शारदीय नवरात्र की महानवमी पर नौ दुर्गा स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया गोरक्षपीठाधीश्वर ने अपने हाथों से भोजन परोसा मुख्यमंत्री ने, दक्षिणा व उपहार देकर कन्याओं से लिया आशीर्वाद गोरखपुर। मातृ शक्ति के प्रति अगाध श्रद्धा रखने और उनके सम्मान व स्वावलंबन के लिए अनेक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने वाले मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को शारदीय नवरात्र की महानवमी तिथि पर गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुरूप कन्या पूजन किया। गोरखनाथ मंदिर में आयोजित इस अनुष्ठान में गोरक्षपीठाधीश्वर ने नौ दुर्गा स्वरूपा कन्याओं के पांव पखारे। उनका विधि…
Read MoreBlog
सत्ताईस में सपा साफ, साइकिल का चेन टूटा, टायर फटने वाला है: ओम प्रकाश राजभर
कन्नौज में सपा की जिला इकाई भंग होने पर राजभर ने अखिलेश को घेरा, पीडीए की राजनीति पर भी उठाए सवाल ‘एसी-पीसी और ट्विटर से बाहर निकलिए’, ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर कसा तंज लखनऊ। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। कन्नौज में सपा की जिला इकाई भंग किए जाने को लेकर राजभर ने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि जब वह खुद ही…
Read Moreग्वालियर और बलरामपुर में भीषण सड़क हादसे: शीतला माता और दुर्गा मंदिर के पास तेज रफ्तार वाहनों ने कई श्रद्धालुओं को कुचला, 18 की मौत
ग्वालियर/बलरामपुर । देश के दो अलग-अलग राज्यों—मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश—में शनिवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसों में कुल 18 लोगों की जान चली गई है, जबकि दर्जनों लोग घायल हैं। दोनों ही घटनाएं धार्मिक आयोजनों के दौरान हुईं, जहां तेज रफ्तार वाहनों ने श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में ले लिया। ग्वालियर (मध्य प्रदेश): शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने 15 श्रद्धालुओं को रौंदा मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में छिनौर रोड पर शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे एक भीषण हादसा हुआ। नवरात्रि के मौके पर शीतला…
Read Moreमहानिशा पूजन कर सीएम योगी ने की जगत कल्याण की प्रार्थना
गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में हवन के साथ पूर्ण हुआ नवरात्र महाष्टमी का अनुष्ठान दो घंटे से अधिक समय तक चला विशिष्ट पूजा का कार्यक्रम गोरखपुर। शारदीय नवरात्र की पावन महाष्टमी तिथि पर रविवार रात गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरक्षपीठ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से महानिशा पूजन व हवन किया। महानिशा पूजन अनुष्ठान से पूर्व उन्होंने जगतजननी मां आदिशक्ति के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की आराधना की। दो घंटे से अधिक समय तक चले अनुष्ठान में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि…
Read Moreसीएम योगी का 6 महीने में 1 लाख युवाओं को नौकरी देने का ऐलान, KGMU के 242 चयनित अभ्यर्थियों की जॉइनिंग अब भी अटकी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगले छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति-पत्र देने की घोषणा की है। वहीं, लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) में चयनित अभ्यर्थी करीब 10 महीने से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 322 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था, जिनमें से 80 की जॉइनिंग हो चुकी है, जबकि शेष 242 अभ्यर्थियों को अब तक नियुक्ति नहीं मिली है। परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद जॉइनिंग लंबित रहने से…
Read Moreअधर्म, अत्याचार व आतंक का अंत ही न्याय, शांति एवं निर्भय समाज की स्थापना का आधारः मुख्यमंत्री
शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर सीएम ने की मां कालरात्रि के स्वरूप की आराधना दुष्टों, असुरों और रक्तबीज जैसी तामसिक शक्तियों का संहार कर धर्म की स्थापना एवं भक्तों को अभय प्रदान करती हैं मां कालरात्रिः मुख्यमंत्री लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर मां कालरात्रि के स्वरूप की आराधना की। इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि दुष्टों, असुरों और रक्तबीज जैसी तामसिक शक्तियों का संहार कर धर्म की स्थापना एवं भक्तों को अभय प्रदान करने…
Read Moreग्लोबल हैंडवाशिंग डे: साबुन-पानी से हाथ धोना, स्वस्थ परिवार और समाज का आधार
मुकेश शर्मा लखनऊ। हर साल 15 अक्टूबर को ग्लोबल हैंडवाशिंग डे (वैश्विक हाथ धुलाई दिवस) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को हाथों की स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और साबुन-पानी से सही तरीके से हाथ धोने की आदत को बढ़ावा देना है। इस वर्ष की थीम “हाथ धोने के हीरो बनें!” (Be a Handwashing Hero!) है, जो लोगों को अपने साथ परिवार और समुदाय में भी स्वच्छता की अच्छी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करती है। दूषित हाथ डायरिया, हैजा, टाइफाइड, निमोनिया, फ्लू और कई अन्य संक्रामक बीमारियों के…
Read Moreअमेरिकी डीप स्टेट की मदद से देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस : बृजलाल
राज्यसभा सांसद का आरोप, राहुल गांधी और विपक्षी दल विदेशी शक्तियों के हाथों में खेल रहे नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका की तरह भारत में भी अस्थिरता पैदा कर सरकार गिराने की साजिश का लगाया आरोप मुख्य न्यायाधीश को धमकाने का आरोप लगाते हुए कहा- कांग्रेस को आज भी चाहिए अपने प्रति प्रतिबद्ध न्यायपालिका लखनऊ। भाजपा के राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक बृजलाल ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर अमेरिकी डीप स्टेट की मदद से देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राहुल…
Read Moreअयोध्या के दीपोत्सव और रामलीला का वैभव, विदेशी कलाकार भी ले रहे प्रेरणा
सीएम योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंची अयोध्या में मंचित रामलीला रामभक्ति में रंगे रूसी कलाकार, रामलीला के जरिए दिखेगी रूस और भारतीय संस्कृतियों का मेल लखनऊ। भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशी और दीपोत्सव का उल्लास अब सरयू के तट तक सीमित नहीं है। रामकथा की गूंज रूस की राजधानी मास्को में भी सुनाई देने की तैयारी है। अयोध्या में श्रीराम के स्वागत की तैयारियों के बीच मास्को में भी रामलीला के मंचन की तैयारी शुरू हो गई है। रूस के 16 कलाकार रामायण…
Read MoreJPNIC में लगे 864 करोड़ पर अखिलेश से ओपी राजभर ने मांगा जवाब, बोले- ‘ड्रामा नहीं, हिसाब दीजिए’
JPNIC से PDA तक अखिलेश पर ओपी राजभर के सवाल, अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती भी याद दिलाई ‘अयोध्या आइए, पर्चा भरिए, चुनाव लड़िए’, अखिलेश को चुनौती देकर ओपी राजभर बोले- भागिए मत लखनऊ। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में जेपीएनआईसी (जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर) को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। ‘अखिलेश जी, ड्रामा नहीं, हिसाब…
Read More