अखिलेश बोले विधानसभा चुनाव में अराजकता पैदा करना चाहती है भाजपा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा का चरित्र अलोकतांत्रिक है। इसका आचरण अधिनायकवादी है। भाजपा भारतीय संविधान के लिए चुनौती बन गई है। भाजपा उत्तर प्रदेश विधानस भा चुनाव में अराजकता पैदा करना चाहती है। अखिलेश ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के हर विभाग में भ्रष्टाचार और घोटाला है। हर काम में लूट है।

कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। दिनदहाड़े हत्या और लूट की घटनाएं हो रही हैं। महिलाओं, बच्चियों के साथ बलात्कार और हत्या की घटनाएं बढ़ती जा रही है। सरकार कानून- व्यवस्था संभालने में विफल है। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता खुद अराजकता पर उतारू हैं। जिलों- जिलों में सरकारी और गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। भाजपा भू-माफिया पार्टी बन गई है। अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में बिजली की मांग 32 हजार मेगावाट तक पहुंच गई है, लेकिन भाजपा सरकार ने आठ साल के कार्यकाल में एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं बढ़ाया।

भाजपा नकारात्मक राजनीति करती है। विपक्षी नेताओं की छवि खराब करने के लिए अभियान चलाती है। निदोर्षों पर फर्जी मुकदमें लगाकर प्रताड़ित और परेशान कराती है। प्रदेश की जनता भाजपा के अन्याय, अत्याचार को अब और सहने को तैयार नहीं है। 2027 में भाजपा का सफाया होगा और सपा की सरकार बनना तय है।

यह भी पढ़ें : यूपी सरकार मेधावी बेटियों को देगी स्कूटी, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत खर्च करेगी 400 करोड़ रुपए

Related posts