शिवा की मौत हत्या या आत्महत्या? क्राइम सीन दोहराकर सच तलाशेगी लखनऊ पुलिस, फोरेंसिक जांच से जुटाए जाएंगे सबूत

लखनऊ: कारोबारी शिवा की मौत के मामले में हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस अब घटनास्थल का दोबारा दृश्य तैयार करेगी। क्राइम सीन रीक्रिएशन के जरिए वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जाएंगे, ताकि पीड़ित पक्ष और आरोपियों के बयानों की तस्दीक की जा सके। इस प्रक्रिया में फोरेंसिक और मेडिकोलीगल विशेषज्ञों के साथ शिवा की मां रंजना शर्मा भी मौजूद रहेंगी। पुलिस उपायुक्त मध्य अर्पित विजयवर्गीय इस संबंध में विधि विज्ञान प्रयोगशाला को पत्र जारी कराने की प्रक्रिया में हैं। आरोपियों ने पूछताछ में आत्महत्या की बात…

Read More

शिवा शर्मा हत्याकांड में श्रद्धा दुबे के करीबी आमिर की भूमिका पर सवाल, नेपाल भागने में मदद और फर्जी सिम दिलाने के आरोपों की जांच में जुटी STF

लखनऊ: शिवा शर्मा हत्याकांड की जांच में मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे के करीबी आमिर की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। सूत्रों के मुताबिक, शिवा की मौत के समय आमिर भी मौके पर मौजूद था। आरोप है कि घटना के बाद उसने श्रद्धा को नेपाल भागने में मदद की और फरारी के दौरान संपर्क बनाए रखने के लिए फर्जी पहचान पत्र पर सिम कार्ड भी उपलब्ध कराया। विशेष कार्यबल (STF) अब आमिर से पूछताछ के जरिए श्रद्धा के मददगारों और नेपाल से जुड़े संपर्कों की कड़ियां खंगाल…

Read More

लखनऊ में एप्पल मैनेजर हत्याकांड: 10 साल की सजा सुनते ही गिड़गिड़ाया बर्खास्त सिपाही, बोला- घर पर बुजुर्ग मां-पिता हैं

लखनऊ: एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या करने वाले बर्खास्त सिपाही प्रशांत कुमार चौधरी को अदालत ने 10 साल के कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। सजा से पहले प्रशांत ने अदालत से रहम की गुहार लगाई। उसने अपने बुजुर्ग मां-पिता, भाई, उम्र और जेल में बिताए आठ साल का हवाला देते हुए सजा में राहत देने की मांग की। वहीं, विवेक तिवारी पक्ष के अधिवक्ता प्रांशु अग्रवाल ने इसका विरोध करते हुए आरोपी को अधिकतम दंड देने की मांग की।…

Read More

सहारनपुर के बाद लखनऊ में नकली नोटों का बड़ा रैकेट बेनकाब, दिल्ली से बस-ट्रेन के जरिए पहुंचती थी खेप; दो भाई गिरफ्तार

लखनऊ: सहारनपुर के करेंसी चेस्ट में करोड़ों रुपये के नकली नोट मिलने की जांच के बीच राजधानी लखनऊ में भी नकली नोटों की तस्करी का नेटवर्क सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली से बस और ट्रेन के जरिए नकली नोटों की खेप लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में भेजी जा रही थी। नाका पुलिस ने मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के कथित सरगना की तलाश जारी है। दिल्ली से लखनऊ तक ऐसे पहुंचाई जाती थी नकली नोटों की खेप पुलिस जांच के मुताबिक,…

Read More

छात्र से अश्लील चैट का आरोप, शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज; स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर जांच शुरू

लखनऊ: लखनऊ के हाई प्रोफाइल निजी स्कूल लामार्ट्स बॉयज स्कूल के एक शिक्षक पर छात्र के मोबाइल पर अश्लील चैट करने का आरोप लगा है। स्कूल प्रबंधन की शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ गौतमपल्ली थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गौतमपल्ली पुलिस के मुताबिक स्कूल प्रबंधन की ओर से शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी गई थी। इसमें शिक्षक पर अपने छात्र से मोबाइल पर अश्लील चैट करने का आरोप लगाया गया है। जानकारी…

Read More

लखनऊ में कार के अंदर मिला जला शव, पूर्व मर्चेंट नेवी अफसर की मौत पर हत्या का शक; उधारी के रुपये लेने निकले थे अलमास

लखनऊ: सीतापुर हाईवे पर सरैया बाजार के पास शुक्रवार देर रात कार में आग लगने के बाद मिले जले शव की पहचान पूर्व मर्चेंट नेवी अफसर अलमास हक के रूप में हुई है। अलमास खुर्रमनगर के रहने वाले थे और करीब सात साल पहले मर्चेंट नेवी की नौकरी छोड़कर अमीनाबाद में दवा का कारोबार शुरू किया था। परिजनों के मुताबिक वह किसी से उधारी के रुपये लेने के लिए घर से निकले थे। ऐसे में परिवार ने रुपयों के विवाद में हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने अभी…

Read More

परीक्षा देने जा रही थीं दो युवतियां, ऑटो चालक ने सुनसान इलाके में ले जाकर की दरिंदगी की कोशिश; पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया आरोपी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में परीक्षा देने जा रही दो युवतियों के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती और मारपीट की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान हसीब के रूप में हुई है, जो हरदोई जिले के कछौना थाना क्षेत्र के…

Read More

लखनऊ में ट्रेन की बोगी से मिला युवती का सिर कटा शव, बैग में पॉलीथीन में पैक मिले हाथ-पैर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से रविवार को सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन की स्लीपर बोगी से एक युवती का सिर कटा शव बरामद होने के बाद रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। शव के अलग-अलग हिस्से बॉक्स और बैग में रखे मिले, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस और रेलवे सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं। सफाई के दौरान मिला संदिग्ध बॉक्स और बैग जानकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 15114 गोमतीनगर एक्सप्रेस बिहार के छपरा से चलकर लखनऊ पहुंची थी।…

Read More

लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी: घर के अंदर मिली मां-बेटे की लाशें, बाहर से लगी थी कुंडी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में मां और बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई। सिसैंडी क्षेत्र स्थित एक घर के भीतर दोनों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय विधवा रेशमा और उनके 19 वर्षीय बेटे शादाब के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। घर के भीतर मिला खौफनाक मंजर मिली जानकारी के मुताबिक रेशमा घर के…

Read More

यूपी: लखनऊ में बेटे ने कर दी पिता की हत्या, महज 17 साल का आरोपी फरार, लाठी-डंडों से वार कर उतारा मौत के घाट

लखनऊ से एक बार फिर रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक नाबालिग बेटे पर अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। क्या है पूरा मामला यह घटना लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक 17 वर्षीय लवकुश ने अपने 45 वर्षीय पिता के सिर…

Read More