ट्रंप ने पीछे हटते हुए ईरान पर हमला 6 अप्रैल तक टाल दिया, बातचीत जारी

अमेरिका और इजरायल के बीच ईरान के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर रुख नरम किया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर बताया कि ईरान के अनुरोध पर अमेरिका अगले 10 दिनों तक ईरान के एनर्जी प्लांट पर कोई हमला नहीं करेगा। यह रोक 6 अप्रैल, 2026 की रात 8 बजे ईस्टर्न टाइम तक लागू रहेगी।

ईरान ने मांगा समय, बातचीत जारी
जानकारी के मुताबिक, ट्रंप ने शुरुआत में अपनी स्ट्राइक योजना का ऐलान किया था, लेकिन बाद में ईरान ने अतिरिक्त समय की मांग की। ट्रंप ने कहा कि ईरान के अनुरोध पर वह ऊर्जा ठिकानों को तबाह करने की कार्रवाई 10 दिनों के लिए टाल रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत अच्छे अंदाज में चल रही है।

ईरान ने अमेरिका को दिया ‘तोहफा’
इस बीच ट्रंप ने कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक महत्वपूर्ण सहयोगी संकेत भेजा है। होर्मुज से 10 टैंकर गुजरने की अनुमति दी गई है, जिनमें से 8 पहले ही रवाना हो चुके हैं और दो और टैंकर भेजे जाएंगे। ट्रंप ने बताया कि ये टैंकर पाकिस्तानी झंडे के साथ अमेरिका की ओर बढ़ रहे हैं।

अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर मिलकर हमला किया था। यह संघर्ष अब 28वें दिन में प्रवेश कर चुका है। जबकि बातचीत के सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं, वहीं हालात अभी पूरी तरह शांत नहीं हुए हैं और क्षेत्र में हमले जारी हैं।

Related posts