अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को बुधवार को अपना पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिल सकता है। सीईओ पद के लिए गठित सर्च कमेटी ने ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास को तीन नामों का पैनल सौंप दिया है। बुधवार को होने वाली ट्रस्ट की अहम बैठक में इनमें से किसी एक नाम पर मुहर लगने की संभावना है। साक्षात्कार का परिणाम सार्वजनिक किए बिना सीईओ के नाम की घोषणा की जा सकती है। दान चोरी मामले के बाद तीसरी और अहम बैठक राम मंदिर में दान चोरी का मामला सामने…
Read MoreTag: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट
राम मंदिर को जल्द मिलेगा पहला CEO, 5200 आवेदनों की छंटनी के बाद 18 उम्मीदवार इंटरव्यू में होंगे शामिल; तीन नामों का बनेगा पैनल
अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को जल्द ही अपना पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ मिलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। मंगलवार को चयनित आवेदकों के साक्षात्कार की तैयारी पूरी कर ली गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सीईओ पद के लिए 18 जुलाई तक आवेदन मांगे थे, जिसके लिए करीब 5200 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों की जांच और स्क्रीनिंग के बाद 54 आवेदकों को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिनमें से पहले साक्षात्कार के लिए 18 उम्मीदवारों को बुलाया गया है। तीन नामों का पैनल ट्रस्ट…
Read Moreराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! CEO से पहले पहली बार बने सचिव, जानिए कौन हैं जगदीश आफले और क्यों मिली अहम जिम्मेदारी
अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पहली बार सचिव पद का सृजन कर उस पर नियुक्ति कर दी है। ट्रस्ट ने जगदीश आफले को अपना पहला सचिव नियुक्त किया है। उनके नाम को भारतीय स्टेट बैंक में अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता के रूप में भी मंजूरी दे दी गई है। ट्रस्ट की अगली बैठक में इस नियुक्ति पर औपचारिक मुहर लगाई जाएगी। वहीं, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रवक्ता की नियुक्ति की प्रक्रिया अभी जारी है। सचिव पद का…
Read Moreराम मंदिर दान जांच पर सख्त संदेश, नृपेंद्र मिश्रा बोले- SIT जांच में नहीं होगी कोई ढिलाई
अयोध्या: राम मंदिर में कथित दान राशि गड़बड़ी के आरोपों को लेकर शुरू हुई जांच के बीच राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने स्पष्ट कहा है कि मामले की जांच में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने विशेष जांच दल (SIT) के गठन की प्रक्रिया को तेज और सराहनीय बताते हुए कहा कि सरकार ने बेहद गंभीरता के साथ कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले सप्ताह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद तीन…
Read Moreडबल इंजन की सरकार में वापस लौट रहा अयोध्या का त्रेतायुगीन वैभव : योगी आदित्यनाथ
महंत नृत्यगोपाल दास के 87वें जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में बोले सीएम, अयोध्या में लौट रहा त्रेतायुगीन वैभव अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष और मणिरामदास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज के 87वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अयोध्या के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की मजबूत नींव पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प साकार हो रहा है। डबल इंजन…
Read Moreश्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय महोत्सव शुरू
101 वैदिक ब्राह्मणों ने शुरू किया अनुष्ठान अयोध्या । श्रीराम मंदिर परिसर में श्रीराम दरवार समेत आठ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आज मंगलवार से अनुष्ठान शुरू हो गया। सुबह 6.30 जे अनुष्ठान शुरू हुआ, जो तीन दिनों तक चलेगा। 101 वैदिक ब्राह्मण अनुष्ठान में जुटे हैं। मंदिर परिसर स्थित यज्ञ मंडप से वेद मंत्रों की गूंज पूरे दिन सुनाई पड़ती रही। इस बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट श्रीराम मंदिर के प्रथम तल की तस्वीरें जारी की हैं। श्रीराम दरबार के प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ…
Read Moreराम मंदिर के मुख्य शिखर पर कलश स्थापित, भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण ने पार किया एक और पड़ाव
अयोध्या। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण ने सोमवार को एक और ऐतिहासिक पड़ाव पार कर लिया। ब्राह्मणों की उपस्थिति में वैदिक विधि-विधान के साथ मुख्य शिखर पर कलश स्थापित किया गया। यह पवित्र कार्य सुबह 9:15 बजे शुरू हुआ और 10:30 बजे शिखर पर कलश की स्थापना पूरी हुई।इस अवसर पर अयोध्या में उत्सव का माहौल रहा और स्थानीय लोगों ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया। राम मंदिर के निर्माण और अयोध्या के कायाकल्प से न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे देश में रामभक्ति की लहर और मजबूत हो…
Read More45 दिन का महाकुम्भ मेला, अयोध्या में पहुंचा करोड़ों श्रद्धालुओं का रेला
मकर संक्रांति से महाशिवरात्रि तक रोजाना औसतन 10 से 12 लाख श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या अयोध्या। प्रयागराज का महाकुम्भ इस बार बड़ा कीर्तिमान गढ़ गया। 45 दिन तक चले मेले के दौरान अयोध्या में भी श्रद्धालुओं का ऐसा रेला उमड़ा की हर कोई ताजुब कर गया। इतने दिनों में अयोध्या में भी एक इतिहास रच दिया। चार से पांच करोड़ के बीच लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। ऐसा पहली बार हुआ कि प्रभु श्री रामलला के दर्शन को रात एक-एक बजे तक कपाट खोले रखे गए। श्रद्धालुओं…
Read More