नई दिल्ली। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की एक टिप्पणी को लेकर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने काफी हंगामा किया. व वाद में खरगे ने आसन से माफी मांगते हुए कहा कि उनका वयान सरकार के लिए था जो क्षेत्र के आधार पर वांटने का प्रयास कर रही है। उच्च सदन में, जव शिक्षा मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा शुरू होने जा रही थी, उसी समय विपक्षी सदस्यों ने मांग की कि शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को तमिलनाडु सरकार के विरुद्ध की गयी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए…
Read MoreCategory: Uncategorized
महाकुंभ में विश्व भर से आए 55 लाख विदेशी पर्यटक,बना रिकॉर्ड,टेंट सिटी से पर्यटन निगम ने अर्जित किए 100 करोड़
प्रयागराज।विश्व के पर्यटन मानचित्र पर संगम नगरी ने पहली बार ऐतिहासिक रिकाॅर्ड के साथ मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।टूरिज्म के सभी रिकाॅर्ड टूट गए हैं।पर्यटन विभाग के मुताबिक 45 दिवसीय महाकुंभ में ही लगभग 55 लाख विदेशी पर्यटक आए हैं।पिछले साल लगभग 5,000 विदेशी पर्यटक आए थे। विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ में पर्यटन विभाग ने जहां एक ओर जनमानस के अवस्थापन और आधुनिक आश्रय स्थल विकसित कर संचालित कराए, वहीं दूसरी ओर अवस्थापन और खान-पान के क्षेत्र में नवीन अवधारणा को प्रबल करते हुए निजी सहभागिता से…
Read Moreभाजपा सरकार सरकारी संस्थाओं के निजीकरण की कर रही साजिश: अखिलेश यादव
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में सौंपकर नौकरियां और आरक्षण खत्म करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के वाद अव उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी निजीकरण के रास्ते पर चल रही है और प्रदेश की बहुमूल्य सरकारी संपत्तियों को पूंजीपतियों को बेचने का खेल खेला जा रहा है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान और आरक्षण विरोधी है। वह पीडीए…
Read Moreपुनर्मिलन का संगम बना प्रयागराज महाकुम्भ, अपनों से मिलाए गये मेले में बिछड़े हुए 50 हजार से ज्यादा लोग
महाकुम्भ में रंग लाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल, डिजिटल खोया-पाया केंद्र ने 35 हजार से अधिक बिछड़ों का कराया पुनर्मिलन प्रयागराज। महाकुम्भ 2025 अपने दिव्य ,भव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप के साथ 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व उपस्थिति से ऐतिहासिक आयोजन बन गया। संगम के तट पर आयोजित प्रयागराज महाकुम्भ में144 साल बाद बने पुण्य संयोग में देश दुनिया से श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ा। इस जन सैलाब के कारण कई लोग कुछ पलों के लिए अपनों से बिछड़ गए, लेकिन योगी सरकार की दूरदर्शिता और बिछड़ों को…
Read Moreमहाकुम्भ में श्रद्धालुओं की सारथी बनी यूपी रोडवेज सेवा, 3.25 करोड़ श्रद्धालुओं को पहुंचाया गंतव्य
प्रयागराज। प्रयागराज में त्रिवेणी के तट पर आयोजित हुए आस्था के जन समागम महाकुम्भ में यूपी रोडवेज श्रद्धालुओं के लिए सारथी साबित हुई है। महा कुम्भ के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा से अंतिम स्नान पर्व महा शिवरात्रि तक रोडवेज और शटल बस सेवा ने आगंतुकों को महा कुम्भ लाने और वापस उनके गंतव्य तक पहुंचाने में बढ़ चढ़कर योगदान दिया। 3.25 करोड़ श्रद्धालुओं को पहुंचाया गंतव्य तक प्रयागराज महाकुम्भ में 66.33 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी मे पुण्य की डुबकी लगा कर इतिहास बना दिया। यूपी रोडवेज इन…
Read Moreवैश्विक पटल पर भीड़ प्रबंधन का उत्कृष्ट मॉडल बना महाकुम्भ 2025
औसतन प्रतिदिन 1.5 से पौने 2 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया और बिना किसी अवरोध के अपने गंतव्य को लौटे प्रयागराज। प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भ 2025 ने न केवल सनातन धर्म की आध्यात्मिक महिमा को प्रदर्शित किया, बल्कि भीड़ प्रबंधन के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया। इस मेले में औसतन प्रतिदिन 1.5 से पौने 2 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया और बिना किसी अवरोध के अपने गंतव्य को लौटे। इतनी विशाल संख्या में लोगों का प्रबंधन करना अपने आप में एक चुनौती थी,…
Read More45 दिन का महाकुम्भ मेला, अयोध्या में पहुंचा करोड़ों श्रद्धालुओं का रेला
मकर संक्रांति से महाशिवरात्रि तक रोजाना औसतन 10 से 12 लाख श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या अयोध्या। प्रयागराज का महाकुम्भ इस बार बड़ा कीर्तिमान गढ़ गया। 45 दिन तक चले मेले के दौरान अयोध्या में भी श्रद्धालुओं का ऐसा रेला उमड़ा की हर कोई ताजुब कर गया। इतने दिनों में अयोध्या में भी एक इतिहास रच दिया। चार से पांच करोड़ के बीच लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। ऐसा पहली बार हुआ कि प्रभु श्री रामलला के दर्शन को रात एक-एक बजे तक कपाट खोले रखे गए। श्रद्धालुओं…
Read Moreमुरादाबाद, मथुरा, गाजियाबाद और आजमगढ़ जल्द होंगे जलभराव से मुक्त शहर
लखनऊ। शहरों में जलभराव की समस्या न हो इसके लिए योगी सरकार पहले से ही सचेत हो गई है। यही वजह है कि योगी सरकार प्रदेश के नगरीय और मलिन बस्ती क्षेत्रों के कायाकल्प के लिए तेजी से कार्य कर रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री नगरीय अविकसति एवं मलिन बस्ती विकास योजना के तहत मथुरा, मुरादाबाद, आजमगढ़ और गाजियाबाद जिलों में 16 प्रमुख विकास परियोजनाओं पर कार्य कर रही है। इसके लिए बकायदा 169 लाख रुपये से अधिक की धनराशि भी स्वीकृति की गई है। इन परियोजनाओं के माध्यम…
Read Moreयोगी सरकार ने बसाया था स्वच्छ सुजल गांव, गांव में आए 30 लाख लोगों ने देखी ‘बदले यूपी की विकास गाथा’
लखनऊ। योगी सरकार के नेतृत्व में लगे महाकुम्भ में नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के ‘स्वच्छ सुजल गांव’ में पहुंचे आगंतुक स्वागत से अभिभूत हुए। गांव में आए 30 लाख लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘बदले यूपी की विकास गाथा’ भी देखी। इस दौरान ‘नल से जल’ पर हुई क्विज प्रतियोगिता में 10229 युवाओं को सम्मानित भी किया गया। 3.60 लाख से अधिक लोगों ने डिजिटली ‘जल जीवन मिशन द वाटर रन’ गेम्स भी खेला। योगी सरकार ने अतिथि देवो भवः की परंपरा का निर्वहन करते…
Read Moreमहाकुम्भ एक याद बन गया, लेकिन इसकी गूंज सदियों तक रहेगी
45 दिन का अद्भुत आध्यात्मिक संगम, जो यादों में अमर रहेगा प्रयागराज। प्रयागराज महाकुम्भ 45 दिनों तक आस्था, श्रद्धा और संस्कृति का केंद्र बना रहा। करोड़ों श्रद्धालुओं ने यहां पुण्य स्नान किया, संतों-महात्माओं के प्रवचन सुने और दिव्य वातावरण का आनंद लिया। अब जब महाकुम्भ का समापन हो गया है तो यह एक याद बनकर दिलों में बस गया है। संगम तट सूना, लेकिन स्मृतियां जीवंत महाकुम्भ के दौरान जो घाट भक्तों से भरे रहते थे, वे अब सूने हो चुके हैं। श्रद्धालु अपने-अपने गंतव्य की ओर लौट चुके हैं,…
Read More