यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली का तोहफा, नवंबर में 9% से ज्यादा घट सकता है बिल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली के मौके पर बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। नवंबर में जारी होने वाले बिजली बिल में 9 प्रतिशत से अधिक की कटौती हो सकती है। ईंधन अधिभार शुल्क में कमी के चलते प्रदेश के करीब 3.82 करोड़ उपभोक्ताओं को इसका फायदा मिलने का अनुमान है। हालांकि, राहत की वास्तविक दर पावर कारपोरेशन प्रबंधन की ओर से आधिकारिक आदेश जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। लगातार पांचवें महीने मिल सकती है राहत बिजली बिल में राहत का सिलसिला जुलाई से जारी…

Read More

स्मार्ट मीटर को लेकर यूपी सरकार का बड़ा यू-टर्न, अब पोस्टपेड सिस्टम पर चलेंगे मीटर, हर महीने आएगा बिजली बिल

उत्तर प्रदेश में स्मार्ट और प्रीपेड बिजली मीटर को लेकर चल रहे विवाद के बीच योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने ऐलान किया है कि अब प्रदेश में लगाए जा रहे सभी स्मार्ट मीटर पोस्टपेड व्यवस्था के तहत काम करेंगे। यानी उपभोक्ताओं को पहले की तरह हर महीने बिजली का बिल मिलेगा और प्रीपेड रिचार्ज की व्यवस्था समाप्त कर दी जाएगी। सरकार के इस फैसले को प्रदेशभर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ बढ़ते विरोध और उपभोक्ताओं की शिकायतों के बाद बड़ा राहत कदम…

Read More