शिमला: हिमाचल प्रदेश में मानसूनी बारिश और भूस्खलन का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य में बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि भूस्खलन और मलबा आने से 100 से अधिक प्रमुख सड़कें बंद हो गई हैं। लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है और कई इलाकों में संपर्क पूरी तरह टूट गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में 28 जुलाई तक भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी…
Read MoreTag: shimla news
हाउस ऑफ लॉर्डस को संबोधित करने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बने सुखविंद्र सिंह सुक्खू
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लंदन स्थित हाउस ऑफ लॉर्डस को संबोधित करने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बनकर इतिहास रचा है। इंडो-यूरोपियन बिजनेस फोरम द्वारा मंगलवार सायं आयोजित शिखर सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने अपना मुख्य भाषण दिया।उन्होंने वैश्विक निवेशकों को हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा, पर्यटन, बागवानी, सूचना प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य क्षेत्रों में संभावनाएं तलाशने के लिए आमंत्रित किया। विश्वास और लचीलेपन की ठोस नींव पर आधारित निवेशक हितैषी नीति पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य है। उन्होंने…
Read More