नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर तनाव गहराने के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते बातचीत जारी है। हालांकि इस बीच भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत टैरिफ के दबावों में नहीं झुकेगा और अपनी सीमाओं के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा सरकारी सूत्रों ने बुधवार को कहा है कि दोनों देशों के बीच जारी बातचीत इस पर निर्भर करेगी कि दोनों पक्ष एक-दूसरे की संवेदनशीलताओं और सीमाओं का किस तरह ध्यान रखते हैं। सूत्रों ने बताया, अंत में कुछ सीमाएं…
Read MoreTag: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ट्रम्प के ट्रेड सलाहकार पीटर नवारो के बोल : रूस और चीन के साथ भारत के बढ़ते संबंध दुनिया के लिए खतरा
वॉशिंगटन।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ट्रेड सलाहकार पीटर नवारो ने भारत पर यूक्रेन जंग को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि भारत रूस से सस्ता तेल खरीदकर उसे रिफाइन करता है और ऊंची कीमत पर अपने ही लोगों तथा दुनिया के अन्य देशों को बेचता है। इससे रूस को जंग के लिए पैसा मिलता है और वह यूक्रेन पर हमला करता है। उन्होंने कहा कि भारत का हर रोज 15 लाख बैरल रूसी तेल खरीदना यूक्रेनियन को मारने के लिए हथियार, ड्रेन और बम खरीदने…
Read Moreअमेरिकी टैरिफ़ का सर्वाधिक असर कानपुर-उन्नाव के चमड़ा उद्योग पर
कानपुर। अमेरिका द्वारा भारत से आयातित उत्पादों पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ़ लगाने की घोषणा से कानपुर-उन्नाव का चमड़ा उद्योग गहरे संकट में है। इस क्षेत्र से अमेरिका को हर साल क़रीब दो हज़ार करोड़ रुपये का लेदर निर्यात होता है। काउंसिल फ़ॉर लेदर एक्सपोर्ट्स के अनुसार, भारत ने 2022-23 में अमेरिका को 1.17 अरब डॉलर के चमड़ा उत्पाद भेजे थे, जो 2023-24 में घटकर क़रीब 89 करोड़ डॉलर रह गए। यानी दो साल में 23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। भारत से अमेरिका को होने वाले लेदर निर्यात का…
Read Moreट्रम्प टैरिफ के चलते कपड़ा निर्माताओं ने नोएडा, सूरत में उत्पादन रोका
फियो ने सरकार से तुरंत मदद देने की मांग की, ईयू समेत अन्य देशों के साथ जल्द व्यापार समझौते की अपील नई दिल्ली। निर्यातकों के प्रमुख संगठन फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशन (फियो) ने मंगलवार को भारतीय वस्तुओं पर उच्च अमेरिकी टैरिफ को लेकर गंभीर चिंता जताई। संगठन ने बताया कि ऊंचे शुल्क से प्रतिस्पर्धा बढ़ने के कारण तिरुपुर, नोएडा और सूरत में वस्त्र और परिधान निर्माताओं ने उत्पादन रोक दिया है। फियो के प्रेसिडेंट एससी रल्हन ने उच्च टैरिफ एक झटका बताते री हुए कहा कि यह भारत के…
Read Moreभारत बनाएंगा अपना अंतरिक्ष स्टेशन,जल्द लॉन्च करेगा गगनयान मिशन : मोदी
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर देश के वैज्ञानिकों और युवाओं को संबोधित करते हुए भारत को गहरे अंतरिक्ष मिशनों के लिए तैयार होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत अब चंद्रमा और मंगल से आगे बढ़कर ब्रह्मांड के उन रहस्यों को खोजना चाहता है, जो मानवता के भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं। भारत विद्युत प्रणोदन और अर्ध- क्रायोजेनिक इंजन जैसी महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत की बदौलत भारत जल्द ही गगनयान…
Read Moreभारत का बड़ा एक्शन : अमेरिका के लिए डाक सेवाएं निलंबित करने का ऐलान
25 अगस्त से प्रभावी होगा नियम, १०० डॉलर के गिफ्ट व दस्तावेजों पर जारी रहेगी छूट नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वार के बीच भारत सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। भारतीय डाक विभाग ने 25 अगस्त से अमेरिका के लिए सभी डाक सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने का ऐलान किया है। सिवाय उन पत्रों / दस्तावेजों और उपहार वस्तुओं के जिनका मूल्य 100 अमेरिकी डॉलर तक है। संचार मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक बयान में बताया कि डाक विभाग 25 अगस्त से संयुक्त…
Read Moreयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 80 देशों के बायर्स बनेंगे साक्षी, अब तक 75 देशों के 340 से अधिक बायर्स ने दी सहमति
ग्रेटर नोएडा में 25-29 सितंबर को जुटेंगे दुनिया भर के खरीदार, यूपी के हुनर को मिलेगा वैश्विक बाजार यूरोप, एशिया, अमेरिका और अफ्रीका समेत दुनिया के 9 रीजंस तक फैला यूपीआईटीएस का नेटवर्क लखनऊ,। उत्तर प्रदेश की समृद्ध परंपरा, उद्यमिता और कारीगरों का हुनर अब वैश्विक मंच पर और अधिक चमकने जा रहा है। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) का आयोजन होने जा रहा है। यह मेगा शो न केवल प्रदेश की औद्योगिक शक्ति और सांस्कृतिक पहचान…
Read Moreऑनलाइन गेमिंग में सट्टेबाजी मनी गेम पर प्रतिबंध से जुड़ा बिल रास में भी पास
नई दिल्ली। राज्यसभा ने शुक्रवार को बिना चर्चा के ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया। ऑनलाइन खेल संवर्धन और विनियमन विधेयक, 2025 को लोकसभा ने गुरुवार को ही पारित कर दिया था। विधेयक जहां एक ओर ई- स्पोर्ट्स, सोशल गेम्स को बढ़ावा देता है वहीं सट्टेबाजी और जुए जैसे ‘मनी गेम’ को प्रतिबंधित करता है। राज्यसभा में विधेयक के बारे में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि मनी गेम ड्रग्स की तरह एक गंभीर समस्या बन चुकी है और सरकार कानून…
Read Moreजेपी नड्डा ने कांग्रेस पर बोला हमला: सिंधु जल संधि पंडित नेहरू की सबसे बड़ी भूल
कहा, भारत की जीवनरेखाओं को दांव पर लगा दिया और पीढ़ियों तक भारत के हाथ बांध दिए नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सिंधु जल संधि – 1960 को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला और इसे तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की सबसे बड़ी भूल करार दिया है। नड्डा ने सोमवार को एक्स पोस्ट में कहा कि 1960 की सिंधु जल संधि, पंडित नेहरू की सबसे बड़ी भूलों में से एक थी, जिसमें राष्ट्रीय हितों को व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं की बलि चढ़ा दिया गया…
Read Moreसीपी राधाकृष्णन होंगे एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार
वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में हैं कार्यरत नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। नड्डा ने वताया कि एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन होंगे, जो वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, हमने एनडीए में शामिल सभी दलों के साथ चर्चा की और उनसे सुझाव भी मांगे गए। इसके वाद सभी…
Read More