TMC में ममता को एक और बड़ा झटका! प्रसून बनर्जी भी बागी खेमे में शामिल, लोकसभा में बढ़ी ‘काकोली ग्रुप’ की ताकत

नई दिल्ली : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में जारी अंदरूनी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब पार्टी के लिए एक और बड़ा राजनीतिक झटका सामने आया है। बुधवार तक ममता बनर्जी के साथ खड़े नजर आ रहे लोकसभा सांसद प्रसून बनर्जी ने भी बागी तेवर अपनाते हुए सांसदों के ‘काकोली ग्रुप’ का दामन थाम लिया है। उनके इस कदम से पार्टी के भीतर चल रही खींचतान और तेज हो गई है। अलग गुट की मांग वाले पत्र पर किए हस्ताक्षर जानकारी के मुताबिक, प्रसून बनर्जी ने संसद में…

Read More

TMC को एक और बड़ा झटका! राज्यसभा से सुष्मिता देब का इस्तीफा, हिमंत सरमा से मुलाकात के बाद तेज हुईं राजनीतिक अटकलें

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देब ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एक सप्ताह के भीतर पार्टी के दूसरे सांसद के इस्तीफे ने सियासी गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। खास बात यह है कि इस्तीफे के बाद उनकी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की खबर सामने आई है, जिसके बाद उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि…

Read More

TMC में बढ़ी बगावत की आहट! बागी सांसदों पर बरसे कीर्ति आजाद-कल्याण बनर्जी, बोले- ‘दम है तो इस्तीफा देकर BJP के टिकट पर लड़ें चुनाव’

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के भीतर सियासी खींचतान अब खुलकर सामने आती दिख रही है। पार्टी के कुछ सांसदों के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव के आवास पहुंचने और दल बदल की चर्चाओं के बीच टीएमसी नेतृत्व ने कड़ा रुख अपना लिया है। पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी और कीर्ति आजाद ने बागी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें सीधे तौर पर “गद्दार” करार दिया और खुली चुनौती दे डाली कि यदि उनमें साहस है तो सांसद पद से इस्तीफा देकर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर दिखाएं।…

Read More

अभिषेक बनर्जी पर कथित हमले के विरोध में आज मैदान में उतरेंगी ममता, धर्मतला में TMC का शक्ति प्रदर्शन

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बढ़ते सियासी तनाव के बीच तृणमूल कांग्रेस आज राजधानी कोलकाता में बड़ा विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी पर कथित हमले के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगी। इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी ने व्यापक तैयारियां की हैं और इसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अभिषेक और कल्याण बनर्जी के मुद्दे पर आक्रामक हुई TMC तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि उसके नेताओं और जनप्रतिनिधियों को राजनीतिक कारणों से निशाना बनाया जा रहा…

Read More

फलता में बीजेपी की बड़ी जीत पर बोले पीएम मोदी, कहा- लोकतंत्र जीता, धमकियों की हुई हार

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा को बधाई दी है। पीएम मोदी ने इस जीत को लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि जनता ने धमकियों और दबाव की राजनीति को नकार दिया है। फलता सीट पर 24 मई को घोषित नतीजों में बीजेपी ने भारी अंतर से जीत दर्ज की। यह सीट लंबे समय से तृणमूल कांग्रेस का मजबूत गढ़ मानी जाती रही है। इससे पहले 29 अप्रैल को हुए मतदान…

Read More

बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक बढ़त, टीएमसी के कई गढ़ ढहे; 2024 लोकसभा चुनाव के मुकाबले बदली पूरी तस्वीर

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए राज्य की राजनीति का समीकरण बदल दिया है। 15 वर्षों से सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस को इस बार करारी हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा ने 294 सदस्यीय विधानसभा में 207 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया, जबकि टीएमसी महज 80 सीटों पर सिमट गई। चुनाव नतीजों ने यह साफ कर दिया कि भाजपा ने सिर्फ उत्तर बंगाल या जंगलमहल तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि दक्षिण बंगाल और कोलकाता जैसे इलाकों में…

Read More

‘राहुल गांधी की बात मान लेतीं तो नतीजे अलग होते’, ममता बनर्जी की हार पर संजय राउत का बड़ा बयान

मुंबई: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार और बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने ममता बनर्जी की चुनावी हार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सलाह मानी होती और गठबंधन को लेकर बातचीत की होती, तो पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे कुछ और हो सकते थे। संजय राउत ने मंगलवार को मुंबई में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि विपक्षी…

Read More

बीएलओ ने की आत्महत्या : ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर उठाया सवाल कहा और कितनी जानें जाएंगी

West Bengal BLO suicide,Mamata Banerjee questions Election Commission,SIR process controversy,Bengal election revision stress,BLO death in Krishna Nagar,Mamata criticizes EC,Special Intensive Revision issues,Election duty stress India,Bengal political news,Trinamool Congress vs Election Commission

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कृष्णानगर में एक बीएलओ की आत्महत्या पर गहरी चिंता व्यक्त की है। मृत बीएलओ रिंकू तरफदार, जो प्राथमिक विद्यालय में पैरा-शिक्षिका थीं और एसी-82 चापरा के पार्ट नंबर 201 की बीएलओ के रूप में कार्यरत थीं, ने आत्महत्या से पहले अपने सुसाइड नोट में चुनाव आयोग को दोषी ठहराया है। मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में सुसाइड नोट की प्रति भी साझा की है। ममता बनर्जी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया…

Read More