सीएम विजय-संगीता के तलाक मामले में नई तारीख तय, अगस्त तक टली सुनवाई; याचिका में लगाए गए गंभीर आरोप

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम के बीच चल रहे तलाक मामले की सुनवाई फिलहाल टल गई है। सोमवार को चेंगलपट्टू की महिला अदालत में मामले पर सुनवाई हुई, जिसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 7 अगस्त तय की है। जानकारी के अनुसार, संगीता सोरनालिंगम ने फरवरी में तलाक की याचिका दायर की थी। याचिका में उन्होंने वैवाहिक संबंधों को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला पहले 20 अप्रैल को सूचीबद्ध किया गया था, लेकिन उस दिन दोनों पक्षों के उपस्थित नहीं होने…

Read More

180 मेधावी छात्रों के लिए आगे आए विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, स्कॉलरशिप देकर बढ़ाया हौसला

हैदराबाद: अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘द देवरकोंडा फाउंडेशन’ के माध्यम से 45 स्कूलों के 180 मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान की है। दोनों कलाकार रविवार को तेलंगाना के अचंपेट मंडल पहुंचे, जहां आयोजित कार्यक्रम में छात्रों और उनके अभिभावकों से मुलाकात कर उन्हें प्रोत्साहित किया। अचंपेट मंडल का थुम्मनपेट गांव विजय देवरकोंडा के परिवार से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि उनके पिता का जन्म इसी गांव में हुआ था और यहीं उनका…

Read More

जब मधुबाला की मोहब्बत की चर्चाओं में जुड़ा पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री का नाम, ‘मुगल-ए-आजम’ के दौर का दिलचस्प किस्सा

नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम इतिहास में मधुबाला का नाम आज भी अद्वितीय आकर्षण, बेहतरीन अभिनय और असाधारण लोकप्रियता के लिए याद किया जाता है। उनकी खूबसूरती के चर्चे सिर्फ फिल्मी दुनिया तक सीमित नहीं थे, बल्कि देश-विदेश की कई चर्चित हस्तियां भी उनकी प्रशंसक बताई जाती थीं। इन्हीं नामों में एक नाम पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो का भी अक्सर लिया जाता है। बताया जाता है कि यह किस्सा उस समय का है, जब मधुबाला अपने करियर के सबसे सफल दौर में थीं और फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’…

Read More

‘कुमकुम भाग्य’ फेम अभिनेत्री संचिता उगले का निधन, घर में फंदे पर लटकी मिलीं 30 वर्षीय एक्ट्रेस

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय अभिनेत्री संचिता उगले का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। 30 वर्षीय अभिनेत्री अपने नालासोपारा स्थित घर में फंदे पर लटकी मिलीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई। संचिता के अचानक निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस के अनुसार, संचिता उगले मुंबई से सटे नालासोपारा क्षेत्र के आचोले गांव में अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ रहती थीं।…

Read More

बांग्लादेश में भगवान राम की तस्वीर के कथित अपमान पर बवाल, मानवाधिकार संगठन ने जताई चिंता; मूर्ति निर्माण रोकने पर भी उठा विवाद

ढाका: बांग्लादेश के गाईबांधा जिले के पलाशबाड़ी क्षेत्र में स्थित राधा-गोविंद मंदिर से जुड़े एक विवाद ने नया राजनीतिक और सामाजिक विमर्श खड़ा कर दिया है। देश के प्रमुख मानवाधिकार संगठनों में शामिल बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद ने भगवान राम की तस्वीर के कथित अपमान और धार्मिक प्रतीकों के खिलाफ दी जा रही धमकियों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। परिषद का आरोप है कि एक जुलूस के दौरान भगवान राम की तस्वीर का अनादर किया गया, जिससे हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाएं…

Read More

यूपी में लौटेगी भीषण गर्मी! 5 दिन में 7 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, 13 जिलों में आंधी-गरज का अलर्ट जारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज धूप निकलने के साथ तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ेगी तथा अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाने के बावजूद बिहार सीमा…

Read More

गोरखपुर को 926 करोड़ की सौगात: सीएम योगी ने बांटी सहायता राशि, आवास की चाबियां और आयुष्मान कार्ड

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर में 926 करोड़ रुपये की लागत वाली 226 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, सहायता राशि, आवास की चाबियां, आयुष्मान कार्ड और अन्य लाभ वितरित किए। साथ ही प्रदेश में सुपोषण मिशन के द्वितीय चरण का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को नवीन टेक होम राशन (टीएचआर) रेसिपी और अनुपूरक पुष्टाहार वितरित किया। उन्होंने नन्हीं बच्चियों…

Read More