राम मंदिर में दान गणना व्यवस्था में बड़ा बदलाव, प्रभारी बदले; कर्मचारियों की वर्दी अब होगी भगवा

अयोध्या: अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की गणना व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। गणना प्रभारी को उनके दायित्व से हटाकर नए प्रभारी की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही गणना कार्य में लगे कर्मचारियों के ड्रेस कोड में भी बदलाव किया गया है। पहले नीले रंग की वर्दी पहनने वाले कर्मचारी अब भगवा रंग की नई वर्दी में काम कर रहे हैं। नई व्यवस्था के साथ कर्मचारियों के लिए संशोधित दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। चढ़ावा चोरी के बाद लागू हुआ था ड्रेस कोड राम…

Read More

राम मंदिर में फिर शुरू हुई दो शिफ्टों में चढ़ावे की गिनती, नए गणना प्रभारी को सौंपी जिम्मेदारी; आज सुप्रीम कोर्ट में भी अहम सुनवाई

अयोध्या: राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की गणना को लेकर श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बड़ा फैसला लिया है। सप्ताहभर के परीक्षण के बाद मंदिर के दानपात्रों में जमा धनराशि की गिनती फिर से दो शिफ्टों में शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही नए गणना प्रभारी की नियुक्ति की गई है और पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत कर दी गई है। दो शिफ्टों में होगी चढ़ावे की गणना ट्रस्ट ने भारतीय स्टेट बैंक को सप्ताहभर का परीक्षण पूरा होने के बाद…

Read More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में SIT का शिकंजा और कसा! चंपत राय से फिर हो सकती है पूछताछ, कई बयानों का होगा मिलान

अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच तेज होती जा रही है। विशेष जांच दल (SIT) अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से दोबारा पूछताछ कर सकता है। यह संभावना ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों के हालिया बयानों और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को ट्रस्ट से जुड़े अनिल मिश्रा और गोपाल राव से करीब छह घंटे तक पूछताछ की गई। दोनों ने जांच अधिकारियों को बताया कि उन्हें चढ़ावे में कथित चोरी की जानकारी…

Read More

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ा खुलासा! ट्रस्ट गठन से अब तक के पूरे वित्तीय रिकॉर्ड की होगी जांच, शीर्ष पदाधिकारियों से SIT की पूछताछ

अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा हेराफेरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी कार्रवाई का दायरा और व्यापक कर दिया है। अब जांच केवल कथित चढ़ावा गड़बड़ी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि वर्ष 2020 में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन से लेकर अब तक के वित्तीय और प्रशासनिक कार्यों की भी गहन पड़ताल की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच के दौरान कुछ वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद एसआईटी ने ट्रस्ट के वित्तीय प्रबंधन, दान राशि के उपयोग, बैंकिंग लेनदेन, निर्माण कार्यों पर…

Read More