नई दिल्ली। लद्दाख में हालिया हिंसा के बाद केंद्र सरकार की उच्चस्तरीय समिति के साथ बातचीत को लेकर करगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) ने गृह मंत्रालय द्वारा बुलाई गई बातचीत में हिस्सा नहीं लेने की घोषणा की है। इससे पहले लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) भी बातचीत से दूरी बनाने की घोषणा कर चुकी है। केडीए के वरिष्ठ नेता असगर अली करबलाई ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि केडीए की टीम दिल्ली में प्रीपरेटरी मीटिंग के लिए आई थी और इस दौरे से पहले एलएबी के को-चेयरमैन से बातचीत भी हुई…
Read MoreCategory: देश
बलोचिस्तान की राजधानी क्वेटा में आत्मघाती हमले में हुए बम विस्फोट से 16 की मौत, 30 से अधिक घायल
क्वेटा (बलोचिस्तान)। पाकिस्तान में आजादी की मांग कर रहे बलोचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में आज हुए बम विस्फोट में कम से कम 16 लोग मारे गए और 30 से अधिक घायल हो गए। घायलों में अधिकांश की स्थिति गंभीर है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह विस्फोट फ्रंटियर कांस्टेबुलरी या फ्रंटियर कोर (एफसी) मुख्यालय के पास व्यस्त सड़क पर हुआ। यह जानकारी प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने दी। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, बलोचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त काकर ने कहा कि…
Read Moreपश्चिमी उप्र में पहली अक्टूबर से होगी धान खरीद, साढ़े 23 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीकरण
3300 क्रय केंद्रों के माध्यम से 60 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य, योगी सरकार 48 घंटे में किसानों को कराएगी भुगतान लखनऊ। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत पहली अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और लखनऊ संभाग के हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर जनपद में धान खरीद प्रारम्भ होगी। पहली नवम्बर से पूर्वी उत्तर प्रदेश और लखनऊ संभाग के लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव में खरीद होगी। मंगलवार (30 सितम्बर) सुबह 11 बजे तक साढ़े 23 हजार से अधिक किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31…
Read Moreट्रम्प की टैरिफ के बीच एडीबी का अनुमान : वित्त वर्ष 2025-26 में 6.5 फीसदी की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था
नई दिल्ली। एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। एडीबी ने कहा कि भारतीय सामानों पर अमेरिकी टैरिफ का दूसरी तिमाही में असर पड़ेगा, जिससे गति में गिरावट आएगी। एडीबी ने मंगलवार को जारी अपने ताजा एशियन डेवलपमेंट आउटलुक (एडीओ) में कहा कि पहली तिमाही में 7.8 फीसदी की मजबूत विकास दर के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था के चालू वित्त वर्ष 2025-26 में 6.5 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान है। एडीबी…
Read Moreभारत ने पकिस्तान को 5 विकेट से हराकर एशिया कप पर जमाया कब्ज़ा,भारत ने पाकिस्तान प्रतिनधि मोहसिन नक़वी से ट्राफी लेने से किया इंकार
भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, टीम इंडिया ने 14 दिन में पाकिस्तान को तीसरी बार रौंदा मोहसिन नक़वी ने ट्राफी लेकर होटल भागा, बीसीसीआई ने ट्राफी भारत भेजने के लिए बोला दुबई। भारत ने दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर नौंवीं बार एशियाई चैंपियनशिप अपने नाम की। भारत की जीत की नींव तिलक वर्मा की शानदार नाबाद 69 रनों की पारी रही, जिन्होंने टीम के एक छोर को संभाले रखा। भारत के कप्तान सूर्य कुमार…
Read Moreपाकिस्तान के लिए मुखबिरी कर रहे तीन बलूच नागरिकों को बलोच राष्ट्रीय न्यायलय ने सुनाई मौत की सजा
क्वेटा (बलोचिस्तान)। बलोच राष्ट्रीय न्यायालय ने तीन बलोच नागरिकों गुलाम हुसैन, दौलत खान और इशाक निचारी को राजद्रोह का दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई है। तीनों ने माना है कि वह लंबे समय से पाकिस्तान की फौज के लिए मुखबिरी करते रहे हैं। बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के लड़कों ने पुख्ता सूचना के बाद इन लोगों को उनके घरों से उठा लिया था। बलोच राष्ट्रीय न्यायालय के फैसला सुनाने के बाद तीनों को फांसी पर लटका दिया गया या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। द बलोचिस्तान…
Read Moreपाकिस्तान के पेशावर हमले में शामिल ‘दाएश-के’ कमांडर अफगानिस्तान में मारा गया
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पेशावर शहर में चार मार्च 2022 को हुए आतंकी हमले में शामिल आतंकवादी समूह ‘दाएश-के’ (इस्लामिक स्टेट खुरासान) का वरिष्ठ कमांडर मोहम्मद इहसानी उर्फ अनवार अफगानिस्तान में मारा गया। दाएश-के क्षेत्रीय आतंकवादी संगठन और यह इस्लामिक स्टेट (आईएस) का हिस्सा है। यह अफगानिस्तान, पाकिस्तान और मध्य एशिया के कुछ हिस्सों में सक्रिय है। इस आतंकी संगठन की स्थापना 2015 में पाकिस्तानी और अफगानी तालिबान के पूर्व सदस्यों ने की थी। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, रावलपिंडी के सुरक्षा सूत्रों ने रविवार को बताया कि…
Read Moreआज का राशिफल 29 सितंबर 2025 : वृश्चिक,धनु और कुंभ राशि को आज सप्ताह के पहले दिन मिलेगा लाभ। जानें क्या कहती है आपकी राशि
29 सितम्बर 2025 राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार शुभ योग का बना संयोग, वृश्चिक,धनु और कुंभ राशि को आज सप्ताह के पहले दिन मिलेगा लाभ।आज चंद्रमा का गोचर दिन रात धनु राशि में होगा। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज चंद्रमा और गुरु एक दूसरे से सप्तम भाव में होकर शुभ योग बना रहे हैं। जबकि आज सप्ताह के पहले दिन चंद्रमा से शुक्र नवम भाव में होकर नवम पंचम योग बना रहे हैं। ऐसे मे आज सोमवार का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के…
Read Moreजिसे जहन्नुम जाना है, वह गजवा ए हिंद के नाम पर अराजकता पैदा करने का प्रयास करे: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर को 825 करोड़ की 124 विकास परियोजनाओं की दी सौगात जिन बच्चों के हाथों में कलम-किताब होनी चाहिए, उनके हाथों में ‘आई लव मोहम्मद’ का पोस्टर देकर समाज में पैदा कर रहे अराजकताः योगी बलरामपुर/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बलरामपुर में अपने रौ में रहे। उन्होंने एक तरफ विकास की बातें कहीं तो दूसरी तरफ खुले शब्दों में कहा कि मैं दंगाइयों को चेतावनी देने यहां आया हूं। सीएम ने शारदीय नवरात्रि व विजयादशमी के पूर्व बलरामपुरवासियों को 825 करोड़ की 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण…
Read Moreहिमाचल में नए मुख्य सचिव की तलाश तेज, आईएएस संजय गुप्ता और केके पंत सबसे आगे
शिमला। हिमाचल प्रदेश में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर सस्पेंस और चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। प्रदेश सरकार आने वाले एक-दो दिन में नए मुख्य सचिव की तैनाती को लेकर अधिसूचना जारी कर सकती है। वर्तमान मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्हें पहले ही छह महीने का सेवा विस्तार दिया जा चुका है, लेकिन इस सेवा विस्तार को लेकर मामला कानूनी विवादों में उलझा हुआ है। यही कारण है कि अब उनके दोबारा सेवा विस्तार की संभावना बहुत कम मानी…
Read More