लगातार तीसरी बार राज्य में सरकार बनाई है। पीएम मोदी बोले- हिमंत ने कुशल प्रशासक के रूप में बनाई पहचान प्रधानमंत्री…
Read Moreसावधान! अगले 24 घंटे यूपी पर भारी, तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं, गरज-चमक, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। खासकर पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम खतरनाक रूप ले सकता है। मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ केंद्र के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि झोंकों में यह 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक…
Read Moreपंजाब विजिलेंस मुख्यालय पर सीबीआई छापे को लेकर गरमाई सियासत, बीजेपी नेता तरुण चुग ने AAP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
नई दिल्ली: पंजाब विजिलेंस मुख्यालय पर सीबीआई की कार्रवाई को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने आम आदमी पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भ्रष्टाचार को लेकर तीखा हमला बोला है। तरुण चुग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि पंजाब विजिलेंस मुख्यालय पर सीबीआई की रेड और उससे पहले प्रवर्तन निदेशालय द्वारा एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री की गिरफ्तारी ने यह साबित कर दिया है कि पंजाब में भ्रष्टाचार गहराई तक फैल चुका है।…
Read Moreअंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस (12 मई) पर विशेष: मरीजों की सेवा में हर पल तत्पर नर्सों के जज्बे को सैल्यूट : मुकेश शर्मा
लखनऊ, 11 मई। पूर्ण समर्पण और नि:स्वार्थ भाव से मरीजों की सेवा में हर पल तत्पर रहने वाली नर्सों को आज स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ के रूप में देखा जाता है। आपात स्थितियों या दुर्घटनाओं में घायलों को संभालना जहाँ बड़ी मुश्किल का काम होता है, वहीं वह उसे एक चुनौती के रूप में देखती हैं और सेवा में तत्पर हो जाती हैं। उस समय वह न काम के घंटे को देखती हैं और न ही भूख या प्यास। उनके इसी समर्पण और जज्बे को सैल्यूट करने के लिए हर…
Read Moreकोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में युवक की गोली मारकर हत्या, ट्रेन में मची चीख-पुकार और अफरा-तफरी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ट्रेनों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद ट्रेन के कोच में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार वारदात के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यात्रियों ने तुरंत रेलवे अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ट्रेन के वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंचते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में…
Read Moreबुलंदशहर बार एसोसिएशन में चली गोली, अधिवक्ता इमामुद्दीन और उनके साले पर हमले से मचा हड़कंप
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन परिसर में सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चैंबर को लेकर अधिवक्ताओं के दो गुट आमने-सामने आ गए। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई और बार परिसर में फायरिंग होने का आरोप लगा। आरोप है कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव और उनके आठ से दस साथियों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष जिया-उर्र-रहमान के पिता अधिवक्ता इमामुद्दीन और उनके साले रऊफ पर गोली चला दी। घटना के बाद पूरे बार परिसर में दहशत का माहौल बन…
Read Moreप्रीपेड स्मार्ट मीटर योजना पर बैकफुट पर आई यूपी सरकार, 5 लाख उपभोक्ताओं को लौटाए जाएंगे 200 करोड़ रुपये
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ते विरोध और जनता के दबाव के बीच योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने फिलहाल प्रीपेड स्मार्ट मीटर योजना को वापस लेने का फैसला किया है। साथ ही उपभोक्ताओं से अतिरिक्त वसूली गई रकम लौटाने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के 5 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को करीब 200 करोड़ रुपये वापस किए जाएंगे। यह राशि सीधे उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में समायोजित की जाएगी। मीटर की कीमत से ढाई…
Read More