ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष एकजुट, लेकिन चुनावी मैदान में बिखर जाएगा गठबंधन? राहुल गांधी के सामने बड़ी चुनौती

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए विपक्षी दल एक मंच पर जरूर आ गए हैं, लेकिन आगामी विधानसभा चुनावों में भी क्या यह एकजुटता कायम रह पाएगी? दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में इंडिया गठबंधन ने एकजुटता का संदेश दिया। विपक्षी नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के मुद्दे पर सरकार को घेरा। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में चुनावी समीकरण और सीटों को लेकर घटक दलों…

Read More

SIR पर विपक्ष का बड़ा प्लान! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 30 सितंबर को जुटेगा INDIA गुट, संसद से सड़क तक आंदोलन की तैयारी

नई दिल्ली: वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर विपक्षी INDIA गठबंधन ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। चुनाव आयोग के खिलाफ आगे की साझा रणनीति तय करने के लिए विपक्षी दल 30 सितंबर को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बैठक करेंगे। इस बैठक में देशभर में संयुक्त विरोध प्रदर्शन और संसद में नया प्रस्ताव लाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। यह बैठक तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

Read More

21 जुलाई क्यों है खास? 1993 की पुलिस फायरिंग से शुरू हुई परंपरा, इस बार शहीद दिवस पर आमने-सामने होंगे ममता और बागी गुट

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में 21 जुलाई का दिन बेहद अहम माना जाता है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) हर वर्ष इस दिन को ‘शहीद दिवस’ के रूप में मनाती है। हालांकि इस बार यह आयोजन पहले से अलग और अधिक राजनीतिक महत्व का हो गया है, क्योंकि पार्टी में विभाजन के बाद पहली बार दो अलग-अलग गुट अपने-अपने कार्यक्रमों की तैयारी कर रहे हैं। एक ओर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाला धड़ा शहीद दिवस रैली की तैयारी में जुटा है, वहीं ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट ने भी…

Read More

बरुईपुर कांड पर सियासी संग्राम! TMC का दावा- ममता बनर्जी को घर से निकलने से रोका गया, भाजपा ने बताया ‘नाटक’

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर में 11 वर्षीय बच्ची की कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले ने राज्य की राजनीति में नया तूफान खड़ा कर दिया है। एक ओर घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है, वहीं दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया है कि पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बरुईपुर जाने से रोकने के लिए उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। बताया…

Read More

अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें: हाई कोर्ट ने हटाई गिरफ्तारी वारंट पर रोक, अब कभी भी हो सकती है कार्रवाई

जबलपुर: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी की कानूनी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट पर लगी अंतरिम रोक को समाप्त कर दिया है। अदालत के इस फैसले के बाद उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है और अब पुलिस कार्रवाई की संभावना भी बढ़ गई है। हाई कोर्ट ने रद्द की अंतरिम राहत मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने आदेश देते हुए गिरफ्तारी वारंट पर लगी अंतरिम रोक को खत्म कर दिया।…

Read More

TMC में बढ़ती बगावत से ममता की टेंशन हाई! 65 तक पहुंच सकती है बागी विधायकों की संख्या, कई करीबी नेताओं पर भी नजर

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की सियासत में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी हलचल थमती नजर नहीं आ रही है। पार्टी के कांग्रेस में संभावित विलय की अटकलों के बीच अब बागी विधायकों की बढ़ती संख्या ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पार्टी से नाराज विधायकों का आंकड़ा जल्द ही 65 तक पहुंच सकता है, जिसमें कई प्रभावशाली और करीबी नेताओं के नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं। बागी खेमे की ताकत बढ़ने का दावा रिपोर्टों के मुताबिक, बागी विधायकों…

Read More

TMC में मची सियासी भूचाल! कल्याण बनर्जी का ममता को अल्टीमेटम, बोले- अभिषेक या वफादार नेता… फैसला अब दीदी को करना होगा

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी उठापटक और तेज होती दिखाई दे रही है। पार्टी के कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों के बागी तेवरों के बीच अब ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी ने भी खुलकर नाराजगी जाहिर कर दी है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व के सामने दो टूक संदेश रखते हुए कहा है कि ममता बनर्जी को तय करना होगा कि उन्हें अभिषेक बनर्जी चाहिए या फिर उनके जैसे वफादार नेता। ममता के करीबी नेता ने ही खोला मोर्चा कल्याण…

Read More

TMC में ममता को एक और बड़ा झटका! प्रसून बनर्जी भी बागी खेमे में शामिल, लोकसभा में बढ़ी ‘काकोली ग्रुप’ की ताकत

नई दिल्ली : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में जारी अंदरूनी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब पार्टी के लिए एक और बड़ा राजनीतिक झटका सामने आया है। बुधवार तक ममता बनर्जी के साथ खड़े नजर आ रहे लोकसभा सांसद प्रसून बनर्जी ने भी बागी तेवर अपनाते हुए सांसदों के ‘काकोली ग्रुप’ का दामन थाम लिया है। उनके इस कदम से पार्टी के भीतर चल रही खींचतान और तेज हो गई है। अलग गुट की मांग वाले पत्र पर किए हस्ताक्षर जानकारी के मुताबिक, प्रसून बनर्जी ने संसद में…

Read More

TMC को एक और बड़ा झटका! राज्यसभा से सुष्मिता देब का इस्तीफा, हिमंत सरमा से मुलाकात के बाद तेज हुईं राजनीतिक अटकलें

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देब ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एक सप्ताह के भीतर पार्टी के दूसरे सांसद के इस्तीफे ने सियासी गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। खास बात यह है कि इस्तीफे के बाद उनकी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की खबर सामने आई है, जिसके बाद उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि…

Read More

TMC में बढ़ी बगावत की आहट! बागी सांसदों पर बरसे कीर्ति आजाद-कल्याण बनर्जी, बोले- ‘दम है तो इस्तीफा देकर BJP के टिकट पर लड़ें चुनाव’

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के भीतर सियासी खींचतान अब खुलकर सामने आती दिख रही है। पार्टी के कुछ सांसदों के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव के आवास पहुंचने और दल बदल की चर्चाओं के बीच टीएमसी नेतृत्व ने कड़ा रुख अपना लिया है। पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी और कीर्ति आजाद ने बागी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें सीधे तौर पर “गद्दार” करार दिया और खुली चुनौती दे डाली कि यदि उनमें साहस है तो सांसद पद से इस्तीफा देकर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर दिखाएं।…

Read More