भोजन, वस्त्र, चिकित्सा से लेकर स्किल ट्रेनिंग तक, एक ही छत के नीचे मिलेगी सभी सुविधाएं लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार लगातार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए योजनाएं लागू कर रही हैं। इसी क्रम में मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत अब प्रदेश के नौ प्रमुख जिलों में 50-50 की क्षमता वाले ‘सखी निवास’ आरंभ किए जाएंगे। यह पहल विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए है, जो संकट की घड़ी में सामाजिक, कानूनी या पारिवारिक संरक्षण से वंचित हैं। इन…
Read MoreTag: गाजियाबाद
मिशन रोजगार: उ.प्र. परिवहन निगम में 5000 महिला परिचालकों की होगी भर्ती
लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 5000 महिला अभ्यर्थियों की संविदा परिचालक के रूप में भर्ती की जाएगी। यह भर्ती प्रक्रिया महिला सशक्तिकरण और रोजगार वृद्धि के उद्देश्य से की जा रही है। यह भर्ती प्रक्रिया महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। योग्यता और विशेष वेटेज परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थियों के पास इंटरमीडिएट और सीसीसी (CCC) प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। इसके…
Read Moreउत्तर प्रदेश के नगर निकायों की राजस्व वसूली में 44.5% की वृद्धि
वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल ₹5,568 करोड़ की राजस्व वसूली लखनऊ।उत्तर प्रदेश के नगर निकायों ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 44.5% की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज करते हुए कुल ₹5,568 करोड़ की राजस्व वसूली की है। नगर विकास विभाग के अंतर्गत आने वाली 17 प्रमुख नगर निगमों ने कुल ₹4,586 करोड़ का राजस्व एकत्र किया, जो लक्ष्य ₹4,140 करोड़ से 11% अधिक है। छोटे शहरों की बड़ी उपलब्धिछोटे नगरों की राजस्व वृद्धि बड़े शहरों से अधिक रही। मथुरा ने 106% और झांसी ने 85% की शानदार बढ़त दर्ज की। मथुरा –…
Read Moreगाजियाबाद की भोजपुर फैक्टरी में बॉयलर फटा, तीन की मौत, कई घायल
गाजियाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव दतैड़ी स्थित नोर्दस्टेर्न रबर एंड रॉल्स प्राइवेट लिमिट फैक्टरी में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया। हादसे में तीन श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक श्रमिक घायल हो गया। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। मगर उन्होंने मांग पूरी हुए बिना शव नहीं उठाने दिया। गांव दतैड़ी के ग्रामीणों ने बताया कि मुलरूप से पिलखुवा निवासी अनमोल…
Read Moreमुरादाबाद, मथुरा, गाजियाबाद और आजमगढ़ जल्द होंगे जलभराव से मुक्त शहर
लखनऊ। शहरों में जलभराव की समस्या न हो इसके लिए योगी सरकार पहले से ही सचेत हो गई है। यही वजह है कि योगी सरकार प्रदेश के नगरीय और मलिन बस्ती क्षेत्रों के कायाकल्प के लिए तेजी से कार्य कर रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री नगरीय अविकसति एवं मलिन बस्ती विकास योजना के तहत मथुरा, मुरादाबाद, आजमगढ़ और गाजियाबाद जिलों में 16 प्रमुख विकास परियोजनाओं पर कार्य कर रही है। इसके लिए बकायदा 169 लाख रुपये से अधिक की धनराशि भी स्वीकृति की गई है। इन परियोजनाओं के माध्यम…
Read Moreसपा के परिवारवाद पर हावी रहा भाजपा का राष्ट्रवाद, कुंदरकी, कटेहरी व मिल्कीपुर में टूटा सपा का तिलिस्म
उत्तर प्रदेश विधानसभा के हालिया उपचुनावों में ढाई महीने में एनडीए गठबंधन को मिली आठवीं जीत लखनऊ। नवंबर 2024 से फरवरी 2025। महज ढाई महीने के अंतराल पर हुए उपचुनावों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन ने आठ सीटों पर जीत हासिल की। योगी के नेतृत्व में सुशासन और सुदृढ़ कानून व्यवस्था पर मतदाताओं ने विश्वास की मुहर लगाई और यूपी के 10 सीटों पर हालिया उपचुनाव में 8 पर एनडीए को वोट देकर मतदाताओं ने बता दिया कि वे योगी के साथ थे, हैं…
Read More77 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, जेल
सुलतानपुर।गाजियाबाद में भूमि दिलाने के नाम पर 77 लाख रूपए की ठगी व धोखाधड़ी करने के आरोपी संतराम शुक्ला को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत सिंह ने गुरुवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। दीवानी कोर्ट के अधिवक्ता अब्बास अहमद खान ने गाजियाबाद शहर में भूमि खरीदने का सौदा सात करोड़ रूपए में आरोपियों से तय किया था। तय मसौदे के तहत अधिवक्ता ने मध्यस्थ आरोपी संतराम शुक्ला, उसकी पुत्री प्रियांशी शुक्ला,अनिल सिंह भदौरिया और कथित राजकुमार अग्रवाल के बैंक खातों में और…
Read More