‘रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना’ पर तेज हुई तैयारी, 45 हजार छात्राओं को मिल सकती है मुफ्त स्कूटी; सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की मेधावी छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार ने ‘रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना’ को जमीन पर उतारने की प्रक्रिया तेज कर दी है। सरकारी विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने की इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की और पात्रता व मेरिट से जुड़े नियम जल्द तय करने के निर्देश दिए। राज्य सरकार की इस योजना के तहत पहले चरण में करीब 45 हजार…

Read More

BJP vs CJP! अखिलेश यादव के एक पोस्ट से यूपी की सियासत में हलचल, क्या ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ बनेगी नया डिजिटल हथियार?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में सोशल मीडिया अब सिर्फ प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि नैरेटिव सेट करने का सबसे बड़ा मंच बनता जा रहा है। इसी बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के एक छोटे से पोस्ट ने सियासी गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सिर्फ तीन शब्द लिखे — “BJP बनाम CJP”। इस एक लाइन के पोस्ट के बाद राजनीतिक हलकों में ‘CJP’ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब तक भाजपा के खिलाफ ‘पीडीए’ यानी पिछड़ा, दलित…

Read More

48 डिग्री में उबल रहा बांदा! पेड़ों की कटाई, खनन और पहाड़ों के दोहन ने बिगाड़ा जिले का पर्यावरण संतुलन

बांदा: उत्तर प्रदेश का बांदा जिला भीषण गर्मी की मार से झुलस रहा है। बुधवार को यहां का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो देश में सबसे अधिक दर्ज तापमानों में शामिल रहा। लगातार बढ़ती गर्मी को लेकर अब पर्यावरणविद, वैज्ञानिक और सामाजिक कार्यकर्ता भी चिंता जता रहे हैं। उनका मानना है कि जिले में तेजी से बिगड़ता इको सिस्टम इस भयावह स्थिति की बड़ी वजह बनता जा रहा है। खनिज संपदा से भरपूर बांदा में नदियों और पहाड़ों का बड़े पैमाने पर दोहन हो रहा है। केन…

Read More

UP में आसमान से बरस रही आग, पश्चिमी जिलों में लू का कहर, बांदा में 48 डिग्री ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

मेरठ/बांदा: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पश्चिमी यूपी से लेकर बुंदेलखंड तक हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। बुधवार को जहां वेस्ट यूपी में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं बांदा देश का सबसे गर्म शहर रहा और यहां पारा 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों तक लू और प्रचंड गर्मी जारी रहने का अलर्ट जारी किया है। वेस्ट यूपी में लगातार चौथे दिन 40 डिग्री से ऊपर तापमानबुधवार को वेस्ट यूपी…

Read More

सीएम योगी का जीरो टॉलरेंस एक्शन, वक्फ संपत्तियों और छात्रवृत्ति अनियमितता मामले में मेरठ के अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी निलंबित

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई की है। शासन ने मेरठ के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रुहेल आजम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर वक्फ संपत्तियों से जुड़ी अनियमितताओं, छात्रवृत्ति योजनाओं में गड़बड़ी और सरकारी धन के गबन जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। जांच में सहयोग नहीं करने और दस्तावेज छिपाने के आरोपमामला वर्ष 2012 से 2017 के बीच की अवधि से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें…

Read More

यूपी के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में यूनिफॉर्म अनिवार्य, राज्यपाल का सख्त आदेश; अनुशासन और सुरक्षा पर जोर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अब विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए यूनिफॉर्म अनिवार्य होगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान सभी विश्वविद्यालयों और संबद्ध कॉलेजों को यह सख्त निर्देश जारी किया। इसके साथ ही शिक्षकों को भी अपने आचरण को लेकर सख्त चेतावनी दी गई है। सभी कॉलेजों में लागू होगी एकरूप ड्रेस कोड व्यवस्थाराज्यपाल ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय और राज्य विश्वविद्यालय अपने-अपने स्तर पर छात्रों के लिए यूनिफॉर्म का रंग और डिजाइन तय करेंगे। फिलहाल…

Read More

यूपी में पंचायत चुनाव की राह तेज, राम औतार सिंह बने ओबीसी आयोग के अध्यक्ष; आरक्षण तय करने की प्रक्रिया शुरू

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण तय करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति राम औतार सिंह को इस आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह आयोग पंचायत चुनावों में आरक्षण निर्धारण की सिफारिश करेगा। पांच सदस्यीय आयोग में पूर्व जज और वरिष्ठ अधिकारी शामिलगठित आयोग में अध्यक्ष राम औतार सिंह के साथ कुल पांच सदस्य शामिल किए गए हैं। इनमें दो सेवानिवृत्त अपर जिला जज और दो…

Read More

योगी सरकार का बड़ा रोडमैप: ब्लॉक-तहसील और मुख्यालयों के पास बनेंगे हेलीपैड, सड़क परियोजनाओं की 1 हफ्ते में भेजनी होगी रिपोर्ट

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़ा निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालयों के पास हेलीपैड बनाए जाएं, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में तेजी से राहत और सहायता पहुंचाई जा सके। इसके साथ ही सभी जिलों से सड़क निर्माण की कार्ययोजनाएं एक सप्ताह के भीतर भेजने के निर्देश दिए गए हैं, जिन्हें जून के पहले सप्ताह में स्वीकृति दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश बुधवार को लोक निर्माण विभाग की वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना की समीक्षा…

Read More

केदार घाटी में बड़ा हादसा टला: हवा में डगमगाए हेलीकॉप्टर की खेत में सुरक्षित लैंडिंग, पायलट अनुपमा चौधरी ने बचाईं 6 जानें

नई टिहरी: केदार घाटी क्षेत्र में बुधवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया जब बदरीनाथ से लौट रहे छह यात्रियों को लेकर जा रहा एक हेलीकॉप्टर अचानक हवा के दबाव और तेज हवाओं के कारण असंतुलित हो गया। स्थिति बिगड़ने पर पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को टिहरी जिले के जौनपुर क्षेत्र के खेतों में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। इस दौरान हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा हाईटेंशन लाइन से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित रहे। घटना में पायलट अनुपमा चौधरी की त्वरित निर्णय क्षमता और…

Read More

झारखंड में नक्सल मोर्चे पर बड़ा बदलाव: 25 माओवादियों का सामूहिक सरेंडर, हथियारों के साथ मुख्यधारा में वापसी

रांची: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिलने जा रही है। गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में भाकपा माओवादी संगठन के 25 सशस्त्र उग्रवादी एक साथ आत्मसमर्पण करेंगे। यह राज्य में अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक सरेंडर माना जा रहा है। आत्मसमर्पण पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा के समक्ष होगा। सूत्रों के मुताबिक, सरेंडर करने वाले माओवादी लंबे समय से सारंडा क्षेत्र में सक्रिय थे और कई बड़े अभियानों से जुड़े रहे हैं। इनमें संगठन के सबजोनल कमांडर, एरिया कमांडर और सशस्त्र कैडर शामिल हैं। मिसिर बेसरा दस्ते में…

Read More