लखनऊ: उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं पर जल्द ही अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने वाला है। यूपी पावर कॉरपोरेशन ने बिजली बिलों पर 10 प्रतिशत तक अतिरिक्त शुल्क वसूलने का फैसला किया है। यह राशि उपभोक्ताओं से ‘ईंधन अधिभार’ के रूप में ली जाएगी, जिसका असर जून महीने से जारी होने वाले बिजली बिलों में दिखाई देगा। जून के बिलों में दिखेगा बढ़ी हुई दरों का असर नई व्यवस्था लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को अपने नियमित बिजली बिल के साथ अतिरिक्त 10 प्रतिशत तक भुगतान करना पड़ सकता है।…
Read MoreTag: UP Electricity News
लखनऊ में बिजली संकट से हाहाकार, कहीं जेई को बनाया बंधक तो कहीं प्रदर्शनकारियों पर दर्ज हुआ मुकदमा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ भीषण गर्मी के बीच गंभीर बिजली संकट से जूझ रही है। शहर में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है। बढ़ते तापमान के कारण ट्रांसफार्मर और एबीसी केबल अतिरिक्त लोड नहीं झेल पा रहे हैं, जबकि कई इलाकों में जर्जर तार टूटकर गिर रहे हैं। लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। शहर के कई इलाकों में पूरी-पूरी रात बिजली गुल रहने से लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर हो गए। हालात ऐसे हैं…
Read Moreप्रीपेड स्मार्ट मीटर योजना पर बैकफुट पर आई यूपी सरकार, 5 लाख उपभोक्ताओं को लौटाए जाएंगे 200 करोड़ रुपये
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ते विरोध और जनता के दबाव के बीच योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने फिलहाल प्रीपेड स्मार्ट मीटर योजना को वापस लेने का फैसला किया है। साथ ही उपभोक्ताओं से अतिरिक्त वसूली गई रकम लौटाने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के 5 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को करीब 200 करोड़ रुपये वापस किए जाएंगे। यह राशि सीधे उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में समायोजित की जाएगी। मीटर की कीमत से ढाई…
Read Moreपीएम सूर्यघर योजना से रोशन होंगे यूपी के प्राइमरी स्कूल, सोलर पैनल से मिलेगी बिजली; स्मार्ट क्लासों को भी मिलेगा बढ़ावा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों को अब पीएम सूर्यघर योजना के जरिए सौर ऊर्जा से रोशन करने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सरकार सरकारी स्कूलों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली उत्पादन की योजना बना रही है, जिससे स्कूलों में बिजली व्यवस्था मजबूत होगी और स्मार्ट क्लास संचालन को भी रफ्तार मिलेगी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से किए गए प्रस्ताव के बाद राज्य सरकार अब इस संबंध में केंद्र सरकार को औपचारिक पत्र भेजने जा रही है। योजना को मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश के…
Read Moreस्मार्ट मीटर विवाद में घिरा पावर कॉरपोरेशन, नियामक आयोग ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड मोड में बदलने और नए बिजली कनेक्शन भी प्रीपेड मीटर के साथ जारी करने के मामले में अब पावर कॉरपोरेशन नियामक आयोग के निशाने पर आ गया है। आयोग ने पहले जारी नोटिस का जवाब न मिलने पर सख्त रुख अपनाते हुए कॉरपोरेशन को अंतिम चेतावनी दी है। नियामक आयोग ने पावर कॉरपोरेशन को गुरुवार तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने स्पष्ट…
Read Moreस्मार्ट मीटर को लेकर यूपी सरकार का बड़ा यू-टर्न, अब पोस्टपेड सिस्टम पर चलेंगे मीटर, हर महीने आएगा बिजली बिल
उत्तर प्रदेश में स्मार्ट और प्रीपेड बिजली मीटर को लेकर चल रहे विवाद के बीच योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने ऐलान किया है कि अब प्रदेश में लगाए जा रहे सभी स्मार्ट मीटर पोस्टपेड व्यवस्था के तहत काम करेंगे। यानी उपभोक्ताओं को पहले की तरह हर महीने बिजली का बिल मिलेगा और प्रीपेड रिचार्ज की व्यवस्था समाप्त कर दी जाएगी। सरकार के इस फैसले को प्रदेशभर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ बढ़ते विरोध और उपभोक्ताओं की शिकायतों के बाद बड़ा राहत कदम…
Read More