श्वेता तिवारी की लेटेस्ट बेडरूम फोटोज ने मचाया धमाल, फैंस बोले- ‘बेटी से ज्यादा सुंदर लगती हो’

नई दिल्ली। छोटे पर्दे की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर फिर से सुर्खियों में हैं। 45 साल की उम्र में भी श्वेता की हॉटनेस और स्टाइल के चर्चे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ‘कसौटी जिंदगी की’ की प्रेरणा बन चुकीं श्वेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने लेटेस्ट फोटोज व वीडियो से फैंस का दिल जीतती रहती हैं। हाल ही में उनकी कुछ नई बेडरूम फोटोज सामने आई हैं, जिन्होंने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।

इंस्टाग्राम पर वायरल हुई तस्वीरें
श्वेता तिवारी ने सोमवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में वह अपने बेडरूम में किताब पढ़ती हुई नजर आ रही हैं और कातिलाना पोज़ देकर अपनी हॉटनेस का जलवा बिखेर रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को देखकर हैरान हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “आप अपनी बेटी से ज्यादा सुंदर लगती हैं।” बता दें, श्वेता की बेटी पलक तिवारी भी बॉलीवुड की उभरती हुईं अदाकाराओं में शामिल हैं।

फैंस में बढ़ा क्रेज
श्वेता की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनकी अदाओं की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनके इस हॉट लुक ने एक बार फिर से उन्हें लाइमलाइट में ला दिया है।

श्वेता तिवारी का शानदार करियर
एक्टिंग की दुनिया में श्वेता तिवारी का करियर काफी शानदार रहा है। वह सुपरस्टार सलमान खान के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 5 की विनर भी रह चुकी हैं। साल 2011 में श्वेता ने यह ट्रॉफी अपने नाम की थी और उस सीजन को पूरी तरह से अपने प्रभाव में रखा था।

Related posts