कोल इंडिया में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 530 से ज्यादा अधिकारियों का प्रमोशन, ₹2.80 लाख तक पहुंचा नया पे-स्केल

रांची: कोल सेक्टर की देश की प्रमुख सरकारी कंपनी कोल इंडिया ने बड़े स्तर पर अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए अहम प्रशासनिक बदलाव किए हैं। कंपनी की ओर से जारी आदेश के तहत 500 से अधिक अधिकारियों को उच्च पदों पर प्रमोट किया गया है। इस फैसले के बाद कोल इंडिया और उसकी अनुषंगी कंपनियों में व्यापक स्तर पर जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण देखने को मिलेगा। आदेश के अनुसार ई-5 ग्रेड में कार्यरत अधिकारियों को ई-6 ग्रेड यानी वरिष्ठ प्रबंधक स्तर पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के साथ कई अधिकारियों…

Read More

‘राहुल गांधी की बात मान लेतीं तो नतीजे अलग होते’, ममता बनर्जी की हार पर संजय राउत का बड़ा बयान

मुंबई: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार और बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने ममता बनर्जी की चुनावी हार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सलाह मानी होती और गठबंधन को लेकर बातचीत की होती, तो पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे कुछ और हो सकते थे। संजय राउत ने मंगलवार को मुंबई में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि विपक्षी…

Read More

‘मैं इस्तीफा नहीं दूंगी’ वाले बयान से बढ़ा सियासी घमासान, अब पश्चिम बंगाल में नई सरकार गठन पर क्या कहता है संविधान?

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने वाले बयान ने राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। ममता बनर्जी ने साफ कहा है कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगी। उन्होंने दावा किया कि वह चुनाव नहीं हारी हैं, बल्कि उन्हें हराया गया है। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं। इधर बीजेपी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि नौ मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण कराया जाएगा। ऐसे…

Read More

बिहार के छपरा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की भीषण टक्कर में यूपी के 4 कलाकारों की मौत, 6 गंभीर घायल

छपरा: बिहार के छपरा जिले में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। भगवानबाजार थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर में उत्तर प्रदेश के चार कलाकारों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर चीख-पुकार गूंज उठी। जानकारी के मुताबिक यह हादसा डॉ. पीएन सिंह डिग्री कॉलेज के पास उस समय हुआ, जब ऑर्केस्ट्रा कलाकारों से भरी पिकअप वाहन को एक…

Read More

Bihar Weather Alert: बिहार में आज भारी बारिश और वज्रपात का खतरा, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पटना: बिहार में मई महीने के दौरान मौसम का बदला हुआ मिजाज लोगों के लिए बड़ी चिंता का कारण बन गया है। मानसून आने से पहले ही राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, भारी बारिश और वज्रपात की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। खराब मौसम की वजह से जहां जान-माल का नुकसान हो रहा है, वहीं किसानों की फसलें भी बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को भी बिहार के कई जिलों में वज्रपात, तेज हवाओं और भारी बारिश को लेकर येलो और ऑरेंज…

Read More

नोएडा को मिलेगा नया एलिवेटेड रोड, महामाया फ्लाईओवर से यमुना पुस्ते तक बनेगा 1.5 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर

नोएडा: शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए नोएडा में एक और नए एलिवेटेड रोड परियोजना पर तेजी से काम शुरू हो गया है। महामाया फ्लाईओवर से यमुना पुस्ते तक प्रस्तावित करीब 1.5 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड के लिए मिट्टी जांच का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब आईआईटी रुड़की इस परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर नोएडा प्राधिकरण को सौंपेगी। डीपीआर मिलने के बाद प्राधिकरण टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। माना जा रहा है कि जुलाई तक इस परियोजना के लिए टेंडर जारी किया…

Read More

पीएम सूर्यघर योजना से रोशन होंगे यूपी के प्राइमरी स्कूल, सोलर पैनल से मिलेगी बिजली; स्मार्ट क्लासों को भी मिलेगा बढ़ावा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों को अब पीएम सूर्यघर योजना के जरिए सौर ऊर्जा से रोशन करने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सरकार सरकारी स्कूलों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली उत्पादन की योजना बना रही है, जिससे स्कूलों में बिजली व्यवस्था मजबूत होगी और स्मार्ट क्लास संचालन को भी रफ्तार मिलेगी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से किए गए प्रस्ताव के बाद राज्य सरकार अब इस संबंध में केंद्र सरकार को औपचारिक पत्र भेजने जा रही है। योजना को मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश के…

Read More

स्मार्ट मीटर विवाद में घिरा पावर कॉरपोरेशन, नियामक आयोग ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड मोड में बदलने और नए बिजली कनेक्शन भी प्रीपेड मीटर के साथ जारी करने के मामले में अब पावर कॉरपोरेशन नियामक आयोग के निशाने पर आ गया है। आयोग ने पहले जारी नोटिस का जवाब न मिलने पर सख्त रुख अपनाते हुए कॉरपोरेशन को अंतिम चेतावनी दी है। नियामक आयोग ने पावर कॉरपोरेशन को गुरुवार तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने स्पष्ट…

Read More

योगी कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज, महिला और पिछड़ा चेहरों पर फोकस; कई मंत्रियों की बढ़ी बेचैनी

लखनऊ: पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के बाद अब भारतीय जनता पार्टी का पूरा फोकस उत्तर प्रदेश की राजनीति पर आ गया है। योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज हो चुकी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक दिल्ली से अंतिम मंजूरी मिलते ही सात मई के बाद कभी भी कैबिनेट विस्तार हो सकता है। संभावित नामों को लेकर चर्चाएं तेज हैं और संगठन से लेकर सरकार तक बड़े बदलावों के संकेत मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बार मंत्रिमंडल विस्तार में सामाजिक और क्षेत्रीय…

Read More

UP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला मौसम, दिन-रात के तापमान में गिरावट; अगले दो दिन आंधी और बारिश के संकेत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली और जेठ के महीने में सावन जैसा अहसास देखने को मिला। कई जिलों में रुक-रुक कर हुई हल्की बारिश और तेज हवाओं ने भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत दी। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक आंधी और बारिश की संभावना जताई है। मंगलवार सुबह और शाम हुई बारिश के चलते मौसम सुहावना बना रहा। तापमान में आई…

Read More